आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के छात्र संगठन को एक नए नाम और रूप में री-लॉन्च किया.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के छात्र संगठन को एक नए नाम और रूप में री-लॉन्च किया. इस नए संगठन का नाम होगा "एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स" .
केजरीवाल ने इस मौके पर युवाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि एएसएपी न सिर्फ छात्र राजनीति को नई दिशा देगा, बल्कि यह वैकल्पिक राजनीति का मजबूत मंच बनेगा. Advertismentशिक्षा से खत्म करना है मफिया राज केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में जो मुख्यधारा की राजनीति चली है, वह हमारे देश की अधिकांश समस्याओं की वजह है. शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान केवल वैकल्पिक राजनीति से ही संभव है. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का उद्देश्य शिक्षा माफिया को खत्म करना और सभी को समान अवसर देना है. कई सीनियर लीडर्स हुए शामिल इस अवसर पर पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, सांसद गुरमीत सिंह, और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. मनीष सिसोदिया ने कहा कि एसएपी शिक्षा सुधार के लिए एक बड़ा कदम होगा और यह संगठन पूरे देश में छात्रों को जागरूक करेगा. उन्होंने कहा कि एसएपी केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह छात्रों को समाजसेवा, देशभक्ति और लोकतंत्र की समझ भी देगा. छात्रों को जागरुक करने का मकसद केजरीवाल ने यह भी कहा कि एसएपी का उद्देश्य छात्रों को केवल चुनाव लड़ा कर राजनीति में नहीं लाना है, बल्कि उन्हें लोकतंत्र, शिक्षा और समाज के मुद्दों के बारे में जागरूक करना है. एसएपी के जरिए छात्रों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिलेगा. इस दौरान केजरीवाल और अन्य नेताओं ने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह वैकल्पिक राजनीति मुख्यधारा की राजनीति बनेगी और छात्र संगठन देश के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे.
AAP Convener Arvind Kejriwal AAP Chief Arvind Kejriwal AAP Arvind Kejriwal Arvind Kejriwal AAP
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वॉरेन बफेट की तारीफ में बोले टिम कुक, उनके ज्ञान ने अनगिनत लोगों को प्रेरित कियावॉरेन बफेट की तारीफ में बोले टिम कुक, उनके ज्ञान ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया
Read more »
महबूबा मुफ्ती ने एलजी को लिखा पत्र, हजारों कश्मीरियों को हिरासत में लिए जताई चिंताजम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र शासित प्रदेश की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखा.
Read more »
उत्तराखंड में बदला हायर एजुकेशन का सिलेबस, निखारेगी युवाओं की स्किल; इस माह से होगा लागूHigher Education Syllabus उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है जो युवाओं के कौशल को बढ़ाएगा। जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में 2.
Read more »
'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई', विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई', विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
Read more »
युवाओं के जरिए ताकत बढ़ाएंगे अरविंद केजरीवाल, AAP ने लॉन्च की स्टूडेंट विंग ASAPArvind Kejriwal launches AAP's student Wing ASAP । युवाओं के जरिए ताकत बढ़ाएंगे अरविंद केजरीवाल, AAP ने लॉन्च की स्टूडेंट विंग ASAP । देश
Read more »
अरविंद केजरीवाल ने किया ASAP का गठन, जानें क्या है आम आदमी पार्टी की तैयारीदिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा लॉन्च कर दी है। उन्होंने मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) की शुरुआत की।
Read more »
