Gold Silver Rate Today April 1, 2026: सोने और चांदी की कीमतें अस्थिर बनी हुई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण इनमें तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते रोज देर रात एमसीएक्स पर कीमती धातुओं के दामों में तेज उछाल आया। चांदी में यह ज्यादा देखने को मिला। आइए, यहां सोने-चांदी की कीमतों पर पूरा अपडेट जानते...
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में काफी उथल पुथल है। अमेरिका-इजरायल-ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव का असर बाजारों पर लगातार पड़ रहा है। शादी-विवाह के सीजन से पहले जूलर्स की लिवाली से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी चढ़कर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को बाजार बंद होने के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,733 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद होने के कारण मंगलवार के लिए आईबीजेए की दरें ही लागू रहीं। वहीं, गुड रिटर्न के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।एमसीएक्स पर सोने-चांदी का रेटवहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो सोने के वायदा भाव में 1.
79 फीसदी यानी 2,649 रुपये की तेजी आई। यह 1,50,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 5.06 फीसदी यानी 11594 रुपये चमककर 2,40,555 रुपये प्रति किलो बोली गई। क्या कह रहे हैं जानकार है?एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट-कमोडिटी सौमिल गांधी के मुताबिक, सोने की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। इसे कीमतों में गिरावट के समय की गई लिवाली से समर्थन मिला। वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की घटती यील्ड ने कीमती धातुओं के बाजार में समग्र धारणा को बेहतर बनाने में मदद की है। उनके अनुसार, रुपये की विनिमय दर में तेज बदलाव ने भी घरेलू कीमती धातुओं की कीमतों को और अधिक मजबूती प्रदान की है।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बीते सोमवार को रुपये ने दिन में कारोबार के दौरान पहली बार 95 प्रति डॉलर के स्तर को पार किया था। हालांकि, बाद में यह कुछ सुधार के साथ बंद हुआ था।गांधी ने कहा कि रुपये के कमजोर होने से घरेलू सोने की कीमतों को अतिरिक्त सपोर्ट मिला।प्रमुख शहरों में सोने का रेट शहर 24K 22K 18K दिल्ली ₹149660 ₹137200 ₹112280 मुंबई ₹149510 ₹137050 ₹11,2130 कोलकाता ₹149510 ₹13705 ₹112130 चेन्नई ₹149130 ₹136700 ₹114600 लखनऊ ₹149660 ₹137200 ₹112280 पटना ₹149560 ₹137100 ₹112180 जयपुर ₹149660 ₹137200 ₹112280 इंदौर ₹149560 ₹137100 ₹112180 भोपाल ₹149560 ₹137100 ₹112180 स्रोत- गुड रिटर्न्समार्च में नुकसान में रहे सोना-चांदीकीमतों में सुधार के बावजूद मार्च में सोने और चांदी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दो मार्च से अब तक सोने की कीमत में 21,300 रुपये, या 12.3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, चांदी 63,000 रुपये या 21 फीसदी तक नीचे आई है।
चांदी की कीमत आज सोने-चांदी की कीमत सोने का भाव चांदी का भाव Gold Price Today Silver Price Today Gold-Silver Price Gold Rate Silver Rate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold-Silver Cheaper Today: सोना अचानक 3000 रुपये सस्ता, चांदी अब हाई से ₹2.13 लाख रुपये सस्ती, देखें नए भावGold-Silver Price Crash From High: सोना-चांदी की कीमतें फिर फिसल गई हैं और सप्ताह के पहले दिन ही दोनों सस्ती हुईं हैं. इस गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 2.13 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.
Read more »
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹1040 तक टूटी, सोना ₹1050 सस्ताSone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1040 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो पर
Read more »
Gold Silver Price Today, 30 March 2026: सोने में 18 साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट, चांदी भी लुढ़की, अब क्या रह गया है भाव?Sone Chandi Ka Bhav, 30 March 2026: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 3,000 रुपये से अधिक गिरावट आई जबकि चांदी भी करीब 2,000 रुपये सस्ती हो गई।
Read more »
Gold Silver Price Today LIVE: सोने-चांदी में भारी उथल-पुथल, गिरावट के बाद अचानक आई तेजी; क्या हैं ताजा रेट्स?Gold Silver Price Today LIVE: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को एक बार गिरावट देखने को मिली। आज बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों की कीमतें टूट गईं। हालांकि, दोपहर होते-होते दोनों में रिकवरी भी देखी गई। जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स?
Read more »
Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना-चांदी में उछाल, कीमतों में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजीवैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। इस तेजी को पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों का समर्थन मिला। इसके बावजूद, सोना इस महीने 17 साल की
Read more »
Gold-Silver Crash In March: मार्च में ₹53000 सस्ती चांदी, सोना भी 18000 रुपये सस्ता, देखें लेटेस्ट रेटGold-Silver Price Crash In March: मार्च का महीना न सिर्फ शेयर बाजार, बल्कि सोना-चांदी में निवेश करने वालों के लिए भी बेहद खराब साबित हुआ. इन कीमती धातुओं का भाव युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन की बीच भी जमकर टूटा है.
Read more »
