इस साल होलिका दहन 3 मार्च की मध्यरात्रि होगा और 4 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी. क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि देखना पांच लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.
Holika Dahan 2026: होली का त्योहार आने वाला है. होली का त्योहार मुख्य रूप से दो दिन का होता है. पहले फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है. फिर अगले दिन यानी चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर रंग वाली होली खेली जाती है.
इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा. होलिका दहन पर लोग चौराहे पर लकड़ियों को इकट्ठा करके उसका दहन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की अग्नि देखना पांच लोगों के लिए अशुभ माना जाता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. और पढ़ेंनई दुल्हनआपने देखा होगा कि हिंदू धर्म में शादी के बाद नई दुल्हन को उसके मायके भेज दिया जाता है. नई दुल्हन कभी अपने ससुराल में होलिका दहन नहीं देखती है. पौराणिक कथा के अनुसार, होलिका का विवाह इलोजी से होना था. लेकिन विवाह से पहले ही होलिका अपने भाई हिरण्यकश्यप के कहने पर उसके पुत्र प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई और भस्म हो गई. कहते हैं कि जब इलोजी की मां बारात लेकर पहुंची और उसने अपनी होने वाली बहु की चिता देखी तो दुख सहन न कर सकी और प्राण त्याग दिए. इसलिए नई दुल्हन होली से पहले ही अपने ससुराल से मायके चली जाती है.सास-बहुऐसी भी मान्यता है कि सास और बहू को साथ खड़े होकर होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से रिश्तों में खटास और मतभेद बढ़ते हैं. सास-बहु के संबंध कभी अच्छे नहीं रहते हैं. गृह क्लेश घर की खुशियों को तबाह कर देता है. Advertisement इकलौती संतान की मांलोक मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की इकलौती संतान होती है, उन्हें भी होलिका दहन देखने से बचना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार, भक्त प्रह्लाद अपने पिता हिरण्यकश्प की इकलौती संतान ही थे.गर्भवती महिलाओंगर्भवती महिलाओं को भी इस अग्नि अनुष्ठान से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है. उनके लिए होलिका की परिक्रमा करना भी शुभ नहीं माना जाता है. इसका एक वैज्ञानिक कारण यह भी बताया जाता है कि अग्नि का तेज ताप और धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.नवजात शिशुनवजात शिशुओं को भी होलिका दहन स्थल से दूर रखने की परंपरा है. कहते हैं कि जिन चौराहों पर होलिका दहन होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा सक्रिय रहती है. इसलिए बच्चों को ऐसी जगहों से दूर रखा जाता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Holika Dahan 2026 Muhurt Holika Dahan Niyam Holika Dahan Ki Agni Holika Dahan Significance Holi 2026 Kab Hai Holika Dahan Nayi Bahu
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर ग्रहों की चाल का राशियों पर प्रभावसनातन धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है, जो भक्त प्रह्लाद की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस बार होलिका दहन के दिन चंद्र और मंगल ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय राहत और प्रगति लेकर आ सकता है।
Read more »
Holika Dahan 2026: होलिका दहन के दिन होगा मंगल-चंद्रमा का गोचर! ये 3 राशियां होंगी अमीरHolika Dahan 2026: होलिका दहन 2026 के दिन मंगल और चंद्रमा का खास गोचर होने जा रहा है. जानिए किन राशियों को मिलेगा इसका सबसे ज्यादा लाभ और कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत.
Read more »
3 या 4 मार्च, कब खेली जाएगी होली?: ज्योतिषाचार्यों की अलग-अलग राय, चंद्रग्रहण के कारण हुआ असमंजस; जानिए दहन...Holi 2026 date confusion Update. Follow Holika Dahan, Dhulendi dates, Chandra Grahan, Bhadra timing.
Read more »
Holika Dahan 2026: किन लोगों को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए और इससे जुड़े नियम और मान्यताएं क्या हैं? जानिएधर्म-कर्म Holika Dahan 2026: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है. होलिका दहन के कई नियम बताए गए हैं. नियम के अनुसार, कुछ लोगों को होलिका दहन देखना वर्जित माना जाता है. आइए जानते हैं किन लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए.
Read more »
Holika Dahan 2026: ब्रज के इस गांव में होलिका दहन की धधकती आग से चलकर निकलता है पुजारी, 5200 साल पुरानी परं...Holika Dahan 2026: मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है और यहां की होली को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. लेकिन ब्रज के एक गांव में होलिका दहन की रात ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जिससे लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता.
Read more »
1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट: 23 नए उद्योग खुलेंगे, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, बच्चियों को डेढ़-लाख मिलेंगे, ...Chhattisgarh Budget 2026 Announcement Live Update; Follow OP Choudhary, Vishnu Deo Sai, CG Vidhan Sabha Session 2026 Latest News, On Dainik Bhaskar.
Read more »
