नोएडा में SC की सीनियर वकील 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखा 3.25₹ करोड़ हड़पे

Noida Cyber Crime News

नोएडा में SC की सीनियर वकील 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखा 3.25₹ करोड़ हड़पे
Up NewsNoida NewsSc Advocate Digital Arrest
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

नोएडा में एक चौंकाने वाली घटना में, सुप्रीम कोर्ट की एक वरिष्ठ महिला वकील साइबर ठगी का शिकार हो गईं। धोखेबाजों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर 3.

नोएडा: नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की सीनियर महिला वकील को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख साइबर ठगों ने 3.29 करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाजों ने महिला वकील को कॉल कर बताया कि उनके आधार कार्ड नंबर का उपयोग कर 4 बैंक अकाउंट खोले गए हैं। इन अकाउंट में हथियारों की तस्करी, ब्लैकमेलिंग और गैंबलिंग के लिए लेनदेन की जा रही है। साथ ही डराया गया कि साइबर क्राइम पुलिस इन खातों की जांच कर रही है। मामले में क्लीन चिट लेने के लिए उनको एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया। यहां से उनको डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 5 बार में आरटीजीएस के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन बैंक खातों में ठगी की रकम गई है, पुलिस उनको फ्रीज कराने की तैयारी में है। सेक्टर-47 निवासी 72 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं। 10 जून को सुबह 11 बजे उनके लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उनके आधार कार्ड पर खुले 4 बैंक खातों का इस्तेमाल गलत गतिविधियों में किया जा रहा है। इस मामले में 27 अप्रैल को पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और छानबीन चल रही है। इस मामले में क्लीन चिट के लिए पीड़िता को एक नंबर दिया गया। दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो गंभीर आरोप की बात कह उनको डराया गया।6 दिन तक चालू रखी फर्ज़ी जांचठगों ने वॉट्सऐप पर ही उन्हें अरेस्ट वॉरंट भेजा। वॉट्सऐप कॉल पर रखकर महिला वकील को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उन्हें झांसे में लेकर जांच की कहानी सुनाई। एक जालसाज ने अपनी पहचान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रवीण सूद के रूप में बताई। इससे पीड़िता काफी डर गईं और किसी को कुछ नहीं बताया। ठगों के कहने पर अपनी एफडी तोड़कर 2 खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। ठगों ने 6 दिन तक फर्जी जांच चालू रखी। जांच के नाम पर साइबर ठगों ने उनको लगातार 15 दिन तक नॉर्मल और विडियो कॉल पर रखा।एफडी की रकम 2 खातों में रखने को कहाइसके बाद पीड़िता के बैंक खातों में रकम की जांच के बहाने 16 से 24 जून तक 5 बार में आरटीजीएस के जरिये भी रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता ने कुल 3 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये ठगों को दे दिए। ठगों ने पीड़िता को झांसे में लेकर एफडी की रकम 2 बैंक खातों में रखने के लिए बोला था। फिर जांच के बहाने इसे अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने शिवा प्रसाद और प्रदीप सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही एक शख्स ने खुद को प्रवीण सूद बताकर संपर्क किया था।दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, कोलकाता के खातों में गई रकमपुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता ने पहली बार 63 लाख रुपये विपुल नगर, राजस्थान के मरुधन ग्रामीण बैंक के खाते में ट्रांसफर किए हैं। दूसरी बार 73 लाख रुपये दिल्ली के बैंक खाते में और 93 लाख रुपये भिवानी, हरियाणा के एमपी ग्लोबल इंडसइंड बैंक के खाते में डाले। तीसरी बार सिंग ट्रेडर्स कंपनी वेस्ट पंजाबी बाग, दिल्ली के खाते में 87 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 15 लाख 70 हजार आइसवाल एंटरप्राइज इंडसइंड बैंक कोलकाता के खाते में गए। इस मामले में मोहन कुमार नाम के शख्स का अकाउंट बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मिला है।.

