हर दिन खुद के डर से कैसे लड़ती हैं समीरा रेड्डी, ट्रिक का किया जिक्र
मुंबई, 22 जून । अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि योग ने उनकी जिंदगी को कैसे बैलेंस, ताकत और शांति दी है। समीरा ने बताया कि वह हर दिन खुद के डर से कैसे लड़ती हैं? समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए योग को लेकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हर दिन मैं अपने डर से लड़ती हूं और योग मुझे इसके लिए ताकत देता है। योग मुझे केवल ताकत नहीं बल्कि उम्मीद और जिंदगी में बैलेंस कैसे बनाएं, ये भी बताता है। योग मेरे दिमाग को शांत करता है और मुझे अपनी भावनाओं को समझने में मदद करता है।”समीरा ने पोस्ट में आगे बताया, “जब मैं किसी से बात नहीं कर पाती, तब योग मेरी बात सुनता है। यह शोर को कम करता है और मुझे मेरे जवाब ढूंढने में मदद करता है।”समीरा का मानना है कि योग एक ऐसा जरिया है, जो शरीर के साथ ही आत्मा के लिए भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “योग मेरी आत्मा और शरीर को ठीक करता है। दिमाग, दिल और अभ्यास सब आपस में जुड़े हैं।”उन्होंने अपने ट्रेनर्स का धन्यवाद देते हुए वीडियो में जैकी श्रॉफ के ट्रेंडिंग डायलॉग “सांस ले लंबा” भी जोड़ा।46 वर्षीय एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर वर्कआउट के साथ ही मजेदार वीडियोज भी पोस्ट करती हैं, जिसमें उनकी मेहनत और अनुशासन के साथ ही मजाकिया अंदाज भी साफ दिखता है। इसके साथ ही वह फैंस को भी अक्सर फिट और फाइन रहने का मंत्र देती रहती हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो समीरा रेड्डी आखिरी बार साल 2013 में आई कन्नड़ फिल्म "वरधनायका" में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन अय्यप्पा पी.
शर्मा ने किया। इसमें समीरा रेड्डी के साथ सुदीप, चिरंजीवी सरजा और निकेशा पटेल भी मुख्य भूमिका में हैं।समीरा रेड्डी "मैंने दिल तुझको दिया", "रेस", "मुसाफिर" जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।--आईएएनएसएमटी/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हर तरफ AI का बोलबाला, कैसे ये पढ़ाई कर आप भी कमा सकते हैं मोटे पैसे?हर तरफ AI का बोलबाला, कैसे ये पढ़ाई कर आप भी कमा सकते हैं मोटे पैसे?
Read more »
कंगना रनौत की क्लासी साड़ियां देख हो जाएगा ‘नशा’कंगना का फैशन और स्टाइल सबसे जुदा है। इसी वजह से हर कोई एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल साड़ी लुक ट्राई करने के सपने देखता है। यहां देखते हैं एक्ट्रेस के 9 स्टाइलिश अंदाज।
Read more »
तेज प्रताप यादव के पोस्ट से राजद में खलबली, जयचंदों का आरोप, लालू यादव को सीक्रेट संदेशतेज प्रताप यादव प्रेम कहानी के बाद पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद एक संदेश लालू यादव के नाम लिखा है। इसमें उन्होंने जयचंदों का जिक्र किया है।
Read more »
52 साल के जॉन अब्राहम का फिटनेस मंत्र, खुद बताया कैसे रहते हैं फिटबॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक जॉन अब्राहम 52 साल की उम्र में भी फिट हैं. उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट रिवील किया और कहा कि उनकी बॉडी उनका मंदिर है. उनका एकमात्र धर्म अपना ख्याल रखना है.
Read more »
रोज सुबह खाली पेट सौंफ-अजवाइन का पानी, तेजी से गलेगी पेट की चर्बीसौंफ और अजवायन का इस्तेमाल मसाले के तौर पर हर भारतीय घर में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं.
Read more »
GK Quiz: होटल रूम में क्यों नहीं होती है घड़ी?UPSC Interview Question: अगर आपको हर दिन जीके से जुड़े सवाल और जवाब पढ़ना पसंद है तो इस खबर में दिए 10 सवालों का जवाब खुद से दीजिए.
Read more »
