गर्मियों के मौसम में गुलकंद किसी वरदान से कम नहीं है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि शरीर को अंदरूनी ठंडक भी देता है. इतना ही नहीं गुलाब से बना गुलकंद आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है.
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए आयुर्वेद में गुलकंद को काफी अच्छा माना गया है. गुलाब की ताजी पंखुड़ियों और मिश्री के मिश्रण से तैयार गुलकंद शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है. इसे सनबर्न और हीट स्ट्रोक में भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
गर्मियों में इसे शरीर को ठंडा रखने के लिए एक प्राकृतिक कूलेंट कहा जाता है. और पढ़ेंअगर आप गर्मियों में सुस्ती, जलन या पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो रोजाना एक चम्मच गुलकंद आपकी इन सभी समस्याओं का रामबाण इलाज हो सकता है. खासतौर पर घर पर बने शुद्ध गुलकंद का सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं क्योंकि यह बाजार में मिलने वाले गुलकंद की तुलना में अधिक प्राकृतिक और केमिकल-प्रिजर्वेटिव्स से फ्री होता है.घर पर गुलकंद बनाते समय आप केवल ताजे गुलाब की पंखुड़ियों और शहद या मिश्री का उपयोग करते हैं. इसमें कृत्रिम रंगों का यूज नहीं होता है जो बाजार में उपलब्ध हर एक उत्पाद में आमतौर पर पाए जाते हैं. यही वजह है कि घर का बना गुलकंद इसे आपके लिए स्वस्थ, सुरक्षित और अधिक प्राकृतिक बनाता है.घर पर गुलकंद बनाने का तरीकाइसके लिए सबसे पहले ताजे गुलाब लेकर आएं और उसकी पंखुड़ियों को तोड़कर अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें सूती कपड़े पर सुखा लें ताकि उनकी नमी पूरी तरह निकल जाए. Advertisement अब एक कांच के जार में पहले गुलाब की पंखुड़ियों की एक परत बिछाएं फिर उसके ऊपर पिसी हुई मिश्री डालें.इसी तरह परत दर परत जार को भर दें और ऊपर से इलायची और सौंफ पाउडर डालें.जार का ढक्कन बंद कर इसे 7 से 10 दिनों तक धूप में रखें.हर दिन जार को एक बार हिलाएं. जब पंखुड़ियां गलकर जैम जैसी हो जाएं तो समझ जाएं कि आपका शुद्ध गुलकंद तैयार है.---- समाप्त ----
Summer Superfood Homemade Gulkand Recipe Sunburn Remedies With Gulkand Ayurvedic Cooling Foods Rose Petal Jam Benefits Natural Cure For Acidity Gulkand For Constipation Summer Health Tips India Rose Petal And Mishri Mixture Gulkand For Glowing Skin गुलकंद के फायदे घर पर गुलकंद कैसे बनाएं गर्मियों के घरेलू उपाय पेट की जलन का इलाज गुलाब की पंखुड़ियों के फायदे आयुर्वेद में गुलकंद लू से बचने के तरीके कब्ज का घरेलू नुस्खा स्किन केयर टिप्स गर्मियों का सुपरफूड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Paneer Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपीPaneer Paratha Recipe: अगर आप घर पर कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो पनीर पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है. आज इस खबर में हम आपको टेस्टी पनीर पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Read more »
Lord Ram's Drink Panakam Recipe: राम नवमी के मौके पर बनाएं भगवान राम का पसंदीदा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपीRam Navami 2026: राम नवमी का पर्व आज देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह भगवान राम का जन्मोत्सव होता है. क्या आप जानते हैं प्रभु राम का पसंदीदा व्यंजन क्या है? चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि. लाइफ़स्टाइल धर्म-कर्म
Read more »
Aloo Roti Recipe: नाश्ते में ट्राई करें टेस्टी आलू की रोटी, बच्चे हों या बड़े सबको आएगी पसंदAloo Roti Recipe: आपने आलू का पराठा और आलू की पूरी तो खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी आलू की रोटी खाई है. अगर नहीं तो आज हम आपको आलू की रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Read more »
Moringa Dal Recipe: रोज की दाल खाकर भर गया है मन? ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल, मिनटों में होगी तैयारMoringa Dal Recipe: आपने कई तरह की दाल खाई होगी लेकिन क्या कभी मोरिंगा दाल खाई है. अगर नहीं तो आज हम आपको हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में आसानी से बना सकते हैं.
Read more »
Masoor Dal Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल चीला, खाने में लाजवाब और बनाना है आसानMasoor Dal Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो मसूर दाल का चीला आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप जल्दबाजी में भी आसानी से हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकेंगे.
Read more »
गर्मी में तपने लगता है शरीर? पाचन, इम्युनिटी और त्वचा संबंधी होती हैं समस्याएं, तो इस तरह करें गुलकंद का सेवनBenefits of Gulkand: गर्मी की मार से बचना हो, पाचन दुरुस्त रखना हो, या बस गुलाब की खुशबू को अपनी दिनचर्या में शामिल करना हो, एक चम्मच गुलकंद अपनी डायट में शामिल करें. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »
