IPL 2025 के एक सप्ताह के लिए रोके गए मैच से पहले जो खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी टीम में शामिल हुए हैं, वो अगले सीजन रिटेन हो सकते हैं. खेल समाचार
IPL 2025: आईपीएल 2025 के बचे मैचों की 17 मई से शुरुआत हो रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इसे एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे. अब कुछ खिलाड़ियों का भारत आना मुश्किल लग रहा है.
ऐसे में टीमों को झटका लगना तय है. हालांकि कुछ टीमें अपनी प्लेयर्स से बात कर रही हैं. वहीं BCCI भी सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड से बात कर रही है. Advertismentअस्थाई तौर पर प्लेयर्स को कर सकेंगे रिप्लेस आईपीएल के नियमों के मुताबिक टीमों को किसी खिलाड़ी के बीमार पड़ने या चोटिल होने के बाद ही उनके रिप्लेसमेंट करने की अनुमति होती है, लेकिन यह उनके 12वें मैच के दौरान या उससे पहले हुआ हो, लेकिन अब इस नियम में BCCI को बदलाव करना पड़ा है. आईपीएल 2025 सीजन के आखिरी चरण के लिए टीमों को अस्थायी तौर पर रिप्लेसमेंट करने की अनुमति दी गई है, लेकिन जो खिलाड़ी IPL 2025 के बचे मैचों के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर आएंगे. वह अगले साल रिटेन नहीं हो सकेंगे और उन्हें ऑक्शन में जाना ही पड़ेगा. दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्तफिजुर रहमान को स्क्वाड से जोड़ा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क और चेन्नई सुपर किंग्स के जैमी ओवरटन अपने स्वदेश लौट गए थे. अब इन दोनों खिलाड़ियों ने वापस आने से मना कर दिया है. अब दिल्ली कैपिटल्स ने जेक फ्रेजर मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड में शामिल किया है, लेकिन नए नियम के मुताबिक अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें रिटेन नहीं कर सकेगी. IPL 2025 के एक सप्ताह के लिए रोके गए मैच से पहले जो खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी टीम में शामिल हुए हैं, वो अगले सीजन रिटेन हो सकते हैं. आईपीएल 2025 को रोके जाने से 48 घंटे पहले चार खिलाड़ियों को अनुबंधित किया गया था. इनमें सेदिकुल्लाह अटल , मयंक अग्रवाल , लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और नंद्रे बर्गर शामिल हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2025: WTC Final की वजह से फंसा आईपीएल का पंच, सबसे ज्यादा RCB-MI और PBKS-DC को लगेगा बड़ा झटका यह भी पढ़ें: Virat Kohli: 'ये किस लाइन में आ गए', प्रेमानंद महाराज के यहां डिजिटल माला फेरते दिखे कोहली, फैंस का रिएक्शन मजेदार
Indian Premier League Ipl-News-In-Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: 'उसके तीन चेहरे हैं,' हार्दिक पांड्या ने किस खिलाड़ी को लेकर दिया ये बयान?IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने सनराजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की. कप्तान हार्दिक पांड्या ने पोस्ट मैच शो के दौरान अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. IPL. खेल समाचार.
Read more »
आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »
IPL 2025 स्थगित, BCCI ने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लिया बड़ा फैसलाभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 को स्थगित करने की घोषणा की है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव को लेकर यह फैसला लिया गया है। याद दिला दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में मुकाबला बीच में ही रद कर दिया गया था। मैदान की फ्लडलाइट्स बंद करके दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला...
Read more »
IPL 2025: आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते BCCI का बड़ा फैसलाजम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के बाद से मौजूदा आईपीएल के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे।
Read more »
IPL 2025 स्थगित क्या हुआ, यहां से आने लगे मेजबानी के ऑफर, PSL की जानें क्यों हो रही है जगहंसाईIPL 2025: आईपीएल के शेष बचे हुए मुकाबलों को पूरा कराने के लिए ECB ने BCCI को ऑफर दिया है.
Read more »
IPL 2025 Reschedule: క్రికెట్ అభిమానులకు శుభవార్త, త్వరలో ఐపీఎల్ కొత్త షెడ్యూల్BCCI to Reschedule IPL 2025 Season 18 suspended due to india Pakistan war bcci IPL 2025 Reschedule: ఇండియా పాకిస్తాన్ యుద్ధంతో ఆగిపోయిన ఐపీఎల్ 2025 సీజన్ 18 త్వరలో మళ్లీ ప్రారంభం కానుంది.
Read more »
