ग्रेटर नोएडा: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की जमीन मुक्त
ग्रेटर नोएडा, 20 जून । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम चिटेहरा में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि कॉलोनाइजर इस जमीन पर अवैध निर्माण कर वेयरहाउस हाउस बनाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को चिटेहरा गांव में कार्रवाई की।प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि कॉलोनाइजर ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया ग्राम चिटेहरा के खसरा संख्या-169, 170, 171 व 172 की करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिना प्राधिकरण की अनुमति निर्माण कर अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी की गई, लेकिन कॉलोनाइजर चोरी-छिपे अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे।शुक्रवार को महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम, ओएसडी राम नयन सिंह, वर्क सर्किल तीन के प्रभारी राजेश कुमार निम और वर्क सर्किल 1 के प्रभारी प्रभात शंकर सहित वर्क सर्किल 1, 2, 3 व 4 के समस्त स्टाफ ने मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने 6 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में कार्रवाई संपन्न की। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपए आंकी गई थी।एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।--आईएएनएसपीकेटी/डीएससी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त, करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्तGreater Noida: योगी सरकार के दिशा निर्देश पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। 65 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कराया गया।
Read more »
छतरपुर में मंदिर की जमीन पर चला बुलडोजर, हटाया गया अवैध कब्जाMP News: छतरपुर शहर की विश्वनाथ कॉलोनी मे मंदिर की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे को नगरपालिका ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
नोएडा में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, अब तक 1.48 करोड़ रुपए की वसूलीनोएडा में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, अब तक 1.48 करोड़ रुपए की वसूली
Read more »
नोएडा में 100 करोड़ की जमीन पर चला बुलडोजर, ग्रेनो प्राधिकरण ने कराई मुक्त; आवंटियों को 16 साल बाद मिला प्लॉटग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर दो में प्राधिकरण ने 10 आवंटियों को घर का कब्जा दिलाया। पतवाड़ी में अवैध कब्जा हटाकर यह कार्रवाई की गई। इस जमीन की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण ने सेक्टर दो में नौ मीटर रोड 18 मीटर रोड और ग्रीन बेल्ट बनाने का रास्ता भी साफ कर दिया। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी...
Read more »
बाराबंकी में तीन अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, उपजिलाधिकारी की अगुवाई में हुई कार्रवाईबाराबंकी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सख्त कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी सदर आनंद तिवारी के आदेश पर देव इंफा डेवलपर्स की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम माती और खजूरगांव में भी अवैध निर्माणों को हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि अवैध प्लाटिंग पर नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी...
Read more »
संभल में फिर चला बुलडोजर: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए नाले के स्लैब, अतिक्रमण पर कार्रवाईसंभल में फिर चला बुलडोजर: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए नाले के स्लैब, अतिक्रमण पर कार्रवाई
Read more »
