लखनऊ बिजली कंपनियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत अरबों खर्च करने के बाद निजीकरण पर सवाल उठे हैं। उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका दायर कर परफॉरमेंस रिपोर्ट मांगी है। लगभग 44 हजार करोड़ रुपये खर्च होने के बाद पूर्वांचल व दक्षिणांचल के 42 जिलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। परिषद ने सीबीआइ जांच की मांग की...
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। वित्तीय संकट से जूझ रही बिजली कंपनियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए आरडीएसएस के तहत अरबों रुपये खर्च करने के बाद निजीकरण करने पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उपभोक्ता परिषद ने जनहित प्रस्ताव दाखिल कर कहा कि पिछले वर्ष 13 अगस्त को आयोग ने योजना को अनुमोदित करते हुए छह माह के अंतराल पर परफार्मेंस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था लेकिन कंपनियां रिपोर्ट क्यों नहीं दे रही हैं? गौरतलब है कि बिजली कंपनियों में हर स्तर पर सुधार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 60 प्रतिशत केंद्रीय सहायता वाली योजना के तहत लगभग 44 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें दक्षिणांचल डिस्काम में लगभग 7,434 करोड़, मध्यांचल में 13,539 करोड़, पश्चिमांचल में 12,695 करोड़, पूर्वांचल डिस्काम में 9,481 करोड़ व केस्को में 943 करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं। भारी-भरकम धनराशि खर्च होने के बाद पूर्वांचल व दक्षिणांचल के 42 जिलों की बिजली आपूर्ति को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि सरकार द्वारा निजीकरण पर राय मांगने की दशा में आयोग उसे खारिज करे और कंपनियों में हुए सुधार को देखे। विदित हो कि पावर कारपोरेशन ने कहा था कि योजना के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लगने से 40 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से बिजली कंपनियों को फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता परिषद ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र लिख पूरे मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग पहले ही कर चुका है।.
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। वित्तीय संकट से जूझ रही बिजली कंपनियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए आरडीएसएस के तहत अरबों रुपये खर्च करने के बाद निजीकरण करने पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उपभोक्ता परिषद ने जनहित प्रस्ताव दाखिल कर कहा कि पिछले वर्ष 13 अगस्त को आयोग ने योजना को अनुमोदित करते हुए छह माह के अंतराल पर परफार्मेंस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था लेकिन कंपनियां रिपोर्ट क्यों नहीं दे रही हैं? गौरतलब है कि बिजली कंपनियों में हर स्तर पर सुधार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 60 प्रतिशत केंद्रीय सहायता वाली योजना के तहत लगभग 44 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें दक्षिणांचल डिस्काम में लगभग 7,434 करोड़, मध्यांचल में 13,539 करोड़, पश्चिमांचल में 12,695 करोड़, पूर्वांचल डिस्काम में 9,481 करोड़ व केस्को में 943 करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं। भारी-भरकम धनराशि खर्च होने के बाद पूर्वांचल व दक्षिणांचल के 42 जिलों की बिजली आपूर्ति को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि सरकार द्वारा निजीकरण पर राय मांगने की दशा में आयोग उसे खारिज करे और कंपनियों में हुए सुधार को देखे। विदित हो कि पावर कारपोरेशन ने कहा था कि योजना के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लगने से 40 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से बिजली कंपनियों को फायदा होगा। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता परिषद ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र लिख पूरे मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग पहले ही कर चुका है।
Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar UP Electricity Privatization RDSS Scheme Uttar Pradesh Uttar Pradesh Power Sector Electricity Consumer Council Power Corporation Uttar Pradesh Smart Prepaid Meters Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अप्रैल में लुढ़क कर 3.16 फीसदी पर आई खुदरा महंगाई दर, जानें टूटा कितने सालों का रिकॉर्डमहंगाई के मोर्च पर एक राहत भरी खबर है। खुदरा महंगाई दर गिर कर 70 महीनों के निचले स्तर पर आ गई है। अप्रैल में यह 3.
Read more »
'आतंकियों' की भाषा बोलकर तुर्की ने कर दी भयानक गलती, अरबों डॉलर की मार पड़ेगी, ऑपरेशन सिंदूर पर समझौता नहींऑपरेशन सिंदूर पर आतंकी देश पाकिस्तान की भाषा बोलना तुर्की के लिए भारी पड़ रहा है। भारत उसके साथ हुए अरबों डॉलर के कारोबारी समझौतों पर फिर से विचार कर रहा है।
Read more »
UPPCL: यूपी में बिजली बिल बढ़ने वाला है? पावर कॉर्पोरेशन ने 7 दिन का मांगा समय; 15 तक बढ़ सकती हैं दरेंपावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन द्वारा विद्युत नियामक आयोग से एआरआर के आंकड़े प्रकाशित करने के लिए सात दिन का अतिरिक्त समय मांगने से बिजली दरों में वृद्धि की आशंका बढ़ गई है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने नियामक आयोग से मांग की है कि यदि कंपनियों को समय दिया जाता है तो उपभोक्ताओं को भी आपत्तियां दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय मिलना...
Read more »
3000 करोड़... तुलजाभवानी से अष्टविनायक तक, मंदिरों के लिए इस सरकार ने खजाना खोल दियाTemple renovation: अष्टविनायक मंदिर विकास योजना के तहत 100 करोड़ रुपये मंदिरों पर सीधे खर्च किए जाएंगे जबकि 47.4 करोड़ रुपये बिजली लाइटिंग और आर्किटेक्चरल डिजाइन जैसे कामों पर खर्च होंगे.
Read more »
टेक कंपनियों पर भारत जैसा टैक्स लगाने की तैयारी में जर्मनीजर्मनी के नए संस्कृति मंत्री ने संकेत दिया है कि सरकार बड़ी ऑनलाइन कंपनियों पर 10 फीसदी कर लगाने पर विचार कर रही है.
Read more »
बिहार में चुनाव से पहले आयोग की बाजीगरी! अल्पसंख्यक, सवर्ण और SC के बाद मछुआरा कमीशनबिहार में नीतीश सरकार ने एक नया आयोग बनाया है। यह आयोग मछुआरा समुदाय के लिए है। इसका नाम राज्य मछुआरा आयोग है।
Read more »
