Gold Silver Price: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹13000 तक बढ़े दाम; खरीदें या नहीं? अजय केडिया से समझें

Gold Price Hike News

Gold Silver Price: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, ₹13000 तक बढ़े दाम; खरीदें या नहीं? अजय केडिया से समझें
Silver Price HikeGold Rate TodaySilver Rate Today
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 153%
  • Publisher: 53%

Gold Silver Price Today: दो दिन की भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल आया। बुधवार को दोनों धातुओं में 4-6 की तेजी दर्ज हुई, जिससे कीमतें हजारों रुपए बढ़ीं। जानें क्यों आई ये तेजी?

नई दिल्ली| दो दिन की भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी ने ऐसी जोरदार वापसी की कि बाजार भी चौंक गया। बुधवार को दोनों धातुओं में 4-6% तक की जोरदार तेजी दिखी और कीमतों में हजारों रुपएका उछाल दर्ज हुआ। वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा और स्पॉट मार्केट तक हर जगह तेजी का असर साफ नजर आया। सबसे पहले ग्लोबल संकेत देखें तो कोमेक्स पर सोना 3.

44% और चांदी 5.50% से ज्यादा उछल गई। यही ट्रेंड भारत के एमसीएक्स में भी दिखा, जहां गोल्ड करीब 3.5% और सिल्वर 5.7% से ज्यादा चढ़ा। यानी साफ है कि तेजी सिर्फ लोकल नहीं, बल्कि पूरी तरह ग्लोबल फैक्टर्स से सपोर्टेड है। MCX पर सोने का हाल अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 3.76% की तेजी के साथ 1,44,130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें एक ही दिन में 5218 रुपए का उछाल आया। कारोबारी सत्र में इसका हाई 1,44,570 और लो 1,43,079 रहा। अगर पिछले क्लोज 1,38,912 से तुलना करें तो सिर्फ 24 घंटे में सोना करीब 5658 रुपए उछल चुका है। चांदी ने भी मचाई धूम मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी में 5.82% की तेज उछाल आई और यह 2,36,980 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। दिन का हाई 2,37,350 रुपए और लो 2,32,898 रुपए रहा। पिछले क्लोज 2,23,941 रुपए से तुलना करें तो चांदी में 13,409 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। यानी चांदी की चाल सोने से भी ज्यादा तेज रही। IBJA पर भी दिखी तेजी इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के दोपहर 12 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,44,643 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले दिन 1,40,420 रुपए था। यानी 4223 रुपए की बढ़त। वहीं चांदी 2,33,551 रुपए प्रति किलो पहुंची, जो पहले 2,24,545 रुपए थी, यानी 9006 रुपए की तेजी। तेजी की बड़ी वजह क्या है? केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, इस उछाल की दो बड़ी वजह हैं- मिडिल ईस्ट तनाव में नरमी और डॉलर की कमजोरी। जब भू-राजनीतिक तनाव कम होता है और डॉलर कमजोर पड़ता है, तो निवेशक फिर से सोना-चांदी की तरफ रुख करते हैं। यही वजह है कि गिरावट के बाद अचानक इतनी तेज रिकवरी देखने को मिली। आगे क्या करें निवेशक, खरीदें या रुकें? अजय केडिया का साफ कहना है कि इस तेजी में जल्दबाजी में बड़ी खरीदारी करने से बचना चाहिए। बाजार को पहले स्थिर होने दें और एक मजबूत बेस बनने दें। अगर शादी या जरूरत के लिए सोना चाहिए, तो खरीद सकते हैं। लेकिन निवेश के लिए अभी थोड़ा इंतजार बेहतर रहेगा। सोने-चांदी का टारगेट प्राइस क्या है? अजय केडिया के मुताबिक, आने वाले समय में सोना 1.12 से 1.15 लाख रुपए तक नीचे आ सकता है। वहीं चांदी 1.75 से 1.80 लाख रुपए के स्तर तक जा सकती है। यानी मौजूदा तेजी के बाद फिर से गिरावट की गुंजाइश बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: कितना और गिरेगा सोना-चांदी, खरीदें या नहीं, किसमें करें निवेश? 15 सवालों में सब कुछ फिजिकल गोल्ड के अलावा क्या विकल्प? अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो सिर्फ गहनों तक सीमित न रहें। ये विकल्प बेहतर माने जा रहे हैं: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड डिजिटल गोल्ड गोल्ड/सिल्वर ETF कमोडिटी एक्सचेंज के जरिए छोटी मात्रा में खरीद फिलहाल सोना-चांदी ने गिरावट के बाद दमदार वापसी की है और बाजार में तेजी का माहौल बना दिया है। लेकिन एक्सपर्ट्स की सलाह साफ है- इस तेजी में भावनाओं में बहकर खरीदारी न करें। थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि आगे उतार-चढ़ाव अभी बाकी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Silver Price Hike Gold Rate Today Silver Rate Today MCX Gold MCX Silver Bullion Market Investment Advice Ajay Kedia Gold Silver Prediction Gold Price Today Silver Price Today Gold Silver Surge Today MCX Gold Jump 5000 Silver Rises 13000 Gold Silver Recovery March 2026 Why Gold Silver Rising Ajay Kedia Gold Prediction Gold Silver Price Crash And Recovery Middle East Tension Gold Impact Weak Dollar Gold Rally Gold Target Price 2026 Silver Target 1.75 Lakh Buy Gold Now Or Wait Gold Silver Investment Advice Sovereign Gold Bond Gold ETF SIP MCX Gold Rate April 2026 Bullion Market News Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold Silver Price Updates: आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, सोना भी 63000 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ सस्ताGold Silver Price Updates: आधी कीमत पर मिल रही है चांदी, सोना भी 63000 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ सस्ताSilver Price Crash: चांदी कुछ दिन पहले 4 लाख के पार पहुंचकर गदर मचा रही थी, लेकिन अब दनादन क्रैश होते हुए इसकी कीमत हाई से आधी रह गई है. सोमवार को एक झटके में चांदी का भाव 26000 रुपये से ज्यादा गिरकर 2 लाख रुपये प्रति किलो के करीब आ गया.
Read more »

Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरी कीमतें, सोना ₹9000 तो चांदी ₹10000 सस्ती; एक्सपर्ट बोले- और गिरेंगे दाम!Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरी कीमतें, सोना ₹9000 तो चांदी ₹10000 सस्ती; एक्सपर्ट बोले- और गिरेंगे दाम!Gold Silver Price Crash: सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, दिल्ली में सोना ₹9,050 और चांदी ₹10,500 सस्ती हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना-चांदी अभी और सस्ता होगा।
Read more »

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेटGold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा अपडेटदेश और वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोमवार को कॉमेक्स पर सोने की कीमत करीब 3% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति
Read more »

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹9050 तक टूटी, सोना ₹2360 सस्ताGold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹9050 तक टूटी, सोना ₹2360 सस्ताSone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 9050 रुपये गिरकर 2.16 लाख रुपये प्रति किलो पर
Read more »

Gold Silver Price Today: बाजार खुलते ही ₹9,700 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, MCX पर 24 मार्च को क्या चल रहा भाव?Gold Silver Price Today: बाजार खुलते ही ₹9,700 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, MCX पर 24 मार्च को क्या चल रहा भाव?Sone Chandi Ka Bhav, 24 March, 2026: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। सोमवार को इन दोनों धातुओं की कीमत में कारोबार में भारी गिरावट आई थी। चांदी दो लाख रुपये के नीचे आ गई थी जबकि सोने में भी 15,000 रुपये की गिरावट आई...
Read more »

Gold Silver Price Today, 25 March 2026: डॉलर कमजोर होने से सोना-चांदी में आई तेजी, सुबह-सुबह गोल्ड ₹5600 महंगा हुआ, सिल्वर ₹13000 उछलीGold Silver Price Today, 25 March 2026: डॉलर कमजोर होने से सोना-चांदी में आई तेजी, सुबह-सुबह गोल्ड ₹5600 महंगा हुआ, सिल्वर ₹13000 उछलीSone Chandi Ka Bhav, 25 March 2026: सोना-चांदी की गिरती कीमतों पर बुधवार को लगाम लग गई। एमसीएक्स पर सोना 5000 रुपये से ज्यादा और चांदी 13 हजार से ज्यादा उछल गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:26:20