Teacher Day Special: खरगोन के शिक्षक राकेश शर्मा सच्चे गुरु की मिसाल है. जिले के मंगरुड की सरकारी स्कूल में उन्होंने अपनी मेहनत और पढ़ाने के अलग अंदाज से पूरी स्कूल का माहौल बदल दिया है. बच्चे इतने प्रभावित हैं कि छुट्टी के दिन भी स्कूल आकर पढ़ाई करना चाहते हैं. राकेश शर्मा बच्चों को सिर्फ किताबों से नहीं बल्कि, खेल, गीत और नृत्य के जरिए पढ़ाते है.
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम मांगरूल बुजुर्ग की शासकीय प्राथमिक स्कूल में राकेश शर्मा बतौर शिक्षक कार्यरत हैं. उनका पढ़ाने का तरीका इतना अलग और दिलचस्प है कि बच्चे हर दिन बेसब्री से क्लास का इंतजार करते हैं.
अंग्रेजी की कविता को गीतों की तरह गाते हैं, गणित के सवालों को खेल की तरह हल कराते हैं और हिंदी के शब्दों को एक्टिविटी से समझाते हैं. यहां के स्कूल में बच्चों की उपस्थिति 90 फीसदी से ज्यादा रहती है, जो किसी सरकारी स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि है. स्कूल में अन्य भी शिक्षक हैं और हर कोई बच्चों को पढ़ाने के लिए अलग-अलग गतिविधियों का सहारा लेता है. लेकिन राकेश शर्मा का तरीका बच्चों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है. यही वजह है कि बच्चे क्लास से कभी ऊबते नहीं राकेश शर्मा बताते हैं कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना ही उनका पहला उद्देश्य था. इसके लिए उन्होंने पढ़ाई को रोचक और मनोरंजक बना दिया. जब बच्चे सीखने के साथ हंसते-खेलते हैं तो उन्हें पढ़ाई बोझ नहीं लगती. यही कारण है कि उनकी क्लास में हर बच्चा पूरी तन्मयता के साथ भाग लेता है. स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं. यहां उपस्थिति दर्ज कराने का तरीका भी अलग है. जब शिक्षक नाम पुकारते हैं तो बच्चे “यस सर” कहने के बजाय खड़े होकर हाथ जोड़ते हैं और “जय श्रीराम” कहते हैं. इस परंपरा ने बच्चों में संस्कार और आत्मीयता दोनों बढ़ा दी है. राकेश शर्मा का मानना है कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. वे कहते हैं कि हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से बच्चों को संस्कार दे रहे हैं. जब बच्चें श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हैं, तो उनमें अनुशासन और सच्चाई अपने आप आती है. बच्चों ने भी बताया कि उन्हें राकेश सर का पढ़ाने का तरीका बहुत पसंद है. बच्चे कहते है कि सर हमारे साथ बैठकर पढ़ाते हैं. कभी गीत गाते हैं, कभी नाचते हैं तो कभी दौड़ भी लगवाते हैं. इस तरह से हमें सब कुछ जल्दी समझ में आ जाता है. प्रार्थना सभा में बच्चे सरस्वती वंदना, गणेश स्तुति, संस्कृत के श्लोक और रामचरितमानस की चौपाइयां बोलते हैं. इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भारतीय संस्कृति को करीब से जान पाते हैं. स्कूल का पूरा माहौल आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है. आज इस स्कूल की पहचान बदल चुकी है. सरकारी स्कूल होने के बावजूद यहां बच्चों की सीखने की उत्सुकता और शिक्षक का समर्पण देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. शिक्षक राकेश शर्मा ने यह साबित कर दिया कि अगर गुरु सच्चे मन से पढ़ाए तो बच्चें पढ़ाई को बोझ नहीं बल्कि आनंद समझते हैं.
शिक्षक राकेश शर्मा की स्टोरी शिक्षक राकेश शर्मा के पढ़ाने का तरीका प्राथमिक स्कूल मांगरूल बुजुर्ग Teacher Day Spacial Teacher Day 2025 Teacher Rakesh Sharma Story Education News Local18 Khargone Letest News Madhya Pradesh Hindi News |Br||Br|
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Teacher's Day Special: सरकारी स्कूल में पढ़कर किया ऐसा कमाल, मिला नेशनल टीचर्स अवॉर्डTeachers Day Special: छत्तीसगढ़ की डॉ. प्रज्ञा सिंह ने साबित कर दिखाया कि अगर जज्बा हो तो सरकारी स्कूल की पढ़ाई से भी बड़े-बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं. उनको नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2025 के लिए चुना गया है
Read more »
Teacher Day Speech 2025: शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे दें बेहतरीन तरीके से स्पीच05 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस बड़े की धूमधाम से मनाया जाता है। प्रत्येक 05 सितंबर को शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मानाया जाता है। अगर आप भी अपने स्कूल व कॉलेज में स्पीच देने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां स्पीच दी गई है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बेहतरीन स्पीच तैयार कर सकते...
Read more »
Teacher's Day 2025 Quotes: टीचर्स डे पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कोट्सShikshak Diwas Par Bhasan Kavita in Hindi LIVE Updates: शिक्षक दिवस का मौका एक बार फिर आ चुका है। 5 सितंबर को डॉ.
Read more »
Mamata Banerjee: প্রাক্তন শিক্ষিকাকে ভোলেনি স্কুল! বিশেষ সম্মাননা পেয়ে আপ্লুত মমতা...Bhowanipur modern school honours Former teacher Mamata Banerjee
Read more »
Teacher Day: जिस लड़के को पुजारी बनाना चाहते थे पिता, वो बना देश का सबसे महान शिक्षक... और फिर राष्ट्रपतिAbout Sarvepalli Radhakrishnan in Hindi: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे? 5 सितंबर को उनके जन्मदिन पर शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं? कैसा था उनका जीवन? पढ़िए राधाकृष्णन की कहानी।
Read more »
Teacher's Day पर शिक्षक को भेजें ये मैसेज, स्पेशल अंदाज में करें टीचर्स डे विशTeacher's Day Wishes 2025: शिक्षक दिवस, हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. शिक्षक न केवल हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि हमारे चरित्र का निर्माण भी करते हैं. उनका मार्गदर्शन जीवन में हमें सही राह दिखाता है.
Read more »
