बच्चों के बीच बार्बी डॉल काफी मशहूर है. इस डॉल को भारत ही दुनियाभर में पसंद किया जाता है. बच्चों के खिलौनों में खास तौर पर गर्ल्स के पास तो यह होती ही है. लेकिन अब मार्केट में आई डायबिटीज बार्बी डॉल. जानिए क्या है इसकी खासियत. वायरल
Diabetes Barbie Doll : दुनियाभर में लोकप्रिय बार्बी डॉल अब सिर्फ एक खेल की चीज नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और बच्चों के जीवन से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बनती जा रही है। बार्बी डॉल की निर्माता कंपनी मटेल ने हाल ही में एक बेहद अनोखा और सराहनीय कदम उठाया है। कंपनी ने टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष बार्बी डॉल लॉन्च की है, जो न केवल इन बच्चों की भावनाओं को सम्मान देती है, बल्कि उनकी दिनचर्या और संघर्ष को भी दर्शाती है। Advertismentडायबिटीज बार्बी का उद्देश्य नई डॉल को "2025 बार्बी फैशनिस्टा" सीरीज के तहत पेश किया गया है। इसका उद्देश्य सिर्फ एक नया उत्पाद लाना नहीं, बल्कि उस आबादी को प्रतिनिधित्व देना है जो आमतौर पर खिलौनों की दुनिया में नजरअंदाज कर दी जाती है। मटेल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रिस्टा बर्गर के अनुसार, "हम चाहते हैं कि हर बच्चा बार्बी में खुद को देख सके। यह बार्बी डॉल बच्चों की सोच और आत्मविश्वास को आकार देने का जरिया है।" कैसी है यह नई बार्बी डॉल? डायबिटीज वाली बार्बी दिखने में उतनी ही फैशनेबल है जितनी बाकी बार्बी डॉल्स। उसने नीले पोल्का डॉट्स वाला क्रॉप टॉप, फ्रिल्ड मिनी स्कर्ट और स्टाइलिश हील्स पहनी हैं। लेकिन उसकी खासियत उसकी मेडिकल एक्सेसरीज में है। इस डॉल के साथ मिल रही ये चीजें - कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर - इंसुलिन पंप - एक छोटा बैग जिसमें इमरजेंसी स्नैक्स रखे जा सकते हैं View this post on Instagram A post shared by Barbie CGM भी हाथ पर लगा है बार्बी की बांह पर CGM लगा हुआ है और कमर पर इंसुलिन पंप, जो टाइप-1 डायबिटीज मरीजों की वास्तविक जीवनशैली का हिस्सा हैं। यहां तक कि नीले रंग के पोल्का डॉट्स भी डायबिटीज जागरूकता का प्रतीक हैं। टाइप-1 डायबिटीज क्या है? टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं पर हमला करता है। इसका परिणाम यह होता है कि शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है, जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं रह पाता। इस स्थिति में मरीज को नियमित रूप से इंसुलिन इंजेक्शन या पंप की सहायता लेनी पड़ती है। सकारात्मक संदेश देने की कोशिश डायबिटीज बार्बी सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि सकारात्मक संदेश देने की कोशिश भी लगती है। यह डॉल दिखाती है कि बीमारी या चुनौती के बावजूद, हर बच्चा खास है और उन्हें भी वह सब कुछ महसूस करने का अधिकार है जो बाकी बच्चों को मिलता है – खेल, कल्पना और पहचान। मटेल की यह पहल निश्चित रूप से न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि समाज को भी यह सीख देती है कि विविधता और संवेदनशीलता को कैसे अपनाया जाए। यह भी पढ़ें - ये क्या! शख्स के सामने चार मुंह वाला सांप बैठा था फन फैलाए, वायरल हो रहा वीडियो.
