Paneer Paratha Recipe: अगर आप घर पर कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो पनीर पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है. आज इस खबर में हम आपको टेस्टी पनीर पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Paneer Paratha Recipe : पराठा एक ऐसी डिश है जिसे लंच, डिनर या नाश्ता किसी भी समय खाया जा सकता है. भारतीय घरों में पराठे कई तरह से बनाएं जाते हैं . यह आसानी से बन जाता है और पेट को लंबे समय तक भरा भी रखता है.
आज हम आपको घर पर पनीर पराठा बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह पराठा खाने में काफी टेस्टी होता है और प्रोटीन से भी भरपूर होता है. आइए जानते हैं कि पनीर पराठा बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और यह बनता कैसे है. और पढ़ेंइंग्रेडिएंट्स 2 कप आटा1 कप पनीर 3/4 कप उबला आलू 1 छोटा चम्मच अदरक 2–3 हरी मिर्च 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया1/2 छोटा चम्मच अमचूर2–3 बड़े चम्मच बटर या तेल1 बड़ा चम्मच कटे हुए पुदीना पत्ते नमक स्वादानुसारपनीर पराठा बनाते कैसे हैं?सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा निकाल लें. इसमें थोड़ा सा नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे 20–25 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर और उबला हुआ आलू डालकर अच्छी तरह मैश करें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. फिर पुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर मिलाएं. आखिर में स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे बेलें, उसमें तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बंद करके गोल आकार दे दें. अब इसे हल्के हाथ से बेल लें. तवा को मीडियम गैस पर गरम करें. उस पर थोड़ा सा तेल डालें और पराठा रखें. थोड़ी देर बाद पलट दें और दोनों तरफ तेल लगाकर तब तक सेकें, जब तक पराठा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए. अब आपका गरमा-गरम पनीर पराठा तैयार है. इसे चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ परोसें.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Indian Flatbread Stuffed Paratha Easy Paneer Recipe Healthy Indian Breakfast Protein Rich Paratha Homemade Paratha Indian Cuisine Paneer Stuffing Traditional Indian Food
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज क्या बनाऊं: साग खाने के हैं शौकीन तो नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट बथुआ पराठा, नोट करें रेसिपीBathua Paratha Recipe: नाश्ते में खाना चाहते हैं कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी तो झटपट ऐसे बनाएं विंटर स्पेशल बथुआ साग पराठा.
Read more »
घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पालक पनीर, हर निवाले में मिलेगा टेस्ट, सेहत, खुशबूPalak Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पालक पनीर, हर निवाले में मिलेगा स्वाद, सेहत और जबरदस्त खुशबू
Read more »
सर्दियों में बनाएं बथुआ का टेस्टी पराठा, स्वाद और सेहत दोनों में है नंबर वनBathua Paratha Recipe: सर्दियों में बनाएं बथुआ का टेस्टी और हेल्दी पराठा, स्वाद और सेहत दोनों में है नंबर वन
Read more »
पनीर फ्राइड राइस Indo-Chinese स्टाइल घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा, जानें रेसिपीPaneer Fried Rice Recipe: पनीर फ्राइड राइस Indo-Chinese स्टाइल घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा, जानें रेसिपी
Read more »
ठंड में चाहिए ताकत और टेस्ट? घर पर ट्राई करें ये झटपट अंडा पराठा रेसिपीEgg Paratha Recipe: ठंड में चाहिए ताकत और टेस्ट? बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट, ट्राई करें ये झटपट अंडा पराठा रेसिपी
Read more »
Khameeri Roti Recipe: बिना तंदूर के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सॉफ्ट मुगलई खमीरी रोटी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसानKhameeri Roti Recipe: आपने कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या कभी मुगलई खमीरी रोटी खाई है. अगर नहीं, तो आज इस खबर में हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आपका इसे बार-बार बनाने का मन करेगा.
Read more »
