Ahmedabad: ध्वस्तीकरण का काम लगभग छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी. राज्य। गुजरात
Ahmedabad : गुजरात के वडोदरा पुल हादसे के बाद प्रशासन लगातार राज्य में अब अन्य पुलों की स्थिती मॉनिटर करने में जुट गया है. अहमदाबाद में महज पांच साल पहले करोड़ों की लागत से बना हाटकेश्वर ब्रिज अब टूटने की कगार पर है.
साल 2017 में 42 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. अहमदाबाद नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी ने अब इस पुल को तोड़ने की मंजूरी दे दी है. ध्वस्तीकरण पर 3.9 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह जिम्मेदारी गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपी गई है. Advertismentमुसीबत का सबब बना है ये पुल यह ब्रिज पिछले तीन साल से पूरी तरह बंद है और स्थानीय लोगों के लिए यह मुसीबत का सबब बना हुआ है. दुकानदारों और रहवासियों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किए, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. कई बार टेंडर निकालने के बावजूद कोई भी कंस्ट्रक्शन कंपनी इस जिम्मेदारी को लेने को तैयार नहीं हुई. अब जाकर गणेश कंस्ट्रक्शन ने यह काम स्वीकारा है. स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी ने बताया कि ब्रिज को मानसून सीजन के बाद तोड़ा जाएगा, ताकि बारिश के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो. ध्वस्तीकरण का काम लगभग छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी. 2015 में इस कंपनी ने शुरू किया था निर्माण हाटकेश्वर ब्रिज का निर्माण साल 2015 में अजय इन्फ्रा कंपनी ने शुरू किया था और 30 नवंबर 2017 को इसका उद्घाटन हुआ था. लेकिन चार साल के भीतर ही इस ब्रिज पर दरारें और गड्ढे नजर आने लगे. मार्च 2021 में पहली बार इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया. 2022 तक इसकी दो से तीन बार मरम्मत करवाई गई, लेकिन हालात नहीं सुधरे. कब तक बनेगा नया ब्रिज अंततः अगस्त 2022 में स्टेबिलिटी टेस्ट के बाद इसे पूरी तरह खतरनाक घोषित कर दिया गया. रिपोर्ट में साफ कहा गया कि ब्रिज के छह स्पैन बेहद कमजोर हो चुके हैं और इन्हें तोड़ना जरूरी है. इसके बाद से ब्रिज को पूरी तरह बंद कर दिया गया और आज तक बिना उपयोग के खड़ा है. फिलहाल, नये ब्रिज बनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. यह भी पढ़ें: Vadodara Bridge Collapse: वडोदरा में चार दशक पुराना पुल ढह जाने से हुईं मौतों पर PM ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
Ahmedabad Gujarat News In Hindi Ahmedabad News Ahmedabad News In Hindi State News State News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP News: अरबों खर्च कर बिजली कंपनियों के निजीकरण पर आयोग पहुंचा उपभोक्ता परिषद, रखी है यह मांगलखनऊ बिजली कंपनियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत अरबों खर्च करने के बाद निजीकरण पर सवाल उठे हैं। उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका दायर कर परफॉरमेंस रिपोर्ट मांगी है। लगभग 44 हजार करोड़ रुपये खर्च होने के बाद पूर्वांचल व दक्षिणांचल के 42 जिलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। परिषद ने सीबीआइ जांच की मांग की...
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत होने के बाद अब अहमदाबाद में मृतकों के परिवारजन शव मिलने का इंतजार कर रहे है।
Read more »
सलमान की 'सिकंदर' हुई थी पायरेसी का शिकार: हुआ ₹91 करोड़ का नुकसान, नाडियाडवाला की कंपनी करेगी बॉलीवुड का स...Sajid Nadiadwala NGEPL Sikandar Movie Leak Piracy Case Update; सलमान की फिल्म 'सिकंदर' को पायरेसी के चलते 91 करोड़ का नुकसान हुआ, जिसके बाद अब फिल्म के मेकर्स इंश्योरेंस क्लेम करेंगे।
Read more »
कैदियों के लड़ते ही एक्टिव हो जाएगा लॉकिंग सिस्टम, दिल्ली में तिहाड़ से भी हाईटेक जेल... जल्द शुरू होने वाला है कामदिल्ली के नरेला में अंडमान की सेलुलर जेल से प्रेरित एक नई हाई-सिक्योरिटी जेल बनेगी, जिस पर लगभग 148.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Read more »
गुजरात में साइबर ठगी का खुलासा : 350 करोड़ की धोखाधड़ी, 14 राज्यों में शिकायतें दर्जगुजरात में साइबर ठगी का खुलासा : 350 करोड़ की धोखाधड़ी, 14 राज्यों में शिकायतें दर्ज
Read more »
खबरदार: 9 दिन पहले जाग जाती सरकार तो ना होता वडोदरा पुल हादसा, जिम्मेदार कौन?आज तक के शो खबरदार में गुजरात के वडोदरा में हुए पुल हादसे पर गंभीर सवाल उठाए गए. वडोदरा में 40 साल पुराना एक पुल बीच से गिर गया, जिसमें अब तक 12 लोगों की जान चली गई है. यह हादसा तब हुआ जब 2022 में गुजरात में एक और पुल गिरने से 135 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सभी पुलों की मजबूती जांचने का दावा किया था.
Read more »