Diabetes Barbie Doll: दुनियाभर में लोकप्रिय बार्बी डॉल अब सिर्फ एक खेल की चीज नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और बच्चों के जीवन से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बनती जा रही है। बार्बी डॉल की निर्माता कंपनी मटेल ने हाल ही में एक बेहद अनोखा और सराहनीय कदम उठाया है। कंपनी ने टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष बार्बी डॉल लॉन्च की है, जो न केवल इन बच्चों की भावनाओं को सम्मान देती है, बल्कि उनकी दिनचर्या और संघर्ष को भी दर्शाती है। Advertismentडायबिटीज बार्बी का उद्देश्य नई डॉल को "2025 बार्बी फैशनिस्टा" सीरीज के तहत पेश किया गया है। इसका उद्देश्य सिर्फ एक नया उत्पाद लाना नहीं, बल्कि उस आबादी को प्रतिनिधित्व देना है जो आमतौर पर खिलौनों की दुनिया में नजरअंदाज कर दी जाती है। मटेल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रिस्टा बर्गर के अनुसार, "हम चाहते हैं कि हर बच्चा बार्बी में खुद को देख सके। यह बार्बी डॉल बच्चों की सोच और आत्मविश्वास को आकार देने का जरिया है।" कैसी है यह नई बार्बी डॉल? डायबिटीज वाली बार्बी दिखने में उतनी ही फैशनेबल है जितनी बाकी बार्बी डॉल्स। उसने नीले पोल्का डॉट्स वाला क्रॉप टॉप, फ्रिल्ड मिनी स्कर्ट और स्टाइलिश हील्स पहनी हैं। लेकिन उसकी खासियत उसकी मेडिकल एक्सेसरीज में है। इस डॉल के साथ मिल रही ये चीजें - कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर - इंसुलिन पंप - एक छोटा बैग जिसमें इमरजेंसी स्नैक्स रखे जा सकते हैं View this post on Instagram A post shared by Barbie CGM भी हाथ पर लगा है बार्बी की बांह पर CGM लगा हुआ है और कमर पर इंसुलिन पंप, जो टाइप-1 डायबिटीज मरीजों की वास्तविक जीवनशैली का हिस्सा हैं। यहां तक कि नीले रंग के पोल्का डॉट्स भी डायबिटीज जागरूकता का प्रतीक हैं। टाइप-1 डायबिटीज क्या है? टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं पर हमला करता है। इसका परिणाम यह होता है कि शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है, जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित नहीं रह पाता। इस स्थिति में मरीज को नियमित रूप से इंसुलिन इंजेक्शन या पंप की सहायता लेनी पड़ती है। सकारात्मक संदेश देने की कोशिश डायबिटीज बार्बी सिर्फ एक खिलौना नहीं, बल्कि सकारात्मक संदेश देने की कोशिश भी लगती है। यह डॉल दिखाती है कि बीमारी या चुनौती के बावजूद, हर बच्चा खास है और उन्हें भी वह सब कुछ महसूस करने का अधिकार है जो बाकी बच्चों को मिलता है – खेल, कल्पना और पहचान। मटेल की यह पहल निश्चित रूप से न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि समाज को भी यह सीख देती है कि विविधता और संवेदनशीलता को कैसे अपनाया जाए। यह भी पढ़ें - ये क्या! शख्स के सामने चार मुंह वाला सांप बैठा था फन फैलाए, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Viral News In Hindi Barbie Doll Diabetes Barbie Doll
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Scrolling Culture ने रिकॉर्ड समय में हासिल किए 1.5 मिलियन फालोअर्स, आखिर क्या है इसकी खासियतइंस्टाग्राम के दौर में 'स्क्रोलिंग कल्चर' नाम का पेज वायरल हो रहा है। यह पेज मजेदार और सच्ची बातें दिखाता है। इसने बहुत कम समय में 1.
Read more »
iPhone को नसीहत के बाद ट्रंप लॉन्च किया अपना T1 मोबाइल, जानें क्या है खासियतअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने बयानों और काम से चर्चा में बने रहते हैं. अब उन्होंने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाया है. ट्रंप ने अपना T1 मोबाइल लॉन्च करने का ऐलान किया है.
Read more »
राजस्थान में कहां है अढ़ाई दिन का झोपड़ा, क्या है इसकी खासियत?Trending Quiz | राजस्थान में कहां है अढ़ाई दिन का झोपड़ा, क्या है इसकी खासियत?
Read more »
MBA या फिर एग्जीक्यूटिव एमबीए? कौन सी डिग्री है बेस्ट, जानें क्या है दोनों कोर्स में अंतरMBA vs Executive MBA: क्या आप MBA या फिर एग्जीक्यूटिव एमबीए को लेकर कंफ्यूज हैं तो इस खबर में जानें क्या है दोनों में अंतर?
Read more »
नौसेना में शामिल होगा 'दुश्मन का काल' तमाल, जानें क्या है स्टेल्थ फ्रीगेट की खासियतभारतीय नौसेना को 1 जुलाई को अत्याधुनिक युद्धपोत 'तमाल' मिलने जा रहा है, जो ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है। रूस के कालिनिनग्राद में कमीशन होने वाला यह युद्धपोत क्रिवाक क्लास फ्रिगेट्स की श्रृंखला का हिस्सा है।
Read more »
भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुए INS उदयगिरी, जानें इसकी खासियतINS उदयगिरी केवल एक युद्धपोत नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी श्रेष्ठता, आत्मनिर्भरता और नौसेनिक शक्ति का प्रतीक है। इसके नौसेना में शामिल होने से भारत की समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता को नया आयाम मिला है। देश
Read more »
