Galaxy S25 FE vs Pixel 9a: कौन सा फोन खरीदना होगा सही, यहां जानिए सारे सवालों के जवाब

Galaxy S25 FE Vs Pixel 9A News

Galaxy S25 FE vs Pixel 9a: कौन सा फोन खरीदना होगा सही, यहां जानिए सारे सवालों के जवाब
Samsung Galaxy S25 FE LaunchGoogle Pixel 9A ComparisonGalaxy S25 FE Vs Pixel 9A
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 120%
  • Publisher: 63%

Galaxy S25 FE vs Pixel 9a: नया स्मार्टफोन खरीदते समय अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कौन सा फोन उनके लिए बेहतर रहेगा. सैमसंग ने अपना नया Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है, जो सीधे टक्कर दे रहा है गूगल के Pixel 9a को.

Galaxy S25 FE vs Pixel 9a: Samsung ने अपना नया Fan Edition स्मार्टफोन Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन में भरभर के फीचर्स दिए हैं, जिससे यह फोन लोगों को बहुत पसंद आने वाला है.इंडियन मार्केट में यह फोन सीधी टक्कर देगा Google Pixel 9a से, जो पहले से ही बाजार में मौजूद है.

ऐसे में दोनों फ्लैगशिप डिवाइस आमने-सामने खड़े हैं. आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि प्राइज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में कौन-सा फोन आगे निकलता है और आपके लिए कौन सा फोन लेना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. पहले Samsung के Galaxy S25 FE के स्पेशल फीचर्स जान लेते हैं. सैमसंग का नया Galaxy S25 FE स्मार्टफोन 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED स्क्रीन के साथ आता है. साथ ही यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस फोन में आपको डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1900 निट्स ले जा सकते हैं और इसे Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन भी मिली है. कंपनी ने इस फोन को IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2400 चिपसेट और Xclipse 940 GPU दिया गया है, जिससे स्मूथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस मिलेगा. Samsung Galaxy S25 FE बैटरी और कैमरा Samsung Galaxy S25 FE में 4900mAh दमदार बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 30 मिनट में करीब 65% तक चार्ज हो सकता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है, इसके साथ ही 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो सेंसर भी मिलता है. टेलीफोटो कैमरे में भी OIS की सुविधा दी गई है, जिससे बेहतर फोटो और वीडियो कैप्चर किए जा सकते हैं. Google Pixel 9a के स्पेक्स और फीचर जान लीजिए गूगल का Pixel 9a स्मार्टफोन 6.3 इंच की FHD+ OLED स्क्रीन के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस फोन के डिस्प्ले को गूगल ने Gorilla Glass 3 से प्रोटेक्ट किया है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी क्लियर विजिबिलिटी मिलती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. ये भी पढ़ेंः Trump की पार्टी में Sam Altman ने किया मेलानिया को खुश! बोले- 1 करोड़ लोगों को... परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Google का Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी गई है. फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित है और कंपनी ने इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5100mAh की बैटरी मिलती है, जो 23W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कौन सा फोन खरीदना है सही? Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स देखकर साफ है कि दोनों ही फोन काफी हद तक एक जैसे हैं. दोनों में लगभग बराबर का ही डिस्प्ले, प्रोसेसर और एंड्रॉयड सपोर्ट मिलता है. फर्क सिर्फ कुछ खास फीचर्स में देखने को मिलता है. Samsung Galaxy S25 FE में 8MP का टेलीफोटो कैमरा और ज्यादा पावरफुल फास्ट चार्जिंग का फायदा मिलता है. वहीं Google Pixel 9a फ्रंट कैमरे और बैटरी परफॉर्मेंस के मामले में आगे नजर आता है. कीमत की बात की जाए तो Galaxy S25 FE के प्राइस का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, जबकि Pixel 9a को आप 49,999 देकर ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं. ऐसे में फोन का चुनाव पूरी तरह आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. ये भी पढ़ें- Chrome केस के बाद अब प्राइवेसी केस में फंसा Google, लगा ₹35400000000 का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Samsung Galaxy S25 FE Launch Google Pixel 9A Comparison Galaxy S25 FE Vs Pixel 9A Samsung Fan Edition Smartphone Pixel 9A Features Galaxy S25 FE Camera And Battery Google Pixel 9A Price India Which Phone To Buy Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च Google Pixel 9A तुलना गैलेक्सी S25 FE Vs पिक्सल 9A सैमसंग नया Fan Edition फोन Pixel 9A फीचर्स Galaxy S25 FE कैमरा और बैटरी गूगल पिक्सल 9A प्राइस इंडिया कौन सा फोन खरीदें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

