देश में ही तैयार 'आकाश' सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार को भारतीय शहरों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नकाम करने में अहम
देश में ही तैयार 'आकाश' सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार को भारतीय शहरों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नकाम करने में अहम भूमिका निभाई है। 8 मई और 9 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए कई ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और उनका जवाब दिया। मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और वायुसेना दोनों ने पाकिस्तान सीमा पर मिसाइल प्रणाली तैनात की है। रक्षा अधिकारियों ने कहा, 'भारत में निर्मित आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा भारतीय लक्ष्यों पर पाकिस्तानी हमलों को विफल करने में प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया है। भारतीय सेना और वायु सेना दोनों के पास पाकिस्तान सीमा पर मिसाइल प्रणाली है।' यह भी पढ़ें Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन India-Pakistan Tension Day 3: पाकिस्तान के 'नापाक' हमले, LoC पर सीजफायर उल्लंघन; भारत के पलटवार से पड़ोसी पस्त 'आकाश': हवाई खतरों से बचाने वाला भारत का स्वदेशी हथियार 'आकाश' को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने तैयार किया। डीआरडीओ की ओर से विकसित 'आकाश' एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है। इसे डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की ओर से निर्मित मिसाइलों द्वारा विकसित किया गया है। 18,000 मीटर की ऊंचाई, 45 KM दूरी तक निशाना 'आकाश' बैटरी मिसाइल प्रणाली 18,000 मीटर की ऊंचाई पर 45 किलोमीटर दूर तक के विमानों को निशाना बना सकती है। इसमें लड़ाकू जेट, क्रूज मिसाइल और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के साथ-साथ बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे हवाई लक्ष्यों को बेअसर करने की क्षमता है। कहीं भी जा सकता है आकाश 'आकाश' की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि यह कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसे LoC या अन्य सीमा पर ट्रक या टैंक जैसे वाहनों के जरिए लेकर जाया जा सकता है। इसका एडवांस वर्जन आकाश-NG 70 से 80 किमी तक मार कर सकता है। इसकी रफ्तार लगभग 2,500 किमी/घंटा है। यह 150 किमी दूर तक 64 लक्ष्यों को देख सकता है। यह एक साथ 12 मिसाइलों को दाग सकता है। मिसाइल में स्मार्ट गाइडेंस सिस्टम है, जिससे आखिरी पल में भी लक्ष्य को लॉक करने में मदद मिलती है। एक बैटरी 64 लक्ष्यों को ट्रैक, 12 पर कर सकती है हमला 'आकाश' में एक राजेंद्र 3डी पैसिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे रडार और चार लॉन्चर होते हैं। इनमें से प्रत्येक में तीन मिसाइलें होती हैं। यह सभी आपस में जुड़ी होती हैं। प्रत्येक बैटरी 64 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकती है और उनमें से 12 पर हमला कर सकती है। आकाश की खासियत वॉर हेड: 60 किलोग्राम प्री-फ्रैगमेंटेड हाई एक्सप्लोसिव वॉर हेड प्रणोदन: सॉलिड बूस्टर और इंटीग्रल रॉकेट या रैमजेट सस्टेनर मोटर ऑपरेशनल रेंज: 45 किमी अधिकतम गति: मैक 2.
5 गाइडेंस सिस्टम मिड कोर्स: डेटालिंक के साथ कमांड मार्गदर्शन टर्मिनल: सक्रिय रडार होमिंग लॉन्च प्लेटफॉर्म: T-72 या BMP-2 चेसिस या हैवी मोबिलिटी ट्रक संबंधित वीडियो
Akash Air Defence System What Is Akash Air Defence System Akash Missile System Akash Missile System Range Akash Missile System News Akash Iaf Akash Air Defence Akash Missile India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हूतियों के कहर से यूएई को बचाएगा भारत का ब्रह्मास्त्र, राजनाथ सिंह ने दुबई के क्राउन प्रिंस को दिया ऑफर, समझें मायनेभारत ने संयुक्त अरब अमीरात को अपना ब्रह्मास्त्र आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम ऑफर किया है। भारत की यह वायु रक्षा प्रणाली हवा में मौजूद विभिन्न खतरों को दूर ही नष्ट कर देती है। भारत ने यह पेशकश ऐसे समय में की है, जब यूएई के सामने हूतियों के रूप में बड़ा खतरा सिर पर...
Read more »
Laser weapon system: लेजर हथियार प्रणाली से ड्रोन-मिसाइल को मार गिराएगा भारत, उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देशभारत ने अब लेजर हथियार प्रणाली से दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता हासिल कर ली है। डीआरडीओ की तरफ से पहली बार आंध्र प्रदेश के कुरनूल में इस 30 किलोवाट
Read more »
DRDO ने 'सहस्त्र शक्ति' हथियार का किया इस्तेमाल, ड्रोन को लेजर में मार गिरायाभारत ने 30-किलोवाट के लेजर हथियार प्रणाली (सहस्र शक्ति) का सफल परीक्षण किया है. यह प्रणाली ड्रोन और यूएवी को मार गिराने में सक्षम है, जिससे भारत की रक्षा क्षमताओं में वृद्धि हुई है. यह सफलता भारत को उन देशों के समूह में शामिल करती है जिनके पास उच्च-शक्ति लेजर हथियार प्रौद्योगिकी है.
Read more »
भयानक खौफ में पाक! भारत के डर से छोटे-बड़े सभी हथियारों की कर रहा टेस्टिंग; अब अब्दाली मिसाइल का किया परीक्षणपहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को घोषणा की कि उसने 450 किलोमीटर की रेंज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल अब्दाली हथियार प्रणाली का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया है। पाक सेना ने अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण अभ्यास इंडस का हिस्सा...
Read more »
Indo-Pak Conflict: भारत ने पाकिस्तान की सीमा में ही मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान, इस मिसाइल से किया नेस्तनाबूदभारतीय सेना ने बृहस्पतिवार शाम को पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल विमान
Read more »
कैसे काम करता है भारत का S400 ‘सुदर्शन चक्र’ जिसने पाक मिसाइलों, ड्रोन्स को हवा में उड़ा दियाैS400 Sudarshan Chakra यह दुनिया के सबसे एडवांस्ड लॉन्ग रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टमों में से एक है। भारत ने इस एयर डिफेंस सिस्टम को रूस से खरीदा है।
Read more »
