Holika Dahan 2026: मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है और यहां की होली को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. लेकिन ब्रज के एक गांव में होलिका दहन की रात ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जिससे लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता.
Holika Dahan 2026 : रंगों के पर्व होली की शुरुआत ब्रज क्षेत्र में फुलेरा दूज के साथ हो चुकी है. फूलों की होली, लठमार या लड्डू की होली, सभी मन मोहते हैं. इस बार मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी.
वहीं, कृष्ण नगरी मथुरा के फालैन गांव में अनोखी परंपरा देखने को मिलती है, जहां के निवासी सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन भक्ति और विश्वास के साथ करते हैं. इस परंपरा को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं और सभी इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मानते हैं. आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन निभाई जाने वाली इस परंपरा के बारे में… मथुरा जिले के फालैन गांव में 5200 साल पुरानी होलिका दहन की परंपरा आज भी जीवंत है, जो भक्त प्रह्लाद की आस्था और अग्नि परीक्षा की याद दिलाती है. यह गांव ‘प्रह्लाद की नगरी’ के नाम से जाना जाता है और यहां होलिका दहन केवल अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि अटूट विश्वास, तपस्या और साहस का उदाहरण है. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार, फालैन गांव का होलिका दहन आस्था का अद्भुत उत्सव है. होलिका दहन से लगभग 45 दिन पहले गांव का पुजारी कठोर व्रत, तप, ब्रह्मचर्य पालन, भूमि-शयन और विशेष अनुष्ठान शुरू करता है. प्रह्लाद मंदिर में रहकर वह दिन में एक बार भोजन करता है और सात्विक जीवन जीता है. इसके बाद होलिका दहन की रात, शुभ मुहूर्त के समय पंडा पहले प्रह्लाद कुंड में स्नान और पूजा करते हैं. इसके बाद विशाल होलिका प्रज्वलित की जाती है. जब आग प्रचंड रूप ले लेती है और अंगारे दहकने लगते हैं, तब पुजारी मोनू पंडा नंगे पैर, निडर होकर जलती हुई होलिका के बीच से गुजरता है या दौड़ लगाता है. यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होता है. उस समय पूरा गांव होलिका मैया और भक्त प्रहलाद के जयकारे गूंजने लगते हैं. यह परंपरा सतयुग से चली आ रही मानी जाती है, जो भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की कहानी से जुड़ी है. होलिका, प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठी, लेकिन प्रह्लाद की आस्था से वह खुद जल गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे. फालैन में पुजारी इसी घटना का जीवंत रूप निभाते हैं. ग्रामीणों का दावा है कि सदियों से यह परंपरा चली आ रही है और कोई भी पुजारी कभी घायल नहीं हुआ. ऐसा नहीं है कि कोई एक व्यक्ति ही इस परंपरा को निभाता है. अगर कोई व्यक्ति इस परंपरा को निभाने में असमर्थता जताता है तो वह पूजा की माला को मंदिर में रख देता है. दरअसल जो व्यक्ति पूजा का माला अपने पास रखता है, वही होलिका दहन की आग के बीच में से निकलता है. पूजा की इस माला को भक्त प्रह्लाद की माला कहते हैं.
Holika Dahan Mathura Mathura Holi Phalain Village Braj Ki Holi Phalain Panda Holika Dahan Mathura Holi 2026 Holika Dahan 2026 Muhurat Night Of Holi Dahan Man In Fire Holi Tradition Phalain Village Holika Dahan Phalain Village Holika Dahan होलिका दहन Holi 2026 Holika Dahan Tradition Phalen Village Holika Dahan Prahlad Story Mathura Holi Braj Holi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Holika Dahan 2026: होलिका दहन में इन 8 पेड़ों की लकड़ियां जलाने की मनाही, 1 गलती पड़ सकती है भारीHolika Dahan 2026: होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात मनाया जाता है. इस दिन लोग मिलकर होलिका जलाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके जीवन से दुख और बुरी ऊर्जा दूर हो जाए. यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत का संदेश देता है.
Read more »
ரேஷன் கார்டு பயனர்களே உஷார்! உடனே இதை செய்யலனா அரிசி, பருப்பு கட்?Ration Card e-KYC online 2026: 2026 ஆம் ஆண்டில், இந்திய அரசு ரேஷன் கார்டுக்கு e-KYC-ஐ கட்டாயமாக்கியுள்ளது.
Read more »
Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर ग्रहों की चाल का राशियों पर प्रभावसनातन धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है, जो भक्त प्रह्लाद की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस बार होलिका दहन के दिन चंद्र और मंगल ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिसका असर कुछ राशियों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए यह समय राहत और प्रगति लेकर आ सकता है।
Read more »
Holika Dahan 2026: होलिका दहन के दिन होगा मंगल-चंद्रमा का गोचर! ये 3 राशियां होंगी अमीरHolika Dahan 2026: होलिका दहन 2026 के दिन मंगल और चंद्रमा का खास गोचर होने जा रहा है. जानिए किन राशियों को मिलेगा इसका सबसे ज्यादा लाभ और कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत.
Read more »
3 या 4 मार्च, कब खेली जाएगी होली?: ज्योतिषाचार्यों की अलग-अलग राय, चंद्रग्रहण के कारण हुआ असमंजस; जानिए दहन...Holi 2026 date confusion Update. Follow Holika Dahan, Dhulendi dates, Chandra Grahan, Bhadra timing.
Read more »
Holika Dahan 2026: किन लोगों को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए और इससे जुड़े नियम और मान्यताएं क्या हैं? जानिएधर्म-कर्म Holika Dahan 2026: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व होता है. होलिका दहन के कई नियम बताए गए हैं. नियम के अनुसार, कुछ लोगों को होलिका दहन देखना वर्जित माना जाता है. आइए जानते हैं किन लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए.
Read more »
