ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर दो में प्राधिकरण ने 10 आवंटियों को घर का कब्जा दिलाया। पतवाड़ी में अवैध कब्जा हटाकर यह कार्रवाई की गई। इस जमीन की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण ने सेक्टर दो में नौ मीटर रोड 18 मीटर रोड और ग्रीन बेल्ट बनाने का रास्ता भी साफ कर दिया। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी...
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर दो के 10 आवंटियों का घर की जमीन पाने का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल तीन की टीम ने पतवाड़ी में अवैध कब्जे को हटाकर आवंटियों को कब्जा दिला दिया है। इसके साथ ही सेक्टर दो की नौ मीटर रोड, 18 मीटर रोड और ग्रीन बेल्ट बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। यह प्राधिकरण की अधिगृहीत कब्जा प्राप्त जमीन है। बाजार दर में इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये होने का आकलन है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आवासीय योजना के अंतर्गत इन 10 आवंटियों को भी सेक्टर दो के डी ब्लाक में आवासीय भूखंड आवंटित किए गए, लेकिन अतिक्रमण के चलते इन आवंटियों को पजेशन नहीं दिया जा सका। ये आवंटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मिले। सीईओ ने शीघ्र ही अतिक्रमण हटाकर पजेशन दिलाने का आश्वासन दिया। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अतिक्रमण मुक्त कराया सीईओ के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सोमवार को महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण के वर्क सर्किल तीन की टीम को भेजकर पतवाड़ी के खसरा संख्या 1150 की लगभग 10 हजार वर्ग मीटर को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। सोमवार को वर्क सर्किल तीन के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर व रतिक, सहायक प्रबंधक राजीव मोटला व पुलिस की मदद से जमीन पर अवैध कब्जे को ढहा दिया है। पांच घंटे की कार्रवाई के बाद जमीन को मुक्त करा लिया तीन जेसीबी व चार डंपर की मदद से पांच घंटे की कार्रवाई के बाद जमीन को मुक्त करा लिया गया। बाजार दर से इस जमीन की कुल कीमत करीब 100 करोड़ रुपये होने का आकलन है। इसके साथ ही सेक्टर दो के डी ब्लाक में 10 आवंटियों को भूखंड पर पजेशन भी दे दिया गया है। लंबे समय से अटकी सेक्टर की नौ मीटर व 18 मीटर रोड बनाने और ग्रीन बेल्ट विकसित करने का भी रास्ता साफ हो गया है। इससे सेक्टर दो के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा है कि प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि हो या फिर कब्जा प्राप्त जमीन, बिना अनुमति निर्माण करने और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।.
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर दो के 10 आवंटियों का घर की जमीन पाने का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल तीन की टीम ने पतवाड़ी में अवैध कब्जे को हटाकर आवंटियों को कब्जा दिला दिया है। इसके साथ ही सेक्टर दो की नौ मीटर रोड, 18 मीटर रोड और ग्रीन बेल्ट बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। यह प्राधिकरण की अधिगृहीत कब्जा प्राप्त जमीन है। बाजार दर में इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये होने का आकलन है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आवासीय योजना के अंतर्गत इन 10 आवंटियों को भी सेक्टर दो के डी ब्लाक में आवासीय भूखंड आवंटित किए गए, लेकिन अतिक्रमण के चलते इन आवंटियों को पजेशन नहीं दिया जा सका। ये आवंटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मिले। सीईओ ने शीघ्र ही अतिक्रमण हटाकर पजेशन दिलाने का आश्वासन दिया। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अतिक्रमण मुक्त कराया सीईओ के निर्देश पर एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सोमवार को महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण के वर्क सर्किल तीन की टीम को भेजकर पतवाड़ी के खसरा संख्या 1150 की लगभग 10 हजार वर्ग मीटर को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। सोमवार को वर्क सर्किल तीन के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर व रतिक, सहायक प्रबंधक राजीव मोटला व पुलिस की मदद से जमीन पर अवैध कब्जे को ढहा दिया है। पांच घंटे की कार्रवाई के बाद जमीन को मुक्त करा लिया तीन जेसीबी व चार डंपर की मदद से पांच घंटे की कार्रवाई के बाद जमीन को मुक्त करा लिया गया। बाजार दर से इस जमीन की कुल कीमत करीब 100 करोड़ रुपये होने का आकलन है। इसके साथ ही सेक्टर दो के डी ब्लाक में 10 आवंटियों को भूखंड पर पजेशन भी दे दिया गया है। लंबे समय से अटकी सेक्टर की नौ मीटर व 18 मीटर रोड बनाने और ग्रीन बेल्ट विकसित करने का भी रास्ता साफ हो गया है। इससे सेक्टर दो के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा है कि प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि हो या फिर कब्जा प्राप्त जमीन, बिना अनुमति निर्माण करने और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Noida News Greater Noida News Greater Noida Authority Land Possession Encroachment Removal Noida Real Estate Property Allottees Sector 2 Greater Noida West Illegal Construction Greater Noida ACEO Prerna Singh Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP में एक और मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हुआ था निर्माणUP News: यूपी में एक और मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हुआ था निर्माण, कई अन्य राडार पर
Read more »
लखनऊ में अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, करीब 2 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्तLucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया. मौके पर भारी पुलिस तैनात रहा.
Read more »
ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त, करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्तGreater Noida: योगी सरकार के दिशा निर्देश पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। 65 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कराया गया।
Read more »
छतरपुर में मंदिर की जमीन पर चला बुलडोजर, हटाया गया अवैध कब्जाMP News: छतरपुर शहर की विश्वनाथ कॉलोनी मे मंदिर की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे को नगरपालिका ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
नोएडा में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, अब तक 1.48 करोड़ रुपए की वसूलीनोएडा में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, अब तक 1.48 करोड़ रुपए की वसूली
Read more »
दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टीदिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
Read more »
