Gold-Silver Price Crash In March: मार्च का महीना न सिर्फ शेयर बाजार, बल्कि सोना-चांदी में निवेश करने वालों के लिए भी बेहद खराब साबित हुआ. इन कीमती धातुओं का भाव युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन की बीच भी जमकर टूटा है.
सोना- चांदी की कीमत ों में मार्च महीने में जमकर गिरावट देखने को मिली है. आमतौर पर ग्लोबल तनाव या किसी आपदा की स्थिति में गोल्ड-सिल्वर के रेट उछाल भरते नजर आते हैं, लेकिन इस बार अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भी ये लगातार सस्ते हुए हैं.
और पढ़ेंमंगलवार को कमोडिटी मार्केट बंद है, लेकिन बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 27 फरवरी से 30 मार्च तक नजर डालें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 1 Kg Silver Price 53,000 रुपये तक कम हुआ है. वहीं दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी 18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल चुका है. खास बात ये है कि न सिर्फ एमसीएक्स, बल्कि घरेलू बाजारों में भी सोना-चांदी सस्ता हुआ है. 1 किलो चांदी का अब इतना रह गया भावचांदी की कीमत में मार्च महीने की शुरुआत से लास्ट तक आए चेंज पर नजर डालें, तो ये कीमती धातु बीते 27 फरवरी को एमसीएक्स पर 2,82,644 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी और बीते कारोबारी दिन 30 मार्च को इसका वायदा भाव 2,29,033 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो महीनेभर में चांदी 53,611 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. Advertisement MCX के अलावा अगर बात घरेलू मार्केट में चांदी की कीमत में आए मंथली बदलाव के बारे में करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक पिछले फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू बाजार में चांदी 2,66,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन सोमवार को ये 2,30,135 रुपये पर बंद हुई. इस तरह से घरेलू बाजार में भी चांदी का भाव सिर्फ मार्च के महीने में ही 36,565 रुपये प्रति किलोग्राम टूटा है. Gold Rate में भी तगड़ी गिरावटसिर्फ चांदी का भाव ही नहीं टूटा है, सोना भी सस्ता हुआ है. इसकी कीमत भी एमसीएक्स पर वायदा कारोबार से लेकर घरेलू मार्केट तक में कम हुई है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो बीते 27 फरवरी को इस कीमती पीली धातु का वायदा भाव 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और 30 मार्च तक ये गिरते हुए 1,47,450 रुपये पर आ गया. यानी महीनेभर में 10 Gram 24 Karat Gold 18,209 रुपये सस्ता हो गया. आईबीजेए के रेट अपेडेट देखें, तो घरेलू मार्केट में भी गोल्ड सस्ता हुआ है. ये फरवरी के आखिर में 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम का था, लेकिन बीते कारोबारी दिन सोमवार को ये 1,46,733 रुपये पर क्लोज हुआ और इस हिसाब से 24 कैरेट सोना यहां भी 12,364 रुपये सस्ता हुआ है. Advertisement यहां इस बात का ध्यान रहे कि घरेलू मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में लागू जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी लगाता है. इनके जुड़ने के बाद कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है. युद्ध जारी, फिर भी नहीं भागे सोना-चांदीअब सबसे जरूरी बात कि आखिर वो क्या कारण रहे, जो ग्लोबल टेंशन के बीच भी सोना-चांदी की कीमतें चढ़ने के बजाय लगातार टूटती नजर आईं. तो बता दें कि मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तगड़े उछाल का इसमें अहम रोल है. दरअसल, Crude Oil Price Surge महंगाई का जोखिम बढ़ा रहा है और लोग निवेश के बजाय अपने हाथ में पैसे रखने पर जोर दे रहे हैं. दूसरी ओर US Fed के पॉलिसी रेट स्थिर रखने के अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने सोना-चांदी के भाव पर दबाव बढ़ाया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
#Goldrate Gold-Silver Crash Gold-Silver Crash In March March 2026 Gold-Silver Rate Change How Much Fall Gold In March Silver Price Crash Silver Price Half From High Gold Rate Crash Gold Silver Price Fall Gold Cheaper Silver Cheaper Gold Silver Rates Update Iran- Israel War Impact Gold Price Down Silver Price Down Gold-Silver Rate Fall Gold Rate Weekly Update Gold Rate Weekly Fall Silver Rate Weekly Update Utility News Utility News In Hindi Utility Latest News Utility Photo Utility Image चांदी सस्ती सिल्वर क्रैश सोना और चांदी सोने और चांदी के दाम सोने का भाव चांदी की कीमत मिडिल ईस्ट युद्ध सोना-चांदी सस्ते यूटिलिटी न्यूज यूटिलिटी न्यूज इन हिंदी यूटिलिटी फोटो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold-Silver Crash From High: चांदी हाई से ₹2.11 लाख सस्ती, जानिए 20, 22, 24 कैरेट सोने का रेटGold-Silver Rate Weekly Update: बीते सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन इसके बाद भी चांदी अपने हाई से 2.11 लाख रुपये प्रति किलो, जबकि सोना हाई से 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है.
Read more »
Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम; जानें क्यों गिरा मार्केट?Stock Market Crash:
Read more »
Gold-Silver Cheaper Today: सोना अचानक 3000 रुपये सस्ता, चांदी अब हाई से ₹2.13 लाख रुपये सस्ती, देखें नए भावGold-Silver Price Crash From High: सोना-चांदी की कीमतें फिर फिसल गई हैं और सप्ताह के पहले दिन ही दोनों सस्ती हुईं हैं. इस गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 2.13 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.
Read more »
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी करीब ₹1040 तक टूटी, सोना ₹1050 सस्ताSone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1040 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो पर
Read more »
Gold Silver Price Today, 30 March 2026: सोने में 18 साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट, चांदी भी लुढ़की, अब क्या रह गया है भाव?Sone Chandi Ka Bhav, 30 March 2026: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 3,000 रुपये से अधिक गिरावट आई जबकि चांदी भी करीब 2,000 रुपये सस्ती हो गई।
Read more »
Gold Silver Price Today LIVE: सोने-चांदी में भारी उथल-पुथल, गिरावट के बाद अचानक आई तेजी; क्या हैं ताजा रेट्स?Gold Silver Price Today LIVE: सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को एक बार गिरावट देखने को मिली। आज बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों की कीमतें टूट गईं। हालांकि, दोपहर होते-होते दोनों में रिकवरी भी देखी गई। जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स?
Read more »
