Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में करीब 12000 रुपये का उछाल; सोना ₹1.44 लाख पर पहुंचा, जानें ताजा अपडेट

Gold Price News

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में करीब 12000 रुपये का उछाल; सोना ₹1.44 लाख पर पहुंचा, जानें ताजा अपडेट
Silver RateSone Chandi Ka BhavGold
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 12010 रुपये बढ़कर 2.

36 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5510 रुपये बढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कई दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का हाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेज उछाल दर्ज किया गया। पिछले कुछ सत्रों की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती दिखाई, जिसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक समाधान की खबरें हैं। एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर सोना करीब 4% चढ़कर 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमतों में और भी तेज बढ़त देखने को मिली। चांदी करीब 7% उछलकर 74.42 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। क्यों बढ़े दाम? ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान ने बातचीत के माहौल को सकारात्मक बनाने के लिए गुडविल जेस्चर दिया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ा हुआ है। वॉशिंगटन और क्षेत्रीय मध्यस्थ जल्द ही उच्च स्तरीय शांति वार्ता की संभावना तलाश रहे हैं, जो गुरुवार तक हो सकती है। हालांकि, ईरान की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। तनाव बरकरार, लेकिन उम्मीदें भी हालांकि कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं, लेकिन जमीनी हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए हुए है, वहीं इस्राइल लगातार हमले कर रहा है। इस बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाते हुए 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के करीब 2,000 सैनिकों को तैनात करने का निर्देश दिया है। आने वाले दिनों में करीब 5,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की भी तैयारी है। निवेशकों की रणनीति में बदलाव पश्चिम एशिया संकट के चलते ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा गहरा गया है। इससे ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ी है, जो आमतौर पर सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश के लिए नकारात्मक होता है। इसके बावजूद, वैश्विक शेयर और बॉन्ड बाजार में गिरावट के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर लौट रहे हैं, जिससे सोना-चांदी में फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Silver Rate Sone Chandi Ka Bhav Gold Silver Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News सोने का भाव चांदी की दर सोने चांदी का भाव सोना चांदी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold Silver Price Today: चांदी करीब ₹13600 सस्ती; सोने ने 40 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतें 4354 डॉलर तक लुढ़कीGold Silver Price Today: चांदी करीब ₹13600 सस्ती; सोने ने 40 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतें 4354 डॉलर तक लुढ़कीSone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर
Read more »

Gold Silver Price Crash: बाप रे बाप! दोपहर तक ₹24 हजार से ज्यादा टूटा सोना-चांदी, ₹2 लाख पहुंची कीमत; अब और कितना गिरेंगे?Gold Silver Price Crash: बाप रे बाप! दोपहर तक ₹24 हजार से ज्यादा टूटा सोना-चांदी, ₹2 लाख पहुंची कीमत; अब और कितना गिरेंगे?23 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट Gold Silver Price Crash दर्ज की गई। दोपहर तक 1 किलो चांदी में लगभग ₹25,000 की कमी आई Silver Price Crash, जबकि 10 ग्राम सोने Gold Price Crash में ₹10,000 से अधिक की गिरावट देखी गई। इस तेज गिरावट के कारण दोनों धातुओं में लोअर सर्किट लग...
Read more »

Gold Silver Price Updates: आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, सोना भी 63000 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ सस्ताGold Silver Price Updates: आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, सोना भी 63000 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ सस्ताSilver Price Crash: चांदी कुछ दिन पहले 4 लाख के पार पहुंचकर गदर मचा रही थी, लेकिन अब दनादन क्रैश होते हुए इसकी कीमत हाई से आधी रह गई है. सोमवार को एक झटके में चांदी का भाव 26000 रुपये से ज्यादा गिरकर 2 लाख रुपये प्रति किलो के करीब आ गया.
Read more »

Gold Silver Price: 4 दिन बाद चमका सोना, ₹1200 उछला; एक्सपर्ट बोले- ₹1.12 लाख रह जाएगी कीमत, चांदी भी टूटेगी!Gold Silver Price: 4 दिन बाद चमका सोना, ₹1200 उछला; एक्सपर्ट बोले- ₹1.12 लाख रह जाएगी कीमत, चांदी भी टूटेगी!Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में चार दिन की गिरावट के बाद सोना ₹1200 उछलकर ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी स्थिर रही। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने निवेशकों को एकमुश्त खरीदारी से बचने की सलाह दी है।
Read more »

Gold-Silver Price: मध्य पूर्व में जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, आज इतने बढ़ गए दामGold-Silver Price: मध्य पूर्व में जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, आज इतने बढ़ गए दामGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन सप्ताह से ज्यादा समय से जारी मध्य पूर्व की जंग के चलते सर्राफा बाजार में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही थी. लेकिन इसमें एक बार फिर से तेजी शुरू हो गई है.
Read more »

Gold Silver Price Today, 25 March 2026: डॉलर कमजोर होने से सोना-चांदी में आई तेजी, सुबह-सुबह गोल्ड ₹5600 महंगा हुआ, सिल्वर ₹13000 उछलीGold Silver Price Today, 25 March 2026: डॉलर कमजोर होने से सोना-चांदी में आई तेजी, सुबह-सुबह गोल्ड ₹5600 महंगा हुआ, सिल्वर ₹13000 उछलीSone Chandi Ka Bhav, 25 March 2026: सोना-चांदी की गिरती कीमतों पर बुधवार को लगाम लग गई। एमसीएक्स पर सोना 5000 रुपये से ज्यादा और चांदी 13 हजार से ज्यादा उछल गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:39:38