Delhi 2020 Riots Case Update. Follow Violence Conspiracy, Umar Khalid Sharjeel Imam, Delhi CAA Protest, Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar.
देशभर में हिंसा फैलाने की कोशिश हुई; सुप्रीम कोर्ट में 177 पन्नों का हलफनामा दाखिलदिल्ली में फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी 2020 के दिल्ली दंगे कोई अचानक भड़की हिंसा नहीं थे, बल्कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन करने की साजिश के तहत किए गए थे। इसका मकसद देश को कमजोर करना था। पुलिस ने यह बात 177 पन्नों के हलफनामे में कही है, जो सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दाखिल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, जांच में मिले गवाहों के बयान, दस्तावेज और तकनीकी सबूत बताते हैं कि यह दंगे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध को हथियार बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कराए गए थे। पुलिस का कहना है- इस साजिश के तहत देशभर में हिंसा फैलाने की कोशिश हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक जैसे राज्य भी शामिल थे। उमर खालिद और शरजील इमाम साजिशकर्ता थे, जिन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। दरअसल, दिल्ली में फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए थे।दिल्ली पुलिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, वकील राजत नायर और ध्रुव पांडे पेश हो रहे हैं। पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपी बार-बार झूठी याचिकाएं दाखिल कर रहे हैं ताकि केस की सुनवाई में देरी हो। यह न्याय प्रक्रिया में रुकावट डालने जैसा है। सुप्रीम कोर्ट अब पुलिस के इस हलफनामे पर सुनवाई करेगा।सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर को आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्तों का अतिरिक्त समय देने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई अब 31 अक्टूबर को होगी। सुनवाई के दौरान एडीशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पुलिस की ओर से और समय मांगा। लेकिन, जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि हमने आपको पर्याप्त समय दिया था।फरवरी 2020: CAA यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें 54 लोग मारे गए और 700 से ज्यादा घायल हुए। उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य पर दंगों का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा। उन पर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम और IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।सितंबर 2020: खालिद को एक बड़ी साजिश के मामले में गिरफ़्तार किया गया। अन्य आरोपियों को उसी साल गिरफ़्तार किया गया।2022-24: कई आरोपियों ने निचली अदालतों के जमानत खारिज करने के आदेशों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।2 सितंबर 2025ः दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम समेत 9 की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। 13 अक्टूबर 2025ः शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की।दिल्ली दंगा- 3 साल जेल, अब निकले बेकसूर:मां बोली- बेटा जेल गया तो भीख मांगनी पड़ी, कोर्ट ने कहा- बचाने आए थे मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद मारूफ और रिजवान, तीनों ऐसे केस में जेल गए, जो उन्होंने किया ही नहीं था। केस भी मर्डर का था। ये साल 2020 की बात है। CAA-NRC के विरोध में हुए प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली में दंगे भड़क गए थे। 25 फरवरी, 2020 को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी चौक पर बब्बू नाम के एक ऑटो ड्राइवर को दंगाइयों ने बुरी तरह पीटा। पिटाई से बेदम हुए बब्बू की मौत हो गई।जिला अदालत ने नगर निगम कमिश्नर के फैसले को सही ठहराया; पूरा ढांचा हटाना होगापुलिस बोली- मूर्ति को अपमानित भी किया; स्थानीय लोगों ने खंभा से बांधकर पीटा80 हजार लोगों का भोज, इंग्लैंड में पढ़ी जींद के डेयरी कारोबारी की बेटी से रिश्तालखनऊ में बारिश, दिन में अंधेरा छायानारनौल में फिर से बढ़ा प्रदूषण, तापमान में गिरावट'मोन्था' का असर.
..कोंडागांव में पुलिया धंसीमोन्था तूफान ने बदला मौसम, बांका, भागलपुर-मुंगेर में तेज बारिश
Delhi Riots Supreme Court Delhi Violence Conspiracy Umar Khalid Sharjeel Imam Delhi CAA Protest
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली में पटाखा बैन पर सुनवाई: कोर्ट ने कहा था- पूरे देश को साफ हवा का हक; दिल्ली-NCR...Delhi NCR Diwali 2025 Firecracker Ban Case Update. Follow Supreme Court Latest News, Judgement and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज: अदालत ने पहले ग्रीन पटाखे बनाने के लिए अनुमति द...Delhi NCR Diwali 2025 Firecracker Ban Case Update. Follow Supreme Court Latest News, Judgement and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज: अदालत ने पहले ग्रीन पटाखे बनाने के लिए अनुमति द...Delhi NCR Diwali 2025 Firecracker Ban Case Update. Follow Supreme Court Latest News, Judgement and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय: कोर्ट बोला- टेंडर प्रोसेस में दखल दिया; बिहार चुना...Lalu Yadav Rabri Devi IRCTC Hotel Scam Land For Job Case Hearing Update; Follow Lalu Yadav Tejashwi Yadav Delhi Rouse Avenue Court Appearance, Bihar Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
दिल्ली-NCR में शर्तों के साथ ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत: 18 से 21 अक्टूबर तक परमिशन; CJI बोले- पर्यावरण से...Delhi NCR Diwali 2025 Firecracker Ban Case Update. Follow Supreme Court Latest News, Judgement and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
रोहित-कोहली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना: कमिंस बोले- हमारे फैंस के पास दोनों को खेलते देखने का शायद...India Vs Australia ODI T20 Series; India Squad Delhi Airport Photos Videos Update. Follow Virat Kohli Rohit Sharma Latest News, Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
