Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1040 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो पर
Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1040 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1050 रुपये गिरकर 1.
46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल वैश्विक बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं। इसी वजह से निवेशकों का रुझान सोने से हटता दिख रहा है। स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर 4,466.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6% गिरकर 4,496.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। स्पॉट सिल्वर 1.3% गिरकर 68.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो प्लैटिनम 0.3% बढ़कर 1,868.11 डॉलर और पैलेडियम 1% चढ़कर 1,391 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मार्च के महीने में सोना 15% से अधिक टूटा मार्च महीने में सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कीमतें अब तक 15% से ज्यादा टूट चुकी हैं, जो अक्तूबर 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। इस गिरावट के पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती को मुख्य वजह माना जा रहा है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बाद डॉलर में 2% से ज्यादा की मजबूती आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार में ब्याज दरों को लेकर धारणा में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां इस साल दो बार दर कटौती की उम्मीद थी, अब ट्रेडर्स को इसकी संभावना बेहद कम नजर आ रही है। ऊंची ऊर्जा कीमतें महंगाई को बढ़ा सकती हैं, जिससे फेड के लिए नीतिगत ढील देना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, आमतौर पर महंगाई बढ़ने पर सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर मजबूत होता है, लेकिन ऊंची ब्याज दरें इस गैर-ब्याज देने वाली धातु की मांग को कमजोर कर देती हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा इसी बीच, कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जो मार्च में करीब 60% की रिकॉर्ड बढ़त को दर्शाता है। यह तेजी यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा इस्राइल पर हमलों के बाद आई है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। क्या है विशेषज्ञों की राय? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बयान दिया है कि वह ईरान के तेल संसाधनों पर नियंत्रण चाहते हैं और खार्ग द्वीप जैसे प्रमुख निर्यात केंद्र को कब्जे में लेने की बात कही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले हफ्ते सोने में आई हल्की रिकवरी ओवरसोल्ड स्थिति की प्रतिक्रिया हो सकती है, लेकिन आगे की दिशा बाजार में आने वाली खबरों और वैश्विक घटनाक्रम पर निर्भर करेगी। फिलहाल, बाजार में अस्थिरता बने रहने की संभावना है।
Silver Mcx Sone Chandi Ka Bhav West Asia Tension Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News सोना चांदी एमसीएक्स सोने चांदी का भाव पश्चिम एशिया में तनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Price Crash: सेंट्रल बैंक की रिकॉर्ड खरीदी, गोल्ड रिजर्व भी 35 साल के हाई पर; फिरभी क्यों गिर रहा सोना? 2 वजहGold Targe Price 2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने के बाजार में उतार-चढ़ाव है। सेंट्रल बैंक रिकॉर्ड सोना खरीद रहे हैं, जिससे ग्लोबल रिजर्व 35 साल के उच्चतम स्तर पर है। फिर भी सोना क्यों गिर रहा है? एक्सपर्ट ने इसकी दो वजह बताई हैं।
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; कोई फिजिकल टेस्ट देना भी ...Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
Read more »
Gold Price Crash: रुकिये! ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना, 85300 तक संभव, गिरावट के ऐतिहासिक आंकड़े दे रहे गवाहीसोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी और तेज गिरावट का इतिहास रहा है। सोने ने पहले भी रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद भारी गिरावट दर्ज की है। साल 1974-76, 1980 और 1999-2011 के दौरान ऐसा हुआ है। इस आधार पर विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि सोना का भाव 1 लाख रुपये से नीचे जा सकता...
Read more »
Gold-Silver Crash From High: चांदी हाई से ₹2.11 लाख सस्ती, जानिए 20, 22, 24 कैरेट सोने का रेटGold-Silver Rate Weekly Update: बीते सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन इसके बाद भी चांदी अपने हाई से 2.11 लाख रुपये प्रति किलो, जबकि सोना हाई से 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है.
Read more »
Gold Price Crash: रूस के बाद इस मुस्लिम देश ने बेच दिया ₹76 हजार करोड़ का 60 टन सोना, अब आएगी असली गिरावट?Turkey Sells 60 Ton Gold: मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते तुर्किए ने 60 टन सोना बेचा, जिससे वैश्विक गोल्ड मार्केट में हलचल मच गई है। जानें ये देश सोना क्यों बेच रहे हैं?
Read more »
Gold-Silver Cheaper Today: सोना अचानक 3000 रुपये सस्ता, चांदी अब हाई से ₹2.13 लाख रुपये सस्ती, देखें नए भावGold-Silver Price Crash From High: सोना-चांदी की कीमतें फिर फिसल गई हैं और सप्ताह के पहले दिन ही दोनों सस्ती हुईं हैं. इस गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 2.13 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.
Read more »
