Stock Market बीते कारोबारी दिन आए क्रैश के बाद बुधवार को जोरदार रिकवरी देखने को मिली है और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं. BSE Sensex तो खुलने के कुछ देर बाद ही 500 अंक से ज्यादा उछल गया.
शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन आई भारी गिरावट से जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. मंगलवार को देखते ही देखते सेंसेक्स - निफ्टी क्रैश हो गए थे, लेकिन बुधवार को जब शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत हुई, तो बाजा पलटी हुई नजर आई.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स जहां कुछ ही देर में 500 अंक से ज्यादा उछलकर कारोबार करता दिखा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ गया. बाजार में लौटी इस तेजी के बीच TCS, HCL, Tech Mahindra, Infosys जैसे आईटी शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली, जो बीते दिन क्रैश नजर आए थे. और पढ़ेंसेंसेक्स-निफ्टी ने की जोरदार शुरुआतशेयर मार्केट में बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,225 की तुलना में तेजी लेकर 82,530 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर इसकी रफ्तार तेज होती चली गई. कुछ मिनटों के कारोबार के बाद ही Sensex 500 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर 82,807 के लेवल पर जा पहुंचा. इसके अलावा Nifty भी तेज रफ्तार से भागता हुए नजर आ रहा है. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स मंगलवार के अपने बंद 25,424 के मुकाबले 25,512 पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये भी 150 अंक से ज्यादा उछलकर 25,594 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा. IT Stocks क्रैश से उबरेबीते कारोबारी दिन सेंसेक्स जहां 1068 अंक की भारी गिरावट लेकर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी 288 अंक फिसलकर क्लोज हुआ था. इस बीच IT Stock Crash नजर आए थे. Tech Mahindra Share , HCL Tech Share , Infosys Share , TCS Share की गिरावट लेकर बंद हुए थे. लेकिन बुधवार को बाजार में लौटी रौनक के बीच ये आईटी शेयर भी गिरावट से उबरे हुए नजर आए हैं और रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इंफोसिस का शेयर 2.50%, टेक महिंद्रा स्टॉक 2.40%, एचसीएल टेक का शेयर 2.30%, तो वहीं टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस का शेयर करीब 2% चढ़कर कारोबार कर रहा था. Advertisement बाजार की तेजी में इन शेयरों का गदरआईटी स्टॉक्स के अलावा शेयर बाजार में तेजी के बीच जिन शेयरों ने गदर मचाया है, उनमें बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share , ICICI Bank Share के अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Mphasis Share , Coforge Share , Persistent Share , Ashok Leyland Share की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. विदेशों से मिल रहे थे पॉजिटिव सिग्नल बता दें कि भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार को विदेशों से भी पॉजिटिव सिग्नल मिल रहे थे और इसका सीधा असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिला है. एशियाई बाजारों में जहां जापान का निक्केई इंडेक्स 1300 अंक की तूफानी तेजी के साथ 58,610 के लेवल पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग 163 अंक की बढ़त के साथ 26,754 और साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 135 अंक या 2.30% की उछाल के साथ 6,105 पर पहुंच गया था. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Stock Market Surge Share Market News Sensex Nifty US Stock Market Donald Trump Asian Market Rise Japan Nikkei Surge Hangseng Rise Kospi Up BSE Sensex NSE Nifty IT Stock Crash Recovery IT Stock Zooms Tech Mahindra Share HCL Tech Share Infosys Share TCS Share Indigo Share ICICI Bank Share Mphasis Share Coforge Share Persistent Share Ashok Leyland Share Top Stock Today Top Stock Stock Market News Share Market Update Share Bazar Ki Taza Khabar Business Ki Khabar शेयर मार्केट क्रैश से उबर शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी आईटी शेयर बिजनेस की खबर शेयर बाजार की ताजा खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stock Market Rally: सुबह-सुबह शेयर मार्केट में ₹3800000000000 का फायदा, टैरिफ कम होने से सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछलाSensex and Nifty 50: सोमवार को शेयर बाजार में तेजी आई। इसका कारण था अमेरिकी कोर्ट की ओर से ट्रंप के टैरिफ को हटाना। सुबह के समय सेंसेक्स 600 अंक के पार तक चला गया था।
Read more »
सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 83,295 पर बंद: निफ्टी में 142 अंकों की तेजी रही, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारीBSE NSE Sensex Today, Stock Market 23 February 2026 Latest Updates; [Stock Market News Update]; सेंसेक्स में आज यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी है। ये 500 अंक (0.60%) चढ़कर 83,300 के पार कारोबार कर रहा है।
Read more »
शेयर बाजार के लिए ग्लोबल संकेत पॉजिटिव, मगर गिफ्ट निफ्टी आधा फीसदी टूटा; क्या आज फिर आएगी गिरावट?भारतीय शेयर बाजार Stock Market Today में 24 फरवरी को सावधानीपूर्ण लेकिन सकारात्मक रुझान की उम्मीद है, वैश्विक तनाव कम होने और घरेलू कारकों से निवेशकों का मनोबल स्थिर हो सकता है।
Read more »
Stock Market Crash: अमेरिका में हाहाकार... भारत में भी शेयर मार्केट क्रैश, Sensex 700 अंक टूटाUS Stock Market Crash का असर भारत में भी दिखा है और अमेरिका में मचे टैरिफ घमासान के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स Sensex-Nifty खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए.
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, 524 अंक टूटा सेंसेक्स, रेड जोन में कारोबार कर रहा निफ्टीStock Market Today: सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं.
Read more »
Stock Market Crash: ये तीन कारण... जिनसे क्रैश हो गया शेयर बाजार, IT शेयरों में हाहाकारStock Market Crash: शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए. BSE Sensex अंत में 1068 अंक फिसलकर क्लोज हुआ, तो NSE Nifty ने 288 अंक फिसलकर क्लोजिंग की. इस बीच IT Stocks में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई.
Read more »
