भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 को स्थगित करने की घोषणा की है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव को लेकर यह फैसला लिया गया है। याद दिला दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में मुकाबला बीच में ही रद कर दिया गया था। मैदान की फ्लडलाइट्स बंद करके दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण आईपीएल 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया। बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में आईपीएल के स्थगित की पुष्टि करते हुए कहा, 'यह अच्छा नहीं लगता कि देश युद्ध कर रहा हो और क्रिकेट खेला जा रहा है।' पता हो कि 25 मई को कोलकाता में आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाना था। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग के शेष मैचों को यूएई शिफ्ट कर दिया गया है। याद दिला दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को धर्मशाला में आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद कर दिया गया था। भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते मैच बीच में ही रद करने का फैसला लिया गया था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और उसने 10.
1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की एक फ्लडलाइट को बंद किया गया और धीरे-धीरे सारी फ्लडलाइट्स बंद करके दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाला। ड्रोन से किया गया हमला बता दें कि पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया, जिसके चलते जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट घोषित किया गया। ये सभी शहर धर्मशाला के आस-पास हैं। भारत ने भी जवाबी हमला बोला और पाकिस्तान की छह मिसाइलें ध्वस्त की और कई ड्रोन भी गिराए।
IPL Headline BCCI Arun Dhumal IND Vs PAK Delhi Capitals Punjab Kings PBKS Vs DC Dharamsala India Vs Pakistan India Pakistan News India Attack On Pakistan India Pakistan War News India Pakistan Latest News India Pakistan War Live Updates Operation Sindoor Live Updates Indian Army Airforce Live Updates Cricket News Cricket News In Hindi Sports News IPL 2025 News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दियाभारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े कूटनीतिक कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश दिया.
Read more »
पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के लिए अमेरिका से आने वाली है बड़ी खेप, ₹11,079,043,612 के युद्धक साजो-सामान डिलिवर करेगा USपहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका ने भारत को 13.
Read more »
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL मैच को लेकर किया ये ऐलानOperation Sindoor impact on IPL: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर आईपीएल पर भी हुआ है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के एक मैच को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.
Read more »
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरीभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
Read more »
IPL 2025: आईपीएल 2025 होगा कैंसिल? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI आज लेगी बड़ा फैसलाIPL 2025: आईपीएल 2025 पर भारत-पाकिस्तान तनाव का साया आ गया है. जिसके बाद इस टूर्नामेंट के कैंसिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बीसीसीआई इस पर बड़ा फैसला लेगी. IPL. खेल समाचार.
Read more »
IPL 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला, आईपीएल 2025 का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगितभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में
Read more »
