गुजरात में साइबर ठगी का खुलासा : 350 करोड़ की धोखाधड़ी, 14 राज्यों में शिकायतें दर्ज
सूरत, 6 जुलाई । गुजरात के सूरत शहर के साइबर क्राइम सेल ने एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर ठग शेयर बाजार में 7 से 11 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए ठग रहे थे। पुलिस ने सूरत और राजकोट में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने लोगों के साथ 235 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक लेन-देन और लगभग 100 करोड़ रुपए के अंगड़िया लेन-देन के जरिए ठगी की। इस धोखाधड़ी का दायरा इतना बड़ा है कि देश के 14 राज्यों में इनके बैंक खातों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं।क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि गिरोह ने आईवी ट्रेड और स्काई ग्रोथ वेल्थ मैनेजमेंट जैसी फर्जी कंपनियां बनाकर निवेशकों को आकर्षित किया। यह स्कीम मल्टी-लेवल मार्केटिंग पिरामिड मॉडल पर आधारित थी। इसमें निवेशकों को 18 महीने तक निवेश बनाए रखने के लिए मजबूर किया जाता था। नए ग्राहकों को लाने वालों को ब्रॉन्ज , सिल्वर , गोल्ड और प्लेटिनम रैंक के आधार पर बोनस का लालच दिया जाता था।क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोजिया ने बताया कि पुलिस ने सूरत और राजकोट में छापेमारी कर तीन आरोपी दानिश, जयसुख पटोलिया और यश पटोलिया को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी दानिश अपने पिता नवीनभाई और भाई दीपेन के साथ यह गिरोह चलाता था। छापेमारी में पुलिस ने 40 लाख रुपए नकद, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, डायरी, राउटर और चेकबुक सहित कई दस्तावेज जब्त किए।राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जांच में पता चला कि इन खातों के खिलाफ बिहार, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, मणिपुर और मध्य प्रदेश में शिकायतें दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोजिया ने बताया कि इस स्कीम में 11 हजार से अधिक लोगों ने निवेश किया था। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ मुख्य साजिशकर्ता दुबई भाग गए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जांच कर रही है। इस मामले ने निवेशकों को सतर्क रहने और आकर्षक रिटर्न के वादों पर सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।--आईएएनएसएएसएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहले डराया, फिर नकली जज बन की वीडियो कॉल... 73 साल की बुजुर्ग महिला के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.89 करोड़मुंबई में एक 73 वर्षीय महिला साइबर ठगी का शिकार हो गईं, जहाँ धोखेबाजों ने सरकारी अधिकारी बनकर उनसे 2.89 करोड़ रुपये ठग लिए। मुंबई साइबर पुलिस की तत्परता से 1.
Read more »
UP: लखनऊ में विदेशी साइबर ठगों का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासालखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. साइबर सेल और पीजीआई थाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का खुलासा किया है. गिरोह श्रीलंका, सिंगापुर, दुबई और भारत से संचालित हो रहा था. एक अपार्टमेंट से 15 जालसाज पकड़े गए हैं जो फर्जी ऐप और वेबसाइट के जरिये देशभर में करोड़ों की ठगी कर रहे थे.
Read more »
Delhi Cyber Fraud: दिल्ली में हाई रिटर्न का झांसा देकर 24 लाख ठगा, मंडावली के शख्स के साथ धोखाधड़ीदिल्ली में एक 26 वर्षीय युवक को शेयर बाजार में उच्च रिटर्न का वादा करके 24.37 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Read more »
अलवर में साइबर ठगी का केस,पैसे डबल करने का सपना दिखा ले उड़े 47 लाखअलवर जिले के साइबर पुलिस थाने में कंपनी में निवेश कर दुगुनी रकम करने का झांसा देकर 47 लाख 93 हजार रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है.
Read more »
Delhi News: दिल्ली सरकार के सिचाई विभाग के इंजीनियर-ठेकेदार गिरफ्तार, चालाकी से कर दी 4.6 करोड़ की हेराफेरीदिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में 4.6 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है।
Read more »
नोएडा में SC की सीनियर वकील 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखा 3.25₹ करोड़ हड़पेनोएडा में एक चौंकाने वाली घटना में, सुप्रीम कोर्ट की एक वरिष्ठ महिला वकील साइबर ठगी का शिकार हो गईं। धोखेबाजों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर 3.
Read more »
