मुंबई पुलिस 7 जुलाई को दुबई पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 11 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया. देश
नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी सफलता हासिल की है. ड्रग तस्करी के मामले में वांछित आरोपी कुब्बावाला मुस्तफा को संयुक्त अरब अमीरात से भारत प्रत्यर्पित कर लिया है.
यह कार्रवाई इंटरपोल और अबू धाबी की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहयोग से पूरी की गई. Advertismentकुब्बावाला मुस्तफा मुंबई पुलिस के कुर्ला थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 67/2024 के तहत वांछित था. उस पर विदेश से ड्रग्स की खेप भेजकर महाराष्ट्र के सांगली में एक अवैध सिंथेटिक ड्रग फैक्ट्री संचालित करने का आरोप है. इस फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान 126.141 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹2.52 करोड़ आंकी गई है. यह भी पढ़ें: Maharashtra Drugs Seized: ठाणे में बड़ी ड्रग्स बरामदगी, मिली 2.12 करोड़ की मेफेड्रोन, युवती समेत तीन गिरफ्तार ऐसे ट्रेस की लोकेशन CBI की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट ने इंटरपोल चैनल्स के माध्यम से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया. इसके बाद 25 नवंबर 2024 को आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. अबू धाबी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 19 जून 2025 को भारत को सूचना दी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है, जिसके बाद भारत को एक टीम भेजने की अनुमति दी गई. मुंबई पुलिस की चार सदस्यीय टीम 7 जुलाई को दुबई पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 11 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया. यहां उसे भारतीय एजेंसियों को सौंप दिया गया. यह भी पढ़ें: Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए बेल्जियम जाएगी CBI-ED, प्रत्यर्पण में आएगी ये चुनौती 100 से अधिक भगोड़े लाए वापस सीबीआई ने बताया कि वह भारत में इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय इकाई के रूप में कार्य करते हुए देशभर की एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय अपराधियों की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण में सहयोग प्रदान करती है. अब तक CBI ने इंटरपोल की मदद से 100 से अधिक भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की है. यह भी पढ़ें: CBI को प्रत्यर्पण में बड़ी सफलता, दो दशक बाद भारत लाई गई मोनिका कपूर यह भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी जांच में तेजी के लिए CBI, DFS और PSB अधिकारियों की समन्वय बैठक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्लेन क्रैश साइट से एक और शव मिला, 270 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जांच रिपोर्टअहमदाबाद विमान हादसे के बाद से बचाव और राहत कार्य में लगे कर्मियों ने एयर इंडिया एआई-171 विमान के पिछले हिस्से के मलबे से एक और शव को बरामद किया है।
Read more »
राजा रघुवंशी हत्याकांड, सीन रीक्रिएशन में SDRF के हाथ लगा बड़ा सबूत, हत्या में इस्तेमाल दूसरा हथियार मिलाइंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड का मेघालय में रीक्रिएशन कराया गया। सभी आरोपी और गवाहों को मौके पर ले जाकर देखा गया कि उनके बयानों और घटना में कितनी सच्चाई है।
Read more »
एयरपोर्ट पर दो बंदरों और 7 कछुओं के साथ पकड़ा गया यात्री, बैंकॉक से लौटा था चेन्नैAnimals Smuggling: चेन्नै हवाई अड्डे पर एक भारतीय व्यक्ति को बैंकॉक से लौटते समय दो जीवित बंदर और सात कछुए के साथ पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more »
लिव मॉर्गन के बाद एक और सुपरस्टार हुई चोटिल, WWE को लगातार हो रहा नुकसाWWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन के बाद, एक और स्टार घायल हो गया है। इस रेसलर के घायल होने से WWE को भारी नुकसान हो सकता है।
Read more »
राजस्थान में पिता ने नाबालिग बेटियों के साथ चरमपंथक कर्म किए, पत्नी भी वाकिफ थीजयपुर पुलिस ने एक पिता को नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोपी ने वर्षों डर और धमकी के बीच अपनी बेटियों का शोषण किया।
Read more »
भारत-पाक तनाव के बीच 'ऑपरेशन गोडावण'भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच राज्य पक्षी गोडावण के जिन 9 चूजों को सुरक्षा के लिहाज से अजमेर भेजा गया था, उनको वापस जैसलमेर लाया गया है.
Read more »