25,205 रुपये कम में मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE 5G, Galaxy S25 FE लॉन्च से पहले औंधे मुंह गिरी कीमत, जानें क्यों है बेहतर डील?25,205 रुपये कम में मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE 5G, Galaxy S25 FE लॉन्च से पहले औंधे मुंह गिरी कीमत, जानें क्यों है बेहतर डील?Samsung Galaxy S24 FE 5G स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी गई है। 4 सितंबर को कंपनी Galaxy S25 FE 5G लॉन्च करने वाली है। उससे पहले ही पुराने मॉडल की कीमत को लगभग आधा कर दिया गया है। साथ ही, फोन पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
Read more »

Samsung Unpacked 2025 : आज बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा Galaxy S25 FE, न्यू टैबलेट और बहुत कुछSamsung Unpacked 2025 : आज बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा Galaxy S25 FE, न्यू टैबलेट और बहुत कुछSamsung आज साल का दूसरा Unpacked 2025 इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इस दौरान कंपनी अपने कुछ नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रही है, जिसमें Samsung Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11 सीरीज और बड्स होंगे. ये इवेंट दोपहर 3 बजे शुरू होगा. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

सैमसंग का सबसे सस्‍ता फ्लैगशिप ‘Galaxy S25 FE’ लॉन्‍च, 8GB रैम, 4 कैमरा समेत एआई फीचर्स की बौछारसैमसंग का सबसे सस्‍ता फ्लैगशिप ‘Galaxy S25 FE’ लॉन्‍च, 8GB रैम, 4 कैमरा समेत एआई फीचर्स की बौछारSamsung Galaxy S25 FE को लॉन्‍च कर द‍िया गया है। यह सैमसंग की फ्लैगशि‍प सीरीज का सबसे क‍िफायती मॉडल होने वाला है। फोन में 8 जीबी रैम, एक्‍सि‍नॉस च‍िपसेट, बड़ा ड‍िस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स म‍िलते हैं।
Read more »

Samsung Galaxy Event 2025: S25 FE स्मार्टफोन, नए टैबलेट और Buds 3 FE के साथ सैमसंग ने किया बड़ा धमाकाSamsung Galaxy Event 2025: S25 FE स्मार्टफोन, नए टैबलेट और Buds 3 FE के साथ सैमसंग ने किया बड़ा धमाकाSamsung Galaxy Event 2025: अगर आप भी स्मार्टफोन, टैबलेट या ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. Samsung ने अपने Galaxy Event 2025 स्मार्टफोन, नए टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स की लान्चिंग के साथ बड़ धमाका किया है.
Read more »

Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही सस्ता मिल रहा पुराना मॉडल, खरीदें बस इतने मेंGalaxy S25 FE लॉन्च होते ही सस्ता मिल रहा पुराना मॉडल, खरीदें बस इतने मेंSamsung ने इंडिया में अपना नया Galaxy S25 FE लॉन्च किया है और इसी के तुरंत बाद Amazon पर Galaxy S24 FE 5G की कीमत में बड़ी छूट देखने को मिल रही है। लॉन्च के वक्त फोन की कीमत 59999 रुपये थी लेकिन अब ऑफर्स के बाद ये काफी बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। फोन AMOLED डिस्प्ले ट्रिपल कैमरा और पावरफुल चिपसेट के साथ आता...
Read more »

Galaxy Buds3 FE: स्टाइलिश डिजाइन, दमदार साउंड और स्मार्ट AI का परफेक्ट कॉम्बोGalaxy Buds3 FE: स्टाइलिश डिजाइन, दमदार साउंड और स्मार्ट AI का परफेक्ट कॉम्बोSamsung ने Galaxy Buds3 FE लॉन्च किए हैं, जो प्रीमियम ऑडियो फीचर्स को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराते हैं। ब्लेड डिजाइन, पावरफुल साउंड, Active Noise Cancelling और AI फीचर्स के साथ ये बड्स लंबे बैटरी बैकअप और आसान कंट्रोल्स देते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:48:36