इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने 273.
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि आयुर्वेद को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी की ओर से हाईकोर्ट में 273.5 करोड़ रुपये के जीएसटी नोटिस खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी, जिसको कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने पंतजलि को उस दलील को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें कंपनी ने कहा कि क्रिमिनल ट्रायल होने के बाद ही ऐसी पेनाल्टी लगनी चाहिए। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि टैक्स अथॉरिटीज की ओर से जीएसटी ऐक्ट के सेक्शन 122 के तहत पेनाल्टी लगाई जा सकती है। इसके लिए ट्रायल की जरूर नहीं है।जस्टिस शेखर बी सर्राफ और जस्टिस विपिन चंद्र दीक्षित की बेंच ने सोमवार को दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि जीएसट की पेनाल्टी का मामला सिविल प्रकृति का है। इसमें क्रिमिनल ट्रायल की कोई जरूर नहीं है। जीएसटी अधिकारी कार्रवाई को आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए मुकदमे की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड के हरिद्वार, हरियाणा के सोनीपत और महाराष्ट्र के अहमदनगर में पतंजिल आयुर्वेद लिमिटेड की तीन यूनिट्स हैं। जहां संदिग्ध लेने-देने की जानकारी मिली थी। इनपुट ट्रैक्स क्रेडिट की उपयोगिता तो अधिक थी, लेकिन उनके पास कोई आयकर दस्तावेज नहीं थे। पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस ने 19 अप्रैल 2014 को कारण बताओ नोटिस दी थी, जिसमें 273.
5 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई थी। 10 जनवरी को नोटिस को वापस ले ली गई थी। जीएसटी ने पाया कि सभी वस्तुओं के मामले में आपूर्तिकर्ताओं से खरीदी गई मात्राओं की तुलना में बेची गई मात्रा हमेशा अधिक थी। विवादित वस्तुओं पर प्राप्त की गई आईटीसी को याचिकाकर्ता की ओर से आगे स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद जीएसटी अधिकारियों ने धारा 122 के तहत दंडात्मक कार्रवाई जारी रखने का निर्णय लिया। जिसे पतंजलि आयुर्वेद कंपनी की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।
बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद कंपनी यूपी समाचार प्रयागराज समाचार Baba Ramdev Up News Patanjali Haridwar Uttarakhand News Prayagraj News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंद नसों में तेजी से दौड़ेगा खून, बस खा लें ये हरा पत्ता; बाबा रामदेव से जानें खाने का सही तरीका!अगर आप नर्वस सिस्टम या हाथ-पैरों में झुनझुनी की समस्या से परेशान हैं तो बाबा रामदेव के अनुसार आप सहजन की फलियों का सूप पी सकते हैं.
Read more »
बाबा रामदेव के गुलाब का नुस्खा दूर करेगा कब्ज की परेशानीकब्ज से परेशान लोगों के लिए बाबा रामदेव ने गुलाब की पंखुडियों से बने एक घरेलू नुस्खा सुझाया है जो कब्ज से राहत दिला सकता है।
Read more »
Baba Ramdev TIPS: स्पर्म काउंट की कमी से पेरशान हैं? बाबा रामदेव की ये टिप्स आएंगे कामBaba Ramdev TIPS for good Sperm count Yoga and Diet to boost SPerm Count स्वास्थ्य Baba Ramdev TIPS: स्पर्म काउंट की कमी से पेरशान हैं, बाबा रामदेव की ये टिप्स आएंगे काम
Read more »
एक गुड न्यूज और इस सरकारी कंपनी के शेयर में आ गई तेजी, एक ही दिन में 7% तक उछालRVNL Share Price: सरकारी कंपनी RVNL के शेयर में सोमवार को 7% की बढ़त देखी गई। यह तेजी आंध्र प्रदेश में RVNL की एक नई कंपनी खुलने की वजह से आई।
Read more »
क्या अब बंद हो जाएगा Vodafone-Idea? या BSNL में होगा विलय! आप भी ग्राहक हैं, तो सारी बात समझ लेंसुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन-आइडिया की 5 अरब डॉलर से अधिक के ब्याज और जुर्माने की माफी याचिका खारिज कर दी है, जिससे कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
Read more »
बाबा रामदेव की कंपनी को सरकार का नोटिस, संदिग्ध लेन-देन पर मांगा स्पष्टीकरणकॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को एक नोटिस भेजा है। कंपनी से कुछ संदिग्ध लेन-देन के बारे में जवाब देने को कहा गया है। कंपनी को नोटिस का जवाब देने के लिए लगभग दो महीने का समय दिया गया है।
Read more »