नोएडा: नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की सीनियर महिला वकील को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख साइबर ठगों ने 3.29 करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाजों ने महिला वकील को कॉल कर बताया कि उनके आधार कार्ड नंबर का उपयोग कर 4 बैंक अकाउंट खोले गए हैं। इन अकाउंट में हथियारों की तस्करी, ब्लैकमेलिंग और गैंबलिंग के लिए लेनदेन की जा रही है। साथ ही डराया गया कि साइबर क्राइम पुलिस इन खातों की जांच कर रही है। मामले में क्लीन चिट लेने के लिए उनको एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया। यहां से उनको डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने 5 बार में आरटीजीएस के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिन बैंक खातों में ठगी की रकम गई है, पुलिस उनको फ्रीज कराने की तैयारी में है। सेक्टर-47 निवासी 72 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं। 10 जून को सुबह 11 बजे उनके लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उनके आधार कार्ड पर खुले 4 बैंक खातों का इस्तेमाल गलत गतिविधियों में किया जा रहा है। इस मामले में 27 अप्रैल को पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और छानबीन चल रही है। इस मामले में क्लीन चिट के लिए पीड़िता को एक नंबर दिया गया। दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो गंभीर आरोप की बात कह उनको डराया गया।6 दिन तक चालू रखी फर्ज़ी जांचठगों ने वॉट्सऐप पर ही उन्हें अरेस्ट वॉरंट भेजा। वॉट्सऐप कॉल पर रखकर महिला वकील को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उन्हें झांसे में लेकर जांच की कहानी सुनाई। एक जालसाज ने अपनी पहचान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रवीण सूद के रूप में बताई। इससे पीड़िता काफी डर गईं और किसी को कुछ नहीं बताया। ठगों के कहने पर अपनी एफडी तोड़कर 2 खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। ठगों ने 6 दिन तक फर्जी जांच चालू रखी। जांच के नाम पर साइबर ठगों ने उनको लगातार 15 दिन तक नॉर्मल और विडियो कॉल पर रखा।एफडी की रकम 2 खातों में रखने को कहाइसके बाद पीड़िता के बैंक खातों में रकम की जांच के बहाने 16 से 24 जून तक 5 बार में आरटीजीएस के जरिये भी रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता ने कुल 3 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये ठगों को दे दिए। ठगों ने पीड़िता को झांसे में लेकर एफडी की रकम 2 बैंक खातों में रखने के लिए बोला था। फिर जांच के बहाने इसे अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने शिवा प्रसाद और प्रदीप सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साथ ही एक शख्स ने खुद को प्रवीण सूद बताकर संपर्क किया था।दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, कोलकाता के खातों में गई रकमपुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता ने पहली बार 63 लाख रुपये विपुल नगर, राजस्थान के मरुधन ग्रामीण बैंक के खाते में ट्रांसफर किए हैं। दूसरी बार 73 लाख रुपये दिल्ली के बैंक खाते में और 93 लाख रुपये भिवानी, हरियाणा के एमपी ग्लोबल इंडसइंड बैंक के खाते में डाले। तीसरी बार सिंग ट्रेडर्स कंपनी वेस्ट पंजाबी बाग, दिल्ली के खाते में 87 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 15 लाख 70 हजार आइसवाल एंटरप्राइज इंडसइंड बैंक कोलकाता के खाते में गए। इस मामले में मोहन कुमार नाम के शख्स का अकाउंट बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मिला है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Up News Noida News Sc Advocate Digital Arrest Cyber Fraud यूपी न्‍यूज नोएडा न्‍यूज नोएडा साइबर क्राइम सुप्रीम कोर्ट वकील डिज‍िटल अरेस्‍ट साइबर फ्रॉड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन अनिवार्य, क्रेडाई को ग्रेनो प्राधिकरण का पत्रग्रेटर नोएडा की सोसायटी में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन अनिवार्य, क्रेडाई को ग्रेनो प्राधिकरण का पत्रग्रेटर नोएडा की सोसायटी में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन अनिवार्य, क्रेडाई को ग्रेनो प्राधिकरण का पत्र
Read more »

नोएडा में IAF के पूर्व अधिकारी से 1 करोड़ ठगे: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 22 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, 6 खातों...नोएडा में IAF के पूर्व अधिकारी से 1 करोड़ ठगे: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 22 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, 6 खातों...Uttar Pradesh (UP) Noida Indian Air Force former Officer Digital Arrest Case Update 17 मई दोपहर को राजेश शर्मा नाम के व्यक्ति की अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया।
Read more »

बस में सोनम को देखने वाली उजाला सच बोल रही या गाजीपुर तक छोड़ने वाला ड्राइवर? इस कहानी में आखिर कितने झोलबस में सोनम को देखने वाली उजाला सच बोल रही या गाजीपुर तक छोड़ने वाला ड्राइवर? इस कहानी में आखिर कितने झोलसोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी को दस दिन हो चुके हैं, लेकिन वह गाजीपुर तक कैसे और किसके साथ पहुंची अब इस सवाल का जवाब और भी पेचीदा होता जा रहा है.
Read more »

ग्रेटर नोएडा: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन मुक्तग्रेटर नोएडा: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन मुक्तग्रेटर नोएडा: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन मुक्त
Read more »

हर दिन खुद के डर से कैसे लड़ती हैं समीरा रेड्डी, ट्रिक का किया जिक्रहर दिन खुद के डर से कैसे लड़ती हैं समीरा रेड्डी, ट्रिक का किया जिक्रहर दिन खुद के डर से कैसे लड़ती हैं समीरा रेड्डी, ट्रिक का किया जिक्र
Read more »

ग्रेटर नोएडा : भनौता में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 80 करोड़ की जमीन कब्जामुक्तग्रेटर नोएडा : भनौता में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 80 करोड़ की जमीन कब्जामुक्तग्रेटर नोएडा : भनौता में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, 80 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:14:50