Gold Silver Price Today: चांदी करीब ₹13600 सस्ती; सोने ने 40 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतें 4354 डॉलर तक लुढ़की

Gold News

Gold Silver Price Today: चांदी करीब ₹13600 सस्ती; सोने ने 40 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, कीमतें 4354 डॉलर तक लुढ़की
SilverSone Chandi Ka BhavGold Rate
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपये गिरकर 1.

37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में बीते एक हफ्ते में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले 40 वर्षों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। कीमतें 5,200 डॉलर से गिरकर 4,354 डॉलर प्रति औंस तक आ गई हैं। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत डॉलर के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली देखी गई। कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह सोना लगभग 11% टूट चुका है, जो 1983 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है। वहीं, एशियाई कारोबार के दौरान चांदी की कीमत भी करीब 3% गिरकर 67.5 डॉलर प्रति औंस तक आ गई। क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम? विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है। चूंकि सोना एक नॉन-यील्डिंग एसेट है, ऐसे माहौल में इसकी मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है। इसके अलावा, डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती भी सोने-चांदी के लिए नकारात्मक साबित हो रही है। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है। पश्चिम एशिया तनाव ने बढ़ाई अनिश्चितता तेल बाजार में उतार-चढ़ाव तब और बढ़ गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो दिन के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर ईरान के पावर प्लांट्स पर संभावित हमले हो सकते हैं। इसके जवाब में ईरान ने चेताया कि अगर उसके ठिकानों पर हमला हुआ तो वह इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर सकता है और ऊर्जा, आईटी तथा जल आपूर्ति ढांचे को निशाना बना सकता है। सैन्य गतिविधियों से बाजार में घबराहट रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका पश्चिम एशिया में हजारों अतिरिक्त मरीन और नौसैनिक भेज रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जिसका असर वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता और जोखिम बढ़ा हुआ है। ऐसे में निवेशकों का रुझान सुरक्षित लेकिन यील्ड देने वाले विकल्पों की ओर शिफ्ट हो रहा है, जिससे सोना और चांदी दबाव में बने रह सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Silver Sone Chandi Ka Bhav Gold Rate Silver Rate Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News सोना चांदी सोने चांदी का भाव सोने का भाव चांदी का भाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Petrol Diesel Price Today: क्रूड की कीमतों में उछाल के बीच बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां क्या है ईंधन का भावPetrol Diesel Price Today: क्रूड की कीमतों में उछाल के बीच बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां क्या है ईंधन का भावPetrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में युद्ध अभी भी जारी है. जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. रविवार को भी क्रूड के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
Read more »

Silver Price Crash: चांदी हफ्ते भर में क्रैश... 32000 रुपये हुई सस्ती, सोना ₹13000 फिसलाSilver Price Crash: चांदी हफ्ते भर में क्रैश... 32000 रुपये हुई सस्ती, सोना ₹13000 फिसलाGold-Silver Weekly Fall Update: सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार गिरावट देखने को मिली है. चांदी करीब 32,000 रुपये, जबकि सोना 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसला है. अपने हाई से अब 1 किलो चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती मिल रही है.
Read more »

Gold-Silver Price: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेटGold-Silver Price: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेटवैश्विक बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत डॉलर के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में बिकवाली देखी गई। कॉमेक्स
Read more »

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ताGold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ताSone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो पर
Read more »

Silver Price Crash: ईरान जंग के बीच अचानक ₹15000 चांदी सस्ती, सोना 8000 रुपये फिसलाSilver Price Crash: ईरान जंग के बीच अचानक ₹15000 चांदी सस्ती, सोना 8000 रुपये फिसलाGold-Silver Rate Crash: सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव झटके में 15,000 रुपये प्रति किलो कम हुआ, तो सोना भी 8000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है.
Read more »

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, गोल्ड 6 हजार रुपये से अधिक सस्ता; जानें ताजा भावGold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, गोल्ड 6 हजार रुपये से अधिक सस्ता; जानें ताजा भावGold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,110 रुपए है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:21