लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. साइबर सेल और पीजीआई थाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का खुलासा किया है. गिरोह श्रीलंका, सिंगापुर, दुबई और भारत से संचालित हो रहा था. एक अपार्टमेंट से 15 जालसाज पकड़े गए हैं जो फर्जी ऐप और वेबसाइट के जरिये देशभर में करोड़ों की ठगी कर रहे थे.
राजधानी लखनऊ में पुलिस को साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है. साइबर क्राइम थाना, साइबर सेल और थाना पीजीआई की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है.
गिरोह श्रीलंका, सिंगापुर, दुबई और भारत से संचालित हो रहा था. Advertisement11 जून को पुलिस को सूचना मिली कि शामिया मेल रोड स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1105 में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं. पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से 15 जालसाजों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 70 मोबाइल, 12 लैपटॉप, 115 एटीएम कार्ड, 25 चेकबुक, 53 पासबुक, 38 सिम कार्ड और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए.अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़गिरोह अन्ना रेड्डी नामक फर्जी मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिये निवेश, ऑनलाइन गेमिंग और नौकरी का झांसा देकर लोगों से पैसे मंगवाता था. टास्क पूरा करने पर मोटा रिटर्न देने का वादा किया जाता था, लेकिन पैसे मिलते ही खाता ब्लॉक कर दिया जाता था.ठग फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे ताकि ट्रांजैक्शन ट्रेस न हो. रकम तुरंत निकालकर डिवाइस और लोकेशन बदल दी जाती थी. डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला है. मास्टरमाइंड्स को विदेशों में रकम भेजी जाती थी. अधिकतर शिकायतें दक्षिण भारत से मिली थीं. Advertisement पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों में यूपी, बिहार के युवक शामिल हैं. इनके खिलाफ थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. ये भी देखें
International Fraud Gang Fake Job Scam Anna Reddy App Fraud LUCKNOW Cyber Cell Raid Cyber Fraud Arrest Investment Scam India Online Scam Busted PGI Police Action Fake Bank Accountsलखनऊ साइबर ठगी फर्जी नौकरी घोटाला अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह अन्ना रेड्डी ऐप पीजीआई पुलिस कार्रवाई साइबर सेल लखनऊ ऑनलाइन ठगी मामला फर्जी खाता ठगी साइबर ठग गिरफ्तार करोड़ों की साइबर ठगी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई से आया फोन, कोलाबा के 'इंस्पेक्टर साहब' के ठगी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश !हनुमानगढ़ में एक रिटायर्ड इंजीनियर ओमप्रकाश माकड़ साइबर ठगी का शिकार हो गए, जिनसे 'कोलाबा पुलिस इंस्पेक्टर' बनकर ठगों ने 1.
Read more »
UP News: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी से जुड़े मामले में CBI का छापा, मचा हड़कंप; तीन गिरफ्तारवाराणसी के महमूरगंज में सीबीआई ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा जो जापानी नागरिकों को ठग रहा था। यहाँ से 70 लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक जापानी भाषा के जानकार थे और वे माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर लोगों को ठगते...
Read more »
दिल्ली पुलिस ने किया साइबर ठगी का भंडाफोड़, जामताड़ा से धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तारपश्चिमी दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में मुख्य आरोपी सनाउल मियां को जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। सनाउल फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को ठगता था। उसने आकाश वर्मा बनकर एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस उसके साथी वसीम की तलाश कर रही है जो फर्जी विज्ञापन के जरिए लोगों को ठगने में मदद करता...
Read more »
दिल्ली में साइबर ठगी और सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, 15 आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी और सेक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फर्जी लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बैंक खाते मुहैया कराने वाले और सेक्सटॉर्शन गिरोह के सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन सिम कार्ड लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है। पांच करोड़ रुपये से अधिक की मनी ट्रेल का भी पता चला...
Read more »
Agricultural Terrorism: एग्रो टेररिज्म पर उतरा चीन! अमेरिका के खिलाफ रची खतरनाक साजिश, क्या भारत के लिए भी खतरा?चीन की एक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें दो चीनी रिसर्चर्स को अमेरिका में कृषि आतंकवाद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
पहले डराया, फिर नकली जज बन की वीडियो कॉल... 73 साल की बुजुर्ग महिला के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 2.89 करोड़मुंबई में एक 73 वर्षीय महिला साइबर ठगी का शिकार हो गईं, जहाँ धोखेबाजों ने सरकारी अधिकारी बनकर उनसे 2.89 करोड़ रुपये ठग लिए। मुंबई साइबर पुलिस की तत्परता से 1.
Read more »
