भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था। बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।' आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था। पाकिस्तान के हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटों को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ जवाबी कार्रवाई की थी। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई।.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 का सत्र बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था। बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, 'यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।' आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था। पाकिस्तान के हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटों को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ जवाबी कार्रवाई की थी। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई।
Ipl 2025 News Bcci Ipl Suspension India Pakistan Tensions 2025 Operation Sindoor Update Ipl Suspended Due To India Pakistan Conflict Bcci Decision On Ipl 2025 Operation Sindoor And Ipl Impact India Pakistan Military Tension Today Ipl 2025 Latest Update Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2025: DC और RR के बीच अहम मुकाबला, संजू सैमसन बना सकते हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में MS धोनी को छोड़ सकते हैं पीछेIPL 2025: आईपीएल 2025 का 32वां मैच 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Read more »
KKR vs GT: 10 ओवर के बाद क्या है गुजरात का स्कोरKKR vs GT Live Score, IPL 2025: कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला कोलकाता के ईडना गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
RR vs GT Live: गुजरात टाइटंस के 150 रन पूरे, बटलर-गिल की तूफानी बैटिंगRR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 47वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर अपडेट्स : टाइम फॉर ए स्ट्रैटेजिक ब्रेकRR vs MI Live Score, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर: रणनीतिक ब्रेक का समय।KKR vs CSK, IPL 2025 Live: आईपीएल 2025 का 57वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
PBKS vs DC Live: बारिश रुकी, मैदान पर आए खिलाड़ीPBKS vs DC, Live Score IPL 2025: आईपीएल 2025 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
