Sone Chandi Ka Bhav, 25 March 2026: सोना-चांदी की गिरती कीमतों पर बुधवार को लगाम लग गई। एमसीएक्स पर सोना 5000 रुपये से ज्यादा और चांदी 13 हजार से ज्यादा उछल गई।
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतें पिछले कुछ समय में रोलर कोस्टर बनी हुई हैं। यानी इनमें कभी बड़ी गिरावट तो कभी तेजी आ रही है। कल यानी मंगलवार को जहां दोनों धातुओं में गिरावट आई तो आज बुधवार को इनमें उछाल आ गया। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह ही सोना 5000 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया। वहीं चांदी में 13 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई। अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से इन धातुओं ने रफ्तार पकड़ी है।बुधवार सुबह अप्रैल डिलीवरी वाला सोना और मई डिलीवरी वाली चांदी, दोनों तेजी के साथ खुले। सुबह 10:30 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 5438 रुपये की तेजी के साथ 1,44,350 पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 12,439 रुपये उछलकर 2,36,380 रुपये पर थी। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना प्रति 10 ग्राम 5658 रुपये और चांदी प्रति किलो 13,228 रुपये तक उछल गई थी। Gold Silver Price Today, 24 March 2026: बाजार खुलते ही ₹9,700 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, MCX पर क्या चल रहा भाव?इंटरनेशनल मार्केट में क्या हाल?इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी में तेजी आई। इंटरनेशनल बाजार में सोना 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। स्पॉट गोल्ड 2.
5% बढ़कर 4587.09 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4.2% बढ़कर 4586.10 डॉलर पर पहुंच गया। चांदी में भी मजबूत वृद्धि देखी गई। सिल्वर स्पॉट कीमतों में 3.6% की वृद्धि होकर यह 73.78 डॉलर प्रति औंस हो गई। क्यों आई सोना-चांदी में तेजी?पिछले दो सत्रों में भारी बिकवाली के बाद बुधवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। डॉलर के कमजोर होने से इन धातुओं की कीमत मे तेजी आई। वहीं तेल की गिरती कीमतों ने महंगाई और ब्याज दरों को चिंताओं को कम किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल युद्ध विराम को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इससे तेल की कीमतें गिर गईं। हालांकि ईरान से ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का भावदिल्लीगोल्ड स्टैंडर्ड : 1,04,912 रुपये प्रति 8 ग्रामप्योर गोल्ड : 1,14,440 रुपये प्रति 8 ग्राममुंबईगोल्ड स्टैंडर्ड : 1,04,792 रुपये प्रति 8 ग्रामप्योर गोल्ड : 1,14,320 रुपये प्रति 8 ग्रामचेन्नईगोल्ड स्टैंडर्ड : 1,05,992 रुपये प्रति 8 ग्रामप्योर गोल्ड : 1,15,640 रुपये प्रति 8 ग्रामहैदराबादगोल्ड स्टैंडर्ड : 1,04,792 रुपये प्रति 8 ग्रामप्योर गोल्ड : 1,14,320 रुपये प्रति 8 ग्राम
गोल्ड सिल्वर प्राइस सोने चांदी का भाव आज का 2026 Sone Chandi Ka Bhav Aaj Ka Gold Silver Price Today 25 March 2026 Gold Silver Price Sone Chandi Ka Bhav Gold Silver Ka Rate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
23 मार्च का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा और मेष वालों को नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं, मिथुन र...Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (23 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »
Gold Price Today: सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी फिसली, दरभंगा में भी कीमतों में भारी गिरावटDarbhanga Gold Silver Price : दरभंगा में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। सोना ₹5,490 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3,030 प्रति किलो सस्ती हुई। सराफा व्यापारियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलावों को इसका कारण बताया। इस गिरावट से निवेशक सक्रिय हो गए...
Read more »
24 मार्च का राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वालों को करियर में फायदा मिल सकता है और मीन राशि वालों की जिम्मेदा...Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (24 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
Read more »
25 मार्च राशिफल : बुध हुए मार्गी, चंद्र-गुरु की महा-युति! किन राशियों की पलटेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल25 मार्च, 2026 का दिन संचार की शक्ति, नई जिज्ञासा और बौद्धिक विस्तार का एक अद्भुत संदेश लेकर आया है।
Read more »
Aaj Ka Panchang 25 March 2026: आज है नवरात्र का सातवां दिन, नोट करें मां कालरात्रि की पूजा का मुहूर्त- राहुकालAaj ka Panchang 25 मार्च 2026 के अनुसार, आज चैत्र नवरात्र का सातवां दिन है। यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
Read more »
आज का राशिफल 25 March 2026Daily Horoscope 25 March 2026 Today: कैसा रहेगा आपका आज का दिन और आपको किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान? इसे जानने के लिए पढ़िए मेष से लेकर मीन सभी राशियों का हाल.
Read more »
