ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों को 30 या दूसरी तय तारीख पर एक मैसेज का इंतजार रहता है. वही मैसेज जो वे वॉशरूम जाते, चाय पीते, उठते-बैठते देखते रहते हैं. Your salary is credited. हालांकि किसी कंपनी में तय तारीख पर सैलरी तो नहीं आई, एक ई-मेल जरूर आ गया.
ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों को 30 या दूसरी तय तारीख पर एक मैसेज का इंतजार रहता है. वही मैसेज जो वे वॉशरूम जाते, चाय पीते, उठते-बैठते देखते रहते हैं. Your salary is credited. हालांकि किसी कंपनी में तय तारीख पर सैलरी तो नहीं आई, एक ई-मेल जरूर आ गया.
मैसेज का शीर्षक था- Update on Salary Credit. मैसेज में जो था उसे पढ़कर कर्मचारी भड़क गए. दरअसल, सैलरी पर अपडेट एचआर टीम की तरफ से आया था. पहले पढ़िए मैसेज में लिखा क्या था? मेल के शब्द थे- Hi टीम, आज सैलरी क्रेडिट नहीं होगी. हम इसे देरी बिल्कुल भी नहीं कह रहे हैं, यह धैर्य बनाए रखने की एक पहल है. लोग Patience-building initiative पढ़कर ही भन्ना गए. सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे मेल के स्क्रीनशॉट में एक-एक लाइन में तीन पैराग्राफ लिखा है. मेल में आगे लिखा है कि याद रखिए, विकास केवल रेवेन्यू में ही नहीं होता; यह प्रतीक्षा में भी होता है. पेरोल टाइमलाइंस पर आपके लगातार चिंतन के लिए आपका धन्यवाद. हम केवल एक स्टार्टअप नहीं हैं. हम एक मूवमेंट हैं. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ घंटों में इस पोस्ट पर काफी चर्चा हो चुकी है. स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आंचल गुप्ता ने लिंक्डइन पर लिखा- कर्मचारियों को इंतजार करने के लिए कहने से विकास नहीं होता. यह कमिटमेंट्स का पालन करने और विकास को गति देने वाले लोगों के साथ खड़े होने से होता है. सैलरी देने में देरी करना विकास की रणनीति नहीं है. लोग फाउंडेशन होते हैं, कॉस्ट नहीं. अगर कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ता है, तो लीडरशिप को भी विकास के बारे में बात करने के लिए इंतजार करना होगा. हालांकि कई लोगों ने मौज भी लिया है. मेल के शब्दों को पढ़कर लोग यह भी कह रहे हैं कि उम्मीद है कि यह कोई मजाक रहा होगा. एक यूजर ने लिखा कि संभव है यह मेल 1 अप्रैल को भेजा गया होगा. इस स्क्रीनशॉट की सच्चाई की पुष्टि तो नहीं की जा सकती लेकिन सोशल मीडिया पर हंसी और गुस्से का मिला जुला गुब्बारा फूट रहा है. लोग अपने मन की भड़ास निकाल रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
8ನೇ ವೇತನ ಆಯೋಗಕ್ಕೆ ಸರ್ಕಾರದ ಮಂಜೂರಾತಿ.. ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರಿಗೆ 37,440 ರೂ ಸಂಬಳ ಹೆಚ್ಚಳ!central government employees salary hike: ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರಿಗೆ ಭರ್ಜರಿ ಗುಡ್ ನ್ಯೂಸ್ ಸಿಕ್ಕಿದೆ.
Read more »
8वें पे कमीशन से कितनी बढ़ेगी सैलरी: बैंकर्स को फायदा नहीं, पेंशन 1.5 गुना तक बढ़ सकती है; जानें 5 सवालों क...How much will the salary increase due to the 8th Pay Commission?
Read more »
தினசரி ராசிபலன்: ஐப்பசி 13 - இன்று யார் யாருக்கு நல்ல நாள்...?October 30 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 13ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 30), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
8th Pay Commission Updates: অষ্টম পে কমিশনে বেতন দাঁড়াবে ১ লাখ ৪৩ হাজার টাকা? এ কি স্বপ্ন, এ কি মায়া? কদিন অপেক্ষা করতে হবে?8th Pay Commission Fitment Factor Likely Between 2 point 5 to 2 point 86 Central Govt Employees May Get 30 to 35 percent Salary Hike From January 2026
Read more »
‘नफरत जितनी भी हो…..’, सोनाक्षी सिन्हा का बयान वायरल, कहा- ‘मैंने उस आदमी से…..’‘नफरत जितनी भी हो…..’, सोनाक्षी सिन्हा का बयान वायरल, कहा- ‘मैंने उस आदमी से…..’ | Hindi News, [node:field-hi-section:0]
Read more »
क्यों होते हैं गेहूं की किस्मों के नाम DBW, PBW, WH, HD और HI? जानें इन अक्षरों के पीछे का पूरा वैज्ञानिक र...गेहूं की किस्मों के नाम अक्सर DBW, PBW, WH, HD और HI जैसे खास अक्षरों से शुरू होते हैं. ये अक्षर दरअसल उन अनुसंधान संस्थानों के संक्षिप्त नाम हैं, जिन्होंने इन उन्नत किस्मों को विकसित किया है. यह नामकरण प्रणाली किसानों, वैज्ञानिकों और बीज उत्पादकों को यह समझने में मदद करती है कि कौन-सी किस्म किस संस्थान से आई है और उसकी विशेषता क्या है.
Read more »
