Samsung ने इंडिया में अपना नया Galaxy S25 FE लॉन्च किया है और इसी के तुरंत बाद Amazon पर Galaxy S24 FE 5G की कीमत में बड़ी छूट देखने को मिल रही है। लॉन्च के वक्त फोन की कीमत 59999 रुपये थी लेकिन अब ऑफर्स के बाद ये काफी बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। फोन AMOLED डिस्प्ले ट्रिपल कैमरा और पावरफुल चिपसेट के साथ आता...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने इंडिया में अपना नेक्स्ट-जेनरेशन Fan Edition, Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। इसके तुरंत बाद Amazon पर Samsung Galaxy S24 FE 5G की कीमत में भारी गिरावट आई है, जिससे ये डील काफी आकर्षक बन गई है। अगर आप 35,000 रुपये की रेंज में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये एक बढ़िया मौका हो सकता है। Samsung Galaxy S24 FE को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और फिलहाल ऑफर्स के बाद ये करीब 35,000 रुपये में उपलब्ध है। इस प्राइस पर आपको AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और इन-हाउस पावरफुल चिपसेट जैसी खूबियां मिलेंगी। Samsung Galaxy S24 FE 5G की Amazon कीमत Samsung Galaxy S24 FE 5G अभी Amazon पर 34,979 रुपये में मिल रहा है, जो कि लॉन्च प्राइस से 25,020 रुपये सस्ता है। सैमसंग की वेबसाइट पर फोन अभी भी 59,999 रुपये में ही लिस्टेड है। अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको और भी बचत करने मिल जाएगी। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन पर 33,050 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। हालांकि ये वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी। कस्टमर्स EMI ऑप्शन और प्रोटेक्शन प्लान्स जैसे स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन या एक्सटेंडेड वारंटी भी चुन सकते हैं, जिसके लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। Samsung Galaxy S24 FE 5G के स्पेसिफिकेशन फोन में 6.
7-इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा का इस्तेमाल काफी स्मूद हो जाता है। इसमें Exynos 2400e चिपसेट और 8GB RAM है, जो इसे परफॉर्मेंस के लिहाज से एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस है, जो पोर्ट्रेट्स और मल्टीपल एंगल शॉट्स के लिए बढ़िया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: शॉपिंग के लिए हो जाएं रेडी! इस दिन से शुरू होगी Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल
Samsung Galaxy S24 FE 5G Price Galaxy S24 FE 5G Features Galaxy S24 FE 5G Specs Galaxy S24 FE 5G Sale Galaxy S24 FE 5G Deal Galaxy S24 FE 5G Discount
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर! 200MP कैमरा समेत कई जबरदस्त फीचर्ससैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर अमेज़न शानदार डील दे रहा है। 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 105400 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 129999 रुपये थी। टाइटेनियम ग्रे कलर ऑप्शन पर ऑफर उपलब्ध है। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक भी...
Read more »
Galaxy S24 Ultra Price Drop: सबसे कम दाम में मिल रहा Samsung का ये पावरफुल फोनSamsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. 200MP कैमरे के साथ आने वाला यह मोबाइल अपनी सबसे कम कीमत में मिल रहा है. Flipkart पर 50 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा.
Read more »
25,205 रुपये कम में मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE 5G, Galaxy S25 FE लॉन्च से पहले औंधे मुंह गिरी कीमत, जानें क्यों है बेहतर डील?Samsung Galaxy S24 FE 5G स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी गई है। 4 सितंबर को कंपनी Galaxy S25 FE 5G लॉन्च करने वाली है। उससे पहले ही पुराने मॉडल की कीमत को लगभग आधा कर दिया गया है। साथ ही, फोन पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।
Read more »
Samsung Unpacked 2025 : आज बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा Galaxy S25 FE, न्यू टैबलेट और बहुत कुछSamsung आज साल का दूसरा Unpacked 2025 इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इस दौरान कंपनी अपने कुछ नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रही है, जिसमें Samsung Galaxy S25 FE, Galaxy Tab S11 सीरीज और बड्स होंगे. ये इवेंट दोपहर 3 बजे शुरू होगा. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
सैमसंग का सबसे सस्ता फ्लैगशिप ‘Galaxy S25 FE’ लॉन्च, 8GB रैम, 4 कैमरा समेत एआई फीचर्स की बौछारSamsung Galaxy S25 FE को लॉन्च कर दिया गया है। यह सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होने वाला है। फोन में 8 जीबी रैम, एक्सिनॉस चिपसेट, बड़ा डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Read more »
Samsung Galaxy Event 2025: S25 FE स्मार्टफोन, नए टैबलेट और Buds 3 FE के साथ सैमसंग ने किया बड़ा धमाकाSamsung Galaxy Event 2025: अगर आप भी स्मार्टफोन, टैबलेट या ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. Samsung ने अपने Galaxy Event 2025 स्मार्टफोन, नए टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स की लान्चिंग के साथ बड़ धमाका किया है.
Read more »
