होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने Honda CB1000 Hornet SP के कुछ मॉडलों को रिकॉल किया है। यह रिकॉल 2025 में बनी मोटरसाइकिलों के लिए है। समस्या यह है कि एग्जॉस्ट से निकलने वाली गर्मी से सीट की सतह नरम हो सकती है, जिससे गियर पैडल का बोल्ट ढीला होकर गिर सकता है। होंडा प्रभावित पार्ट्स को मुफ्त में...
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल Honda CB1000 Hornet SP के चुनिंदा मॉडल के लिए भारत में रिकॉल जारी किया है। भारत में किया गया यह रिकॉल एक एक ग्लोबल सर्विस एक्शन का हिस्सा है। इस रिकॉल में साल 2025 में बनी मोटरसाइकिल शामिल है। आइए विस्तार में जानते हैं कि CB1000 Hornet SP में किस खराबी की वजह से इसके लिए रिकॉल जारी किया गया है? क्या है समस्या? होंडा मोटरसाइकिल के मुताबिक, Honda CB1000 Hornet SP के एग्जॉस्ट से निकलने वाली ज्यादा गर्मी सीट की पेंटेड सतह को नर्म कर सकती है। इसकी वजह से गियर चेंज पैडल का पिवट बोल्ट ढीला हो सकता है और समय के साथ राइड के दौरान बाइक से गिर भी सकता है। अगर ऐसा होता है, तो राइडर को गियर शिफ्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा या फिर गियर बिल्कुल ही शिफ्ट नहीं होगा। इसकी वजह से हाई-स्पीड या सिटी राइड के दौरान राइडर हादसे का शिकार हो सकता है। फीचर्स Honda CB1000 Hornet SP की डिटेल्स इंजन 4-स्ट्रोक, 16 वाल्व, इनलाइन-फोर DOHC, लिक्विड-कूल्ड बोर x स्ट्रोक 76 times 55.
1 कम्प्रेशन रेश्यो 11.7 pm 0.2 डिस्प्लेसमेंट 1000 cc नेट पावर 115.6 kW अधिकतम टॉर्क 107 N-m गियर की संख्या 6 टायर साइज 120/70ZR17M/C टायर साइज 180/55ZR17M/C ब्रेक प्रकार डबल डिस्क - 310 mm ब्रेक प्रकार डिस्क - 240 mm कैलीपर 4 पिस्टन कैलीपर 1 पिस्टन फ्रंट सस्पेंशन शोआ SFF-BP USD फोर्क रियर सस्पेंशन ओहलिन्स TTX मोनोशॉक लंबाई x चौड़ाई x ऊँचाई 2140 mm, 790 mm, 1085 mm व्हीलबेस 1455 mm कर्ब वज़न 212 kg ग्राउंड क्लीयरेंस 135 mm सीट की ऊँचाई 809 mm फ्यूल टैंक क्षमता 17 L फ्रेम का प्रकार डबल बीम बैटरी 12 V, 6.3Ah हेडलाइट LED टेल लैंप LED विंकर्स LED कीमत 13.29 लाख रुपये ग्राहक मुफ्त में करवा सकते हैं रिपेयर होंडा मोटरसाइकिल ने Honda CB1000 Hornet SP के लिए इस समस्या के लिए रिकॉल जारी करते हुए कहा कि प्रभावित पार्ट्स की नि:शुल्क जांच और बदलने का काम करेगी। भले ही बाइक वारंटी में हो या न हो, यह काम मुफ्त में किया जाएगा। रिकॉल वर्क सिर्फ Honda BigWing Topline डीलरशिप में किया जाएगा। इस समस्या को ठीक करने की प्रक्रिया को जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी। कैसे पता करें आपकी मोटरसाइकिल रिकॉल में शामिल? अगर आपको पता करना है कि आपकी CB1000 Hornet SP रिकॉल में शामिल है या फिर नहीं, इसके लिए आपको Honda और BigWing डीलर से सीधे कॉल, ईमेल और SMS के जरिए संपर्क करना होगा। इसके साथ ही आप Honda की ऑफिशियल वेबसाइट पर VIN डालकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। डीलरशिप में भीड़ से बचने के लिए पहले से सर्विस अपॉइंटमेंट बुक करना बेहतर रहेगा।
Honda Motorcycle India CB1000 Hornet SP Recall Motorcycle Recall 2025 Honda Bigwing Topline Motorcycle Gear Shift Problem Exhaust Heat Issue VIN Check Honda Free Motorcycle Repair Premium Motorcycle Recall 2025 Hornet SP Recall Honda Recall India Gear Shift Problem Honda Free Repair Hornet SP Service Honda Bigwing Recall Motorcycle Safety Issue Auto News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Honda Hornet 125 cc: Honda ने मचाया धमाल, अब केवल इतनी कीमत में मिल रही यह स्पोर्ट्स बाइक, खरीदारों की लगी ...Honda Hornet 125 cc bike price: Honda ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक की कीमत में बड़ा बदलाव किया है. अब ग्राहक इसे पहले से किफायती दाम में खरीद सकते हैं. बाइक में स्टाइलिश डिजाइन, डिजिटल मीटर, डिस्क ब्रेक और आरामदायक सीट जैसी फीचर्स शामिल हैं, जो इसे युवाओं और मिडिल क्लास के लिए आकर्षक विकल्प बनाती हैं.
Read more »
Honda स्पोर्ट्स टूरिंग सेगमेंट में करेगी धमाकेदार एंट्री, CB1000 GT जल्द करेगी पेशहोंडा जल्द ही CB1000 GT लॉन्च करने वाली है, जो CB1000 Hornet पर आधारित है। इसमें टूरिंग के लिए हाफ-फेयरींग और लंबी विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स हैं। 1000cc का इंजन 157 hp पावर देगा। लंबे सफर के लिए सस्पेंशन और Nissin ब्रेकिंग सिस्टम बेहतर हैं। यह Kawasaki Versys 1100 को टक्कर...
Read more »
होंडा CB125 Hornet: क्या यह बाइक आपके लिए है सही?Honda CB125 Hornet Review: होंडा CB125 Hornet एक स्पोर्टी मोटरसाइकिल है, जो 1 अगस्त 2025 को लॉन्च हुई है। इसमें दमदार इंजन और हल्की बॉडी है। यह शहर और हाईवे दोनों पर आरामदायक है। 250 किलोमीटर की ड्राइव में इसे परखा गया। डिजाइन आकर्षक है और गोल्डन USD फोर्क प्रीमियम लुक देता है। इसका इंजन 11.
Read more »
अखिलेश बोले- भाजपा का बंडलराज नहीं चलने देंगे: अवध में हराया, अब मगध से भगाएंगे; गोरखपुर में गोरखधंधा चलाने...Samajwadi Party (SP) Supremo Akhilesh Yadav Bihar Election 2025 Speech Update; अखिलेश बोले- भाजपा का बंडराज नहीं चलने देंगे, समाजवादियों ने अवध में हराया, बिहार वाले मगध से भगाएंगे
Read more »
Honda Car Offers: कैश डिस्काउंट, बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड मिलाकर तगड़ी छूटHonda Car Offers: कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड, एक्सटेंडेड वारंटी मिलाकर तगड़ी छूट
Read more »
Honda का सीक्रेट ऑफर: ₹1.56 लाख की बंपर छूट! दिवाली के बाद शोरूम खाली करने का ये है मास्टर प्लानHonda cars discount: यह ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी लाभ और एक्सटेंडेड वारंटी में भारी छूट के रूप में दिया जा रहा है, जो 30 नवंबर 2025 तक वैध है.
Read more »
