होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी दो पावरफुल मोटरसाइकिल CBR1000RR-R Fireblade SP और Rebel 500 को भारतीय वेबसाइट से हटा दिया है। कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि स्टॉक खत्म होने या सप्लाई चेन की समस्या के कारण ऐसा हुआ है। Fireblade SP में 999cc का इंजन है, जबकि Rebel 500 में 471cc का इंजन...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी वेबसाइट में कुछ बदलाव किया है। कंपनी ने अपनी दो पावरफुल मोटरसाइकिल CBR1000RR-R Fireblade SP और Rebel 500 को भारतीय वेबसाइट से हटा दिए हैं। अभी तक होंडा की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, इसलिए यह साफ नहीं है कि इन दोनों मोटरसाइकिल को हटाने के पीछे की असली वजह क्या है? क्या बंद हो गई हैं ये बाइक? इन दोनों ही मोटरसाइकिल की लिमिटेड यूनिट को भारत में लेकर आया गया था। प्रीमियम मोटरसाइकिलों के लिए यह तरीका आम है, खासकर वे मॉडल जो CBU रूप में आते हैं। अगर स्टॉक खत्म हो गया हो या सभी यूनिट्स बुक हो चुकी हों, तो कंपनी उत्पाद को अस्थायी रूप से वेबसाइट से हटा देती है। ऐसे में संभावना है कि जब नया स्टॉक आएगा, तो दोनों बाइक वेबसाइट पर वापस दिखाई देंगी। वेबसाइट से हटाने के पीछे की दूसरी वजह सप्लाई चेन या तकनीकी समस्याएं भी हो सकती हैं। हाल ही में Honda ने CB300R को भी वेबसाइट से हटा दिया था। वहां भी ये स्पष्ट नहीं है कि बाइक बंद कर दी गई है या उसका अपडेटेड मॉडल आ सकता है। यह भी संभव है कि कम बिक्री की वजह से कुछ मॉडल बाजार से हटाए जा रहे हों Honda CBR1000RR-R Fireblade SP के फीचर्स Fireblade SP में 999cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन मिलता है, जो 215 hp और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइड-बाय-वायर सिस्टम मिलता है। बाइक में एल्युमिनियम डायमंड फ्रेम, Brembo Stylema ब्रेक और Ohlins सस्पेंशन दिया गया है। इसमें छह-ऐक्सिस IMU आधारित फीचर्स मिलते हैं जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल। यह बाइक Kawasaki ZX-10R और BMW S1000RR जैसी सुपरबाइक्स को टक्कर देती है। Honda Rebel 500 के फीचर्स Rebel 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 45.
60 hp और 43.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, 296 mm फ्रंट डिस्क और रियर में 240 mm डिस्क ब्रेक मिलता है। डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है। इसकी सीट हाइट सिर्फ 690 mm है, जिससे इसे संभालना आसान माना जाता है। भारत में यह Royal Enfield Super Meteor 650 और Kawasaki Vulcan S को चुनौती देती थी।
Honda Rebel 500 Honda Motorcycles India CBR1000RR-R Fireblade SP Motorcycle Website Update Premium Motorcycles India Kawasaki ZX-10R BMW S1000RR Royal Enfield Super Meteor 650 Kawasaki Vulcan S Honda Bike Lineup Update CBR1000RR-R Fireblade SP India Rebel 500 Removed Honda Website Update Premium Motorcycle India Limited Stock Bikes New Model Speculation Bike Discontinuation News Auto News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
500 ರೂ. ನೋಟುಗಳ ಚಾಲನೆಗೆ ಬಿತ್ತು ಕಡಿವಾಣ! RBIನಿಂದ ಹೊರಬಿತ್ತು ಪ್ರಮುಖ ನಿರ್ಧಾರ?!RBI Update on RS 500 notes: ₹500 ನೋಟುಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಆರ್ಬಿಐ ಪ್ರಮುಖ ನಿರ್ಧಾರವನ್ನು ಹೊರಡಿಸಿದೆ.
Read more »
500 Rupees Note: 500 రూపాయల నోట్లు బ్యాన్ చేశారా? రిజర్వ్ బ్యాంక్ ఆఫ్ ఇండియా సీక్రెట్ ప్లాన్ ఇదే!500 Rupees Note Ban: గత కొన్ని రోజులుగా, సోషల్ మీడియా ప్లాట్ఫామ్ వాట్సాప్లో 500 రూపాయల నోటు గురించి ఒక సెన్సేషనల్ న్యూస్ వైరల్ అవుతోంది.
Read more »
ಈ ತಿಂಗಳಿನಿಂದಲೇ 500 ರೂ. ನೋಟು ಬ್ಯಾನ್!? ಕೊನೆಗೂ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ನೀಡಿದ RBI..500 Rupees Notes Ban Fact Check: ಮಾರ್ಚ್ 2026 ರಿಂದ 500 ರೂಪಾಯಿ ನೋಟುಗಳನ್ನು ನಿಷೇಧಿಸಬಹುದು ಎಂದು ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರ ಸ್ಪಷ್ಟಪಡಿಸಿದೆ.
Read more »
Honda की इस पॉवरफुल बाइक में आई गियर बदलने से जुड़ी समस्या, जारी हुआ रिकॉल, ऐसे फ्री में करवाएं फिक्सहोंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने Honda CB1000 Hornet SP के कुछ मॉडलों को रिकॉल किया है। यह रिकॉल 2025 में बनी मोटरसाइकिलों के लिए है। समस्या यह है कि एग्जॉस्ट से निकलने वाली गर्मी से सीट की सतह नरम हो सकती है, जिससे गियर पैडल का बोल्ट ढीला होकर गिर सकता है। होंडा प्रभावित पार्ट्स को मुफ्त में...
Read more »
Honda की CB1000 Hornet SP में आई खराबी! कंपनी ने वापस मंगवाईं बाइक्सHonda CB1000 Hornet SP: यह रिकॉल जापानी निर्माता के वैश्विक सर्विस एक्शन के अनुरूप है और विशेष रूप से 2025 में बनी मोटरसाइकिलों को प्रभावित करता है.
Read more »
