Joe Root Century: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट, जो लॉर्ड्स में पहले दिन 99 पर नाबाद रहे थे, उन्होंने अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है. खेल समाचार | क्रिकेट
Joe Root Century: भारत के खिलाफ खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने शतक जड़ दिया है. रूट इस टेस्ट के पहले दिन 99 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे औ अब दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही उन्होंने अपनी 37वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी कर ली है.
Advertismentचौका लगाकर Joe Root ने पूरा किया शतक भारत के साथ खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन जो रूट 191 गेंद पर 99 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे थे. हालांकि, ऐसा पहले कभी देखा नहीं गया था कि कोई बल्लेबाज 99 के स्कोर पर नाबाद लौटा हो. मगर, उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत में पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. रूट ने 192 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 37वां शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके देखने को मिले. A splendid knock from Joe Root as he brings up his eighth Test century at Lord's 👏#WTC27 #ENGvIND 📝: https://t.co/0NCkPJe9tS pic.twitter.com/QiHk4XRXfA — ICC July 11, 2025 जो रूट के टेस्ट रिकॉर्ड जो रूट ने अब तक खेले गए 156 टेस्ट मैचों में 51 के औसत से 12215* रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 37 शतक और 67 अर्धशतक देखने को मिले हैं. उन्होंने टेस्ट में 6 दोहरे शतक लगाए हैं. छोड़ा राहुल द्रविड़ को पीछे लॉर्ड्स टेस्ट में आए अपने शतक के साथ जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 36-36 टेस्ट शतक लगाए हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:- 51 - सचिन तेंदुलकर45 - जैक्स कैलिस41 - रिकी पोंटिंग38 - कुमार संगकारा37 - राहुल द्रविड़*36 - राहुल द्रविड़36 - स्टीव स्मिथ 99 not out 😬Facing Bumrah 🔴First ball of the day 🏏Root goes to 100! 🙌@IGcom | #EnglandCricket pic.twitter.com/bpcKRfxldd — England Cricket July 11, 2025 भारत के खिलाफ बनाए हैं सबसे ज्यादा रन भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट ही हैं. रूट ने भारत के खिलाफ 2012-25 यानि अब तक कुल 33 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 58.73 के औसत से 3055 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं. रूट का भारत के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 218 रनों का है. ये भी पढ़ें: W,W,W,W,W, कौन हैं Curtis Campher? जिसने 5 गेंद पर 5 विकेट और रच दिया इतिहास ये भी पढ़ें: 'यहां छुट्टी मनाने थोड़ी आए हैं', गौतम गंभीर ने किससे और क्यों कही ये तीखी बात
Cricket News In Hindi Ind-Vs-Eng India-Vs-England Joe-Root Shubman Gill जो रूट भारत-इंग्लैंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को ही खिताब से दूर नहीं किया, एडेन मार्करम ने शतक ठोककर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दीसाउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की चौथी पारी में शतक लगा दिया है। इससे उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए।
Read more »
रणथंभौर में मातम! बाघिन कनकटी की विदाई पर मां एरोहेड ने तोड़ा दमRanthambore tiger reserve: रणथंभौर की चर्चित बाघिन टी-84 एरोहेड ने बेटी कनकटी की विदाई के दिन ही दम तोड़ दिया है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया.
Read more »
शुभमन गिल पर सवाल उठाने वाले ये रिकॉर्ड देख लें... सिर्फ 4 भारतीय कर पाए टेस्ट में ये कारनामाभारतीय टीम का कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने कमाल करना शुरू कर दिया है। गिल ने लीड्स टेस्ट में शतक ठोक एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम अब कर लिया है।
Read more »
दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे : वियान मुल्डर ने बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट पारी में बनाया रिकॉर्डदक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे : वियान मुल्डर ने बतौर कप्तान पहली ही टेस्ट पारी में बनाया रिकॉर्ड
Read more »
W, 0, 1, W... सिर्फ 4 गेंद में पलट दिया पूरा खेल, नीतीश कुमार रेड्डी के आगे अंग्रेज हुए ढेरभारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की टीम का सामना कर रही है। इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंद हाथ में पकड़ते ही मैच को पलटकर रख दिया है।
Read more »
जो रूट, राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ़ एक रन दूरलॉर्ड्स में पहले दिन का खेल उतार-चढ़ाव भरा रहा. टीम इंडिया को एक ही ओवर में दोनों ओपनरों के विकेट मिल गए लेकिन जो रूट की पारी ने इंग्लैंड को संभाल लिया.
Read more »
