सोने-चांदी की कीमत में आज भी गिरावट आई है. जिस तरह से सोना लगातार चढ़कर 1.80 लाख10 ग्राम और चांदी 4.20 लाख रुपयेकिलोग्राम पर पहुंच गया था, लोगों को उम्मीद नहीं थी कि वो इतनी तेजी से वापसी करेगा. सोना-चांदी जिस रफ्तार से चढ़ा, उसी तेजी से गिरने लगे हैं.
Gold-Silver Rate Today: सोने- चांदी की कीमत में आज भी गिरावट आई है. जिस तरह से सोना लगातार चढ़कर 1.80 लाख10 ग्राम और चांदी 4.20 लाख रुपयेकिलोग्राम पर पहुंच गया था, लोगों को उम्मीद नहीं थी कि वो इतनी तेजी से वापसी करेगा.
सोना-चांदी जिस रफ्तार से चढ़ा, उसी तेजी से गिरने लगे हैं. हालांकि जिस तरह से सोने-चांदी की कीमत में वोलैटिलिटी बनी हुई है, उसने आम लोगों को ही नहीं बल्कि बाजार के बड़े-बड़े धुरंधर जानकारों की भविष्यवाणी के गलत साबित कर दिया है. हर दिन सोने-चांदी का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है.एक पल चढ़ता है तो दूसरे ही पल गिरने लग जाता है. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि कब सोना चढ़ेगा तो कब गिरेगा ? किस कीमत पर सोने की खरीदारी करें, चांदी कितना गिरेगी ? इस आर्टिकल में जानिए कि किस कीमत पर एक्सपर्ट सोने-चांदी की खरीदारी की सलाह दे रहे हैं ? सोने-चांदी की आज की कीमत सोने-चांदी की कीमत में आज भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 6 फरवरी को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज सर्राफा बाजार में चांदी 14 हजार के करीब गिरकर 2,41,184 रुपए प्रति किलो पर आ गई है. जो दिन में चांदी की कीमत में 45000 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है. वहीं सोने की कीमत आज 1013 रुपए गिरकर 1,51,489 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. अगर बीते दो दिन का हाल देखें तो सोने की कीमत में 7000 रुपये के करीब गिरावट आ चुकी है. अब तक कितना गिर चुकी चांदी, कितना गिरा सोना ? अगर सोने-चांदी की कीमत की तुलना ऑल टाइम हाई से करें तो 29 जनवरी को गोल्ड अपने रिकॉर्ड हाई प्राइस 1,76,121 रुपये और चांदी 3.70 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अगर इस कीमत से तुलना करें चांदी 1.60 लाख रुपए तक सस्ती और सोना 26000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. वहीं MCX पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई वैल्यू 4.20 लाख रुपये से 2.41 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो की है. अचानक क्यों गिरने लगा सोना-चांदी ? सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह मुनाफावसूली है. चूंकि सोने-चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी है. कमोडिटी एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन मानते हैं कि सोने-चांदी की कीमत ओवरवॉल्ड स्थिति में थी. सोने-चांदी की कीमत ओवरवैल्यूड होने की वजह से अब उसमें प्रॉफिट बुकिंग हो रही है. जिस तेजी के साथ सोने-चांदी की कीमत हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, उसकी वजह से बड़े स्तर पर निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है. वहीं हाई वैल्यू की वजह से फिजिकल डिमांड कमजोर होने की वजह से इसकी कीमतों में गिरावट आई है. वहीं डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी को कमजोर कर दिया है. किस भाव पर करें सोने-चांदी की खरीदारी ? सोने-चांदी की कीमतों को लेकर हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर इसकी कीमतें कितनी गिरेंगी ? सोना-चांदी कितना सस्ता होगा या किस रेट पर सोना-चांदी खरीदना फायदे का सौदा रह सकता है. कमोडिटी एक्सपर्ट मनोज कुमार जैन की माने तो सोना-चांदी कितना गिरेगा या कितना उठेगा, कब गिरेगा या कब बढ़ जाएगा इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है. जिन लोगों के घरों में शादियां का फंक्शन है और उन्हें सोना-चांदी खरीदना है, वो इस वक्त खरीद सकते हैं. मनोज जैन के मुताबिक सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदना सही फैसला हो सकता है. हालांकि मनोज एसआईपी सिस्टम यानी किस्तों में खरीदारी की सलाह देते हैं. आपको अगर अगले एक-दो महीनों में सोना-चांदी खरीदना है तो आप थोड़ा-थोड़ा कर खरीदारी करने की सलाह देते हैं.
What Is Gold Silver Price Lowest Limit Kitna Sasta Hoga Sona Chandi 24 Carat Gold Rate 1 Kg Silver Rate Today Aaj Sone Chandi Ka Aaj Ka Rate What Rate You Should Buy Gold What Is Silver Lowest Rate Kitna Sasta Hoga Sone Chandi Aaj Kya Hai Sone Chandi Ke Rate Gold Rate In Delhi Why Gold Silver Rate Fall Is Gold Silver Rate Continue Gold Rate Today सोने की कीमत आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने की कीमत चांदी की कीमत सोने चांदी की कीमत सोना चांदी कितना सस्ता होगा कितना गिरेगा सोने चांदी का रेट आज सोने चांदी का भाव क्या है चांदी अभी क्यों गिर रही है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold and Silver price hike again: হুড়মুড়িয়ে কমার পর আবার রেকর্ড দাম বাড়ল সোনা-রুপোর! বিয়ের মরসুমে মধ্যবিত্তের নাভিশ্বাস হলুদ ধাতুতে...Gold Silver Rates Today MCX gold rate near 1 lakh 60 thousands per 10 grams silver price above 2lakhs 80 thousands per kg
Read more »
Gold-Silver Price on MCX: चांदी में 16,000 रुपये की गिरावट, सोना 4,000 रुपये सस्ताGold Silver Price Today, 5 February 2026 Live Updates: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज फिर सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने 4,000 रुपये और चांदी 16,000 रुपये से अधिक सस्ती हुई है। जानिए आज क्या है सोने और चांदी का...
Read more »
Gold Silver Price Big Fall: অবিশ্বাস্যরকম কমল রুপোর দাম! সোনার দামেও বিশাল বড় মাপের পতন...Gold Silver Price Fall: Silver price crash again gold rate also falls check 10 gram 24 karat gold rate
Read more »
आज क्रैश क्यों हुआ Gold-Silver ETFs, आज 21% गिरा भाव, क्या करें निवेशक?सोने और चांदी के दाम में दो दिनों तक लगातार तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट आई, जिस कारण सोना और चांदी के ईटीएफ भी गिर गए. शुरुआती कारोबार में इसमें 21 फीसदी तक की गिरावट आई.
Read more »
Gold-Silver Price Fall: ये 3 कारण और चांदी पर चोट... आज ₹30000 हुई सस्ती, सोना भी टूटासोना और चांदी के दाम में गुरुवार को भारी गिरावट आई है. रात 8 बजे तक चांदी की कीमत 30 हजार रुपये तक गिर गई थी, जबकि सोने के दाम में भी तेज गिरावट देखी गई.
Read more »
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज कितने गिरे दामGold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसके चलते चांदी का भाव अपने अबतक के उच्च स्तर से करीब 40 फीसदी टूट चुका है.
Read more »
