IPL 2025 Records: यशस्वी जायसवाल अपने नाम कर सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे करने वाले बन सकते हैं RR के 5वें बल्लेबाज

IPL 2025 News

IPL 2025 Records: यशस्वी जायसवाल अपने नाम कर सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, ऐसे करने वाले बन सकते हैं RR के 5वें बल्लेबाज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 51%

IPL 2025 Records: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

IPL 2025 Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत बेहद अहम होगी, क्योंकि टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है और पाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है.

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 2 में ही उसे जीत मिली है. ऐसे में इस मैच में राजस्थान को हर हाल में जीत की दरकार है. Advertisment यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी सबकी नजरें राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन में राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इसके साथ ही वह IPL में अपने 2000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सिर्फ 37 रन और चाहिए. अगर वह गुजरात के खिलाफ यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह राजस्थान रॉयल्स के इतिहास में IPL में 2000 रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे. IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन – 3966 रन जोस बटलर – 3055 रन अजिंक्य रहाणे – 2810 रन शेन वॉटसन – 2372 रन यशस्वी का IPL करियर यशस्वी जायसवाल ने IPL में 2020 में डेब्यू किया था. अभी तक यशस्वी ने अपने करियर मे 61 मैच खेले हैं और 1963 रन बना चुके हैं. जिसमे 15 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं. गुजरात के खिलाफ अहम मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला यह मैच यशस्वी जायसवाल के लिए एक खास मौका हो सकता है. जहां एक तरफ टीम को जीत की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर यशस्वी के पास आईपीएल में 2000 रन का आंकड़ा छूने का शानदार मौका है. अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो यह उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि होगी. ये भी पढ़ें: 'मेरा बेटा कोई एंटरटेनमेंट की चीज नहीं है', जसप्रीत बुमराह की Wife ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब ये भी पढ़ें: IPL के बीच रोमांटिक हुईं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा, पति के साथ शेयर की क्लोज फोटो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 07:49:58