IPL 2025: आईपीएल 2025 होगा कैंसिल? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI आज लेगी बड़ा फैसला

Bcci News

IPL 2025: आईपीएल 2025 होगा कैंसिल? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI आज लेगी बड़ा फैसला
IPL 2025 Newsआईपीएल 2025इंडियन प्रीमियर लीग
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

IPL 2025: आईपीएल 2025 पर भारत-पाकिस्तान तनाव का साया आ गया है. जिसके बाद इस टूर्नामेंट के कैंसिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. बीसीसीआई इस पर बड़ा फैसला लेगी. IPL. खेल समाचार.

IPL 2025: बीते 8 मई को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द कर दिया गया. हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला स्टेडियम में इसका आयोजन किया गया था. पहली पारी के आधे ओवर बाद ही मुकाबला रोका गया.

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से यह कदम उठाया गया. साथ ही हालात को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण पर सवालिया निशान लग गया है. Advertismentपंजाब-दिल्ली मैच हुआ रद्द पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया आईपीएल 2025 का मैच बारिश के चलते देर से शुरू हुआ. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. इस टीम ने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे, तभी मैच को रोका गया. प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों पर 70 व प्रभसिमरन सिंह ने 28 बॉल पर 50 रन जड़े. बता दें कि ये मुकाबला दुबारा शुरू नहीं हो सका. यह मैच परिणाम रहित रहा. ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'भारत माता की जय', मैच रद्द होने पर भी कम नहीं हुआ इस फैन का हौसला, पाकिस्तान को दे डाला करारा जवाब मिनटों में खाली स्टेडियम आईपीएल 2025 में मैच नंबर-58 का आयोजन धर्मशाला में किया गया था. यहां से 80 किलोमीटर दूर पठानकोट में पाकिस्तान ने ड्रोन और हवाई हमले किए. जिसके चलते धर्मशाला में ब्लैकआउट हो गया. यही कारण है कि पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कैंसिल कर दिया गया. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अरुण धूमल ने मैदान पर आकर दर्शकों से वापस लौटने के लिए कहा. कुछ ही देर में स्टेडियम खाली हो गया. बीसीसीआई लेगी फैसला इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण आगे जारी रहेगा या नहीं, फिलहाल इस पर संशय है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस संबंध में शुक्रवार 9 मई को एक बैठक करने वाली है. जिसमें आईपीएल 2025 पर बड़ा फैसला लिया जाएगा. पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों के बीच पिछले दिनों मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को धर्मशाला से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था. ऐसे में अब बोर्ड को इस टूर्नामेंट के भविष्य पर कोई निर्णय लेना होगा. ये भी पढ़ें: IPL 2025: चंद मिनटों में खाली हो गया धर्मशाला स्टेडियम, भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल 2025 में दिखा डरावना मंजर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

IPL 2025 News आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग Indian Premier League Ipl IPL 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: आईपीएल 2025 का 32वां मैच 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »

KKR vs GT: 10 ओवर के बाद क्या है गुजरात का स्कोरKKR vs GT: 10 ओवर के बाद क्या है गुजरात का स्कोरKKR vs GT Live Score, IPL 2025: कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला कोलकाता के ईडना गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

IPL 2025 Records: यशस्वी जायसवाल अपने नाम कर सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे करने वाले बन सकते हैं RR के 5वें बल्लेबाजIPL 2025 Records: यशस्वी जायसवाल अपने नाम कर सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे करने वाले बन सकते हैं RR के 5वें बल्लेबाजIPL 2025 Records: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
Read more »

RR vs GT Live: गुजरात टाइटंस के 150 रन पूरे, बटलर-गिल की तूफानी बैटिंगRR vs GT Live: गुजरात टाइटंस के 150 रन पूरे, बटलर-गिल की तूफानी बैटिंगRR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 47वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL मैच को लेकर किया ये ऐलानभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL मैच को लेकर किया ये ऐलानOperation Sindoor impact on IPL: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर आईपीएल पर भी हुआ है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 के एक मैच को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है.
Read more »

IPL 2025: क्या भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कैंसिल हो जाएगा आईपीएल? PBKS vs DC मैच रद्द होने के बाद BCCI की इमरजेंसी मीटिंगIPL 2025: क्या भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कैंसिल हो जाएगा आईपीएल? PBKS vs DC मैच रद्द होने के बाद BCCI की इमरजेंसी मीटिंगBCCI का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. बता दें कि भारतीय सेना इस वक्त पाकिस्तान में जवाबी कार्रवाई कर रही है. भारत ने लाहौर और कराची में भी हवाई हमला किया है. खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:17:39