अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट थमती नजर आई और दोनों धातुएं हल्की बढ़त के साथ कारोबार करती दिखीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट थमती नजर आई और दोनों धातुएं हल्की बढ़त के साथ कारोबार करती दिखीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ समझौते की समयसीमा को एक बार फिर आगे बढ़ाने के फैसले से बाजार को अस्थायी राहत मिली है। कॉमेक्स पर सोना 0.
33% बढ़कर 4,423 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 3% की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं चांदी की कीमत 0.29% बढ़कर 68.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। क्यों थमी गिरावट? डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की कार्रवाई को फिलहाल 10 दिनों के लिए टाल दिया गया है। इससे निवेशकों की घबराहट कुछ कम हुई है, क्योंकि पिछले एक महीने से जारी संघर्ष ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा रखी थी। फिर भी क्यों दबाव में हैं दाम? हालांकि, सोना और चांदी पर दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं- ऊंची ब्याज दरों की आशंका: ऊर्जा कीमतों में तेजी से महंगाई का खतरा बढ़ा है, जिससे केंद्रीय बैंक ब्याज दरें ऊंची रख सकते हैं। इससे बिना ब्याज वाले एसेट जैसे सोना-चांदी की मांग घटती है। मजबूत डॉलर: डॉलर इंडेक्स करीब 100 के स्तर पर बना हुआ है और संघर्ष शुरू होने के बाद इसमें लगभग 2.3% की बढ़त आई है। मजबूत डॉलर से कमोडिटीज महंगी हो जाती हैं, जिससे मांग कमजोर पड़ती है। तुर्की का गोल्ड सेल: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की के केंद्रीय बैंक ने संघर्ष के शुरुआती दो हफ्तों में करीब 60 टन सोना बेचा या स्वैप किया, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव आया। एक महीने में बड़ा झटका पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक सोना करीब 17% तक गिर चुका है। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान सोना पारंपरिक सेफ हेवन की तरह व्यवहार करने के बजाय शेयर बाजार के साथ चलता दिखा और तेल की कीमतों के विपरीत दिशा में रहा।
Bazar Nationalbusiness News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold-Silver Price: मध्य पूर्व में जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, आज इतने बढ़ गए दामGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन सप्ताह से ज्यादा समय से जारी मध्य पूर्व की जंग के चलते सर्राफा बाजार में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही थी. लेकिन इसमें एक बार फिर से तेजी शुरू हो गई है.
Read more »
Gold Silver Price Today, 25 March 2026: डॉलर कमजोर होने से सोना-चांदी में आई तेजी, सुबह-सुबह गोल्ड ₹5600 महंगा हुआ, सिल्वर ₹13000 उछलीSone Chandi Ka Bhav, 25 March 2026: सोना-चांदी की गिरती कीमतों पर बुधवार को लगाम लग गई। एमसीएक्स पर सोना 5000 रुपये से ज्यादा और चांदी 13 हजार से ज्यादा उछल गई।
Read more »
Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में करीब 12000 रुपये का उछाल; सोना ₹1.44 लाख पर पहुंचा, जानें ताजा अपडेटSone Chandi ka Aaj ka Rate: सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों
Read more »
Gold Silver Price: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹13000 तक बढ़े दाम; खरीदें या नहीं? अजय केडिया से समझेंGold Silver Price Today: दो दिन की भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल आया। बुधवार को दोनों धातुओं में 4-6 की तेजी दर्ज हुई, जिससे कीमतें हजारों रुपए बढ़ीं। जानें क्यों आई ये तेजी?
Read more »
Gold Silver Price: चांदी 11250 रुपये उछली, सोना भी 4900 रुपये महंगा; जानिए सर्राफा बाजार का पूरा हालदेश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को बहुमूल्य धातुओं में पांच फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम उछलकर 2.41 लाख रुपये पर पहुंच गई, जबकि सोना 1.49 लाख
Read more »
Gold Silver Price Today: चांदी में भारी गिरावट, 15000 रुपये लुढ़की, सोना भी टूटा, रेट देख लीजिएGold Silver Price Today March 23: एमसीएक्स में आज सोने और चांदी कीमतों में गिरावट आई। एक समय चांदी 6 फीसदी से ज्यादा यानी 15000 रुपये लुढ़ककर 2.
Read more »
