दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी

United States News News

दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में झुग्गियों पर चला बुलडोजर : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली, 2 जून । आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गरीबों के साथ वादाखिलाफी और झुग्गियों को उजाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले झुग्गीवासियों को जहां झुग्गी, वहीं मकान देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हीं झुग्गियों पर बुलडोजर चला दिया गया।सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 31 मई को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से यह आश्वासन दिया था कि दिल्ली में किसी भी झुग्गी को नहीं तोड़ा जाएगा। लेकिन, अगले ही दिन 1 जून को, बारापुला के पास स्थित मद्रासी कैंप में लगभग 800 झुग्गियों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।उन्होंने कहा कि यह वही झुग्गी बस्ती है, जहां भाजपा नेताओं ने चुनाव के दौरान कार्ड बांटकर पक्का मकान देने का वादा किया था।उन्होंने भाजपा पर कथनी और करनी में फर्क का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने झुग्गियों में प्रवास किया, जागरण कराया, बच्चों के साथ कैरम खेले और गरीबों के साथ खाना खाकर प्रचार किया। लेकिन, सत्ता में आते ही गरीबों को बेघर करने का काम शुरू कर दिया गया।भारद्वाज ने कहा, भाजपा की सरकार इन मेहनतकश गरीबों के सिर से छत और मुंह से निवाला छीन रही है। यह बेहद शर्मनाक है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद उसे भाजपा की सरकार कुचल रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिर्फ मद्रासी कैंप ही नहीं, बल्कि दिल्ली के कई हिस्सों में झुग्गी बस्तियों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वजीरपुर इलाके में भी कई बुलडोजर की सहायता से झुग्गियों को गिराने का काम जारी है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली में गरीबों पर इतनी बर्बरता हो रही है, तो मुख्यधारा की मीडिया चुप क्यों है? उन्होंने इसे लोकतंत्र और मीडिया की जिम्मेदारी के लिहाज से बेहद चिंताजनक बताया।--आईएएनएसपीकेटी/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP में एक और मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हुआ था निर्माणUP में एक और मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हुआ था निर्माणUP News: यूपी में एक और मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हुआ था निर्माण, कई अन्य राडार पर
Read more »

दिल्ली में AAP हुई दो फाड़, 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर बनाई नई पार्टी, नाम भी तयदिल्ली में AAP हुई दो फाड़, 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर बनाई नई पार्टी, नाम भी तयAam Aadmi Party split in Delhi, 15 councillors resigned and formed a new party, दिल्ली में आम आदमी पार्टी हुई तो फाड़, 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर बनाई नई पार्टी
Read more »

दिल्ली में पार्षदों की बगावत के बाद क्या संभलेगी AAP? कार्यकर्ता लगा रहे बेरुखी का आरोपदिल्ली में पार्षदों की बगावत के बाद क्या संभलेगी AAP? कार्यकर्ता लगा रहे बेरुखी का आरोपदिल्ली में आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने पार्टी छोड़कर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नामक एक नया दल बना लिया है, जिससे पार्टी के अंदर सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है।
Read more »

AAP ने छात्र संगठन 'एएसएपी' को किया री-लॉन्च, पूर्व सीएम बोले- युवाओं की ऊर्जा से आएगा बदलावAAP ने छात्र संगठन 'एएसएपी' को किया री-लॉन्च, पूर्व सीएम बोले- युवाओं की ऊर्जा से आएगा बदलावआम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के छात्र संगठन को एक नए नाम और रूप में री-लॉन्च किया.
Read more »

आम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली में गंदगी : मेयर राजा इकबाल सिंहआम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली में गंदगी : मेयर राजा इकबाल सिंहआम आदमी पार्टी की वजह से दिल्ली में गंदगी : मेयर राजा इकबाल सिंह
Read more »

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में सुबह-सुबह गरजा बुलडोजर, जंगपुरा के मद्रासी इलाके में 300 झुग्गियां जमींद...Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में सुबह-सुबह गरजा बुलडोजर, जंगपुरा के मद्रासी इलाके में 300 झुग्गियां जमींद...Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के जंगपुरा इलाके में रविवार सुबह बुलडोजर एक्शन में 300 झुग्गियों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिसमें अब तक 100 अवैध झुग्गियां गिराई जा चुकी हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:08:30