Toyota Fortuner Price Hike: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया ने अब भारत में अपनी दो सबसे लोकप्रिय एसयूवी- फॉर्च्यूनर और लेजेंडर की कीमतों में चुपके से इजाफा किया है.
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया ने अब भारत में अपनी दो सबसे लोकप्रिय एसयूवी- फॉर्च्यूनर और लेजेंडर की कीमतों में चुपके से इजाफा किया है.हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी केवल कुछ वेरिएंट तक ही सीमित है. कंपनी ने इस प्राइस हाइक के अलावा दोनों एसयूवी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है.
फॉर्च्यूनर 4x2 की कीमत में सबसे ज़्यादा 68,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा फॉर्च्यूनर 4x2 डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रिम्स में 40,000 रुपये का इजाफा किया गया है.वहीं फॉर्च्यूनर 4x4 डीजल मैनुअल की कीमत में भी कंपनी ने 40,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा लेजेंडर के डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट के दाम भी 40,000 रुपये बढ़े हैं.टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है.बता दें कि कीमत में बढ़ोतरी के बाद टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत अब 36.05 लाख रुपये से लेकर 52.34 लाख रुपये तक जाती है.हाल ही में टोयोटा ने फॉर्च्यूनर और लेजेंडर को नए नियो ड्राइव हाइब्रिड अवतार में पेश किया है. एडवांस्ड 48-वोल्ट सिस्टम से लैस ये नया वेरिएंट बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है.लेजेंडर नियो ड्राइव में कंपनी ने 2.8-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है. जिसमें बेल्ट-इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर और लिथियम-आयन बैटरी दी गई है.टोयोटा का दावा है कि यह हाइब्रिड असिस्ट स्मूथ लो-एंड एक्सेलेरेशन, साइलेंट ऑपरेशन और बेहतर माइलेज प्रदान करता है. हालांकि कंपनी ने कोई माइलेज फिगर नहीं दिया है.फॉर्च्यूनर नियो ड्राइव 48V की कीमत 44.72 लाख रुपये है, जबकि लीजेंडर नियो ड्राइव 48V की कीमत 50.09 लाख रुपये है.इसे कहते हैं स्वैग! फिल्मी स्टाइल में हेलिकॉप्टर से कार की डिलीवरी लेने पहुंचा शख्स
Toyota Fortuner News Toyota Fortuner New Price List Toyota Fortuner Price Hike Toyota India Toyota Legender Features Toyota Legender New Price Toyota Legender Price Hike
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिया ये नियमIPL 2025 के एक सप्ताह के लिए रोके गए मैच से पहले जो खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी टीम में शामिल हुए हैं, वो अगले सीजन रिटेन हो सकते हैं. खेल समाचार
Read more »
तुर्की से सेब के आयात पर रोक, साहिबाबाद के कारोबारियों ने लिया देशहित में बड़ा फैसलागाजियाबाद की साहिबाबाद फल मंडी के व्यापारियों ने तुर्की से सेब का आयात बंद करने का फैसला लिया है. यह निर्णय तुर्किये द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में आने के बाद लिया गया. व्यापारियों ने इसे सिर्फ व्यापारिक नहीं, बल्कि देशभक्ति से जुड़ा कदम बताया है. इस बहिष्कार को आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है.
Read more »
थक गए थे, टूट चुका था शरीर, नहीं खेल पाते... विराट कोहली के संन्यास का असली कारण अब सामने आयाभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया। शास्त्री ने बताया कि विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया था।
Read more »
स्मृति ईरानी ने सेना के जवानों के लिए लिया सबसे बड़ा फैसला, जानकर आप भी करेंगे तारीफSmriti Irani ने इतना बड़ा फैसला लिया है कि हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है.इस फैसले को जिसने भी पढ़ा उसकी सीना गर्व से चौड़ा हो गया.
Read more »
क्या अब बंद हो जाएगा Vodafone-Idea? या BSNL में होगा विलय! आप भी ग्राहक हैं, तो सारी बात समझ लेंसुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन-आइडिया की 5 अरब डॉलर से अधिक के ब्याज और जुर्माने की माफी याचिका खारिज कर दी है, जिससे कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
Read more »
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को हाईकोर्ट से झटका, भरनी पड़ेगी 273 करोड़ की पेनाल्टी?इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने 273.
Read more »
