Gold-Silver Price Crash From High: सोना-चांदी की कीमतें फिर फिसल गई हैं और सप्ताह के पहले दिन ही दोनों सस्ती हुईं हैं. इस गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 2.13 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.
सोना- चांदी की कीमत ों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है. अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ने के बजाय टूटते जा रहे हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी ये मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर ओपनिंग के साथ ही फिसल गए.
चांदी का भाव एक झटके में 2100 रुपये से ज्यादा कम हो गया, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold Rate में 3000 रुपये से ज्यादा की कमी आई. ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से आधे रेट पर मिल रही है. और पढ़ेंUS-Iran की जंग में पिघला सोनाअमेरिका और ईरान की जंग में भी सोना चमकने के बजाय पिघला जा रहा है. बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,255 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन सोमवार को ये खुलते ही गिरकर 1,44,212 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और इस हिसाब से देखें, तो Gold Rate 3,043 रुपये कम हो गया. अगर हाई लेवल से तुलना करें, तो सोने का लाइफ टाइम हाई वायदा भाव 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम था और इस लेवल पर अब ये कीमती पीली धातु 58,772 रुपये तक सस्ती हो चुकी है. बात अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत से अब तक आई गिरावट की करें, तो बीते 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर स्ट्राइक्स की शुरुआत की थी और उससे एक दिन पहले MCX Gold Rate 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम था, इस लेवल से ये अब 21,447 रुपये कम हो गया है. Advertisement चांदी कहां तक गिरेगी? सोने के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी लगातार टूट रहा है. सिर्फ ईरान युद्ध के बाद से ही ये अब तक काफी सस्ती हो गई है. दरअसल, सोमवार को खुलने के साथ ही 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव एमसीएक्स पर गिरकर 2157 रुपये कम होकर 2,25,797 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,27,954 रुपये पर बंद हुआ था. ऐसे में युद्ध की शुरुआत से ऐन पहले 27 फरवरी के भाव 2,82,644 रुपये की तुलना में ये 56,847 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. अगर चांदी के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो इसने जनवरी महीने के आखिरी में छुआ था. यहां से अब ये करीब आधी कीमत पर मिल रही है. 1 Kg Silver Price 2,13,540 रुपये कम हो चुका है. Gold-Silver को सता रहा क्या डर? युद्ध के तनाव के बीच भी सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन माने जाने वाले एसेट्स की कीमतों में गिरावट चौंकाने वाली है. इसके पीछे के कारणों को देखें, तो मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों ने ताबड़तोड़ तेजी आई है, तो दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर भी लगातार मजबूत हुआ है. Advertisement Crude Oil महंगा होने से महंगाई का जोखिम बढ़ा है और यही वो डर है कि निवेशक अपने हाथ में पैसा रखना चाहते हैं. डॉलर में मजबूती ने जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच भी कीमती धातुओं को संभलने का मौका नहीं दिया है. इसके अलावा US Fed के पॉलिसी रेट स्थिर रखने के फैसले ने भी सोना-चांदी पर दबाव बढ़ाया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
#Goldrate Gold-Silver Crash Silver Price Crash Silver Price Half From High Gold Rate Crash Gold Silver Price Fall Gold Cheaper Silver Cheaper Gold Silver Rates Update Iran- Israel War Impact Gold Price Down Silver Price Down Gold-Silver Rate Fall Gold Rate Weekly Update Gold Rate Weekly Fall Silver Rate Weekly Update Utility News Utility News In Hindi Utility Latest News Utility Photo Utility Image चांदी सस्ती सिल्वर क्रैश सोना और चांदी सोने और चांदी के दाम सोने का भाव चांदी की कीमत मिडिल ईस्ट युद्ध सोना-चांदी सस्ते यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी न्यूज इन हिंदी यूटिलिटी फोटो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ईशान किशन ने IPL में पूरे किए 3000 रन, 18 सालों में इतने खिलाड़ी ही कर पाए हैं ये कारनामाIshan Kishan ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले जा रहे मुकाबले में 7 रन बनाते ही 3000 रन पूरे कर लिए हैं. कप्तानी मिलते ही ये माइलस्टोन भी हासिल किया है. खेल समाचार
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; कोई फिजिकल टेस्ट देना भी ...Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली पुलिस में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% कांस्टेबल पद रिजर्व; कोई फिजिकल टेस्ट देना भी ...Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
Read more »
कोहली का धमाका, RCB ने IPL में जीत के साथ किया आगाजIPL के 19वें सीजन में RCB ने SRH को हराया, विराट कोहली ने एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया, ईशान किशन ने 3000 रन पूरे किए।
Read more »
Gold-Silver Crash From High: चांदी हाई से ₹2.11 लाख सस्ती, जानिए 20, 22, 24 कैरेट सोने का रेटGold-Silver Rate Weekly Update: बीते सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन इसके बाद भी चांदी अपने हाई से 2.11 लाख रुपये प्रति किलो, जबकि सोना हाई से 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है.
Read more »
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: गाजियाबाद के औद्योगिक गलियारों में छाने लगा सन्नाटा, करोड़ों की पेमेंट अटकीIran And Israel War Side Effects: जिस कंटेनर का भाड़ा पहले 1,200 डॉलर था, वह अब 3,000 से 3,500 डॉलर तक पहुंच गया है।
Read more »
