Exclusive: जिन्हें उजाड़ा, जो भी लूटा... पाई-पाई का लेंगे हिसाब - BJP पर बरसे झारखंड के CM हेमंत सोरेन

Jharkhand Assembly Elections 2024 News

Exclusive: जिन्हें उजाड़ा, जो भी लूटा... पाई-पाई का लेंगे हिसाब - BJP पर बरसे झारखंड के CM हेमंत सोरेन
Assembly Elections 2024Hemant SorenJMM
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 220 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 140%
  • Publisher: 63%

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव और BJP के 'संकल्प पत्र' पर क्या बोले Hemant Soren?

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को NDTV को पहला इंटरव्यू दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को BJP की साजिशों का पता चल गया है. सोरेन ने कहा कि जिन लोगों ने झारखंड को उजाड़ा है.

जिन लोगों ने झारखंड का जो भी लूटा है. उन सब का हिसाब किया जाएगा. उन्होंने कहा, "राज्य बनने के बाद झारखंड में मूलवासी आदिवासियों की सरकार है. BJP यहां अपना कोई मॉडल लागू नहीं कर पाएगी."झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. झारखंड में अभी महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार है. इसमें कांग्रेस, RJD और लेफ्ट पार्टी भी शामिल है. जबकि BJP भी झारखंड को दोबारा से जीतने में जी-जान से जुटी है. लेकिन, हेमंत सोरेन का कहना है कि झारखंड के लोगों को BJP की सरकार नहीं चाहिए. यहां झारखंड के मूलवासियों यानी आदिवासियों की सरकार है. 2019 में JMM की सरकार बनी थी. 2024 में भी JMM की ही सरकार बनेगी. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});झारखंड में हेमंत सरकार के पांच साल: हर परिवार को साल में मिल रही 1 लाख 20 हजार की मददपिछली बार और इस बार के चुनाव में क्या फर्क है? इस सवाल के जवाब में हेमंत सोरेन कहते हैं, "बहुत फर्क है. उस समय बहुत ज्यादा चुनौती थी. इस बार हम लोगों ने गांव-गांव जाकर संपर्क किया है. हमनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हर एक व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया है और पहुंचे भी हैं. कुछ लोग बचे हैं... अगली बार वहां भी पहुंच जाएंगे." गठबंधन हमारे लिए सरप्लस2019 में हेमंत सोरेन और JMM के खिलाफ NDA के सभी सहयोगी दल नहीं थे. लेकिन, इस बार NDA एकजुट है. क्या इससे नुकसान होगा? इस सवाल के जवाब में हेमंत सोरेन कहते हैं, "गठबंधन है... लेकिन ये तो हम लोगों के लिए सरप्लस है. इससे चुनाव जीतने में फायदा ही मिलेगा. चुनाव परिणाम आने पर ये बात भी समझ आ जाएगी. झारखंड देखेगा कि हमारे विपक्ष के लोग कितने बचे रहेंगे. चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी."क्या महागठबंधन में कमजोर कड़ी है कांग्रेस और RJD?हेमंत सोरेन कहते हैं, "महागठबंधन में कोई कमजोर कड़ी नहीं है. ये विपक्ष की साजिश जरूर है. हमने इनकी साजिश को पूरी तरह समझ लिया है. लिहाजा महागठबंधन में हल्का या भारी का कोई मतलब नहीं नहीं रहा. 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि झारखंड की जनता के मन में क्या है. मुझे नहीं लगता कि दोबारा सरकार बनाने से हमें कोई रोक सकता है."झारखंड में जयराम महतो को बड़ा झटका, कल्पना सोरेन के खिलाफ जिसे बनाया उम्मीदवार उसने थामा जेएमएम का दामनकई विरोधियों ने कहा है कि इस बार हेमंत सरकार को हटाना मकसद नहीं है, बल्कि नई सरकार देना मकसद है. इस बारे में पूछने पर हेमंत सोरेन कहते हैं, "झारखंड के लोगों को BJP की सरकार नहीं चाहिए. यहां आदिवासियों की सरकार है और वही चाहिए." पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगासोरेन ने पूछा, "BJP कौन सा मॉडल यहां लागू करना चाहती है? क्या वो यहां की खनिज संपदा व्यापारियों को देना चाहती है? उस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में जंगलों को उजाड़ना का जिम्मा ले रखा है. क्या वो झारखंड में भी यही करना चाहती है? झारखंड मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ चलने वाला राज्य है. ये वीरों का राज्य है. BJP इसे बदलना चाहती है, ताकि खनिज संपदा को लूटा जा सके. JMM की सरकार बनने दीजिए. यहां के जितने लोगों को विस्थापित किया गया है. जितने जंगल उजाड़े गए हैं. पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा."झारखंड में समान नागरिक सहिंता लागू नहीं की जाएगी : हेमंत सोरेनST की सीटों पर JMM क्या दोहराएगी अपना प्रदर्शन?हेमंत सोरेन ने कहा, "साजिशकर्ताओं ने मुझे जेल में डाल दिया था. वरना आज जो आंकड़े आप देख रहे हैं, वो उलट जाता. इस चुनाव में पता चलेगा कि सरकार से हटाने का? यहां के नौजवानों और आदिवासियों को ठेस पहुंचना का नतीजा क्या होता है. जाहिर तौर पर ST की सीटों पर JMM अपना प्रदर्शन दोहराएगी."JMM के घोषणा पत्र की कॉपी है BJP का संकल्प पत्रहेमंत सोरेन ने झारखंड में BJP के संकल्प पत्र को झूठ, लूट और ठग पत्र करार दिया है. सोरेन ने दावा किया कि BJP का संकल्प पत्र, वास्तव में JMM के घोषणा पत्र की कॉपी है. हेमंत सोरेन ने कहा, "BJP ने अपने संकल्प पत्र में UCC में आदिवासियों को बाहर रखने का जिक्र किया है. ये बहुत अजीब बात है. ये चुनाव में जीत के लिए झारखंड में आदिवासियों को UCC से बाहर रखेंगे. दूसरी जगह गुजरातियों को छोड़ेंगे. फिर कहीं किसी और को छोड़ेंगे. इससे यूनिफॉर्म सिविल कोड का क्या मतलब रह जाएगा?"31 जनवरी जेल गए थे हेमंत सोरेनझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपये से अधिक की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है. हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें रांची के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया था. 5 महीने बाद उन्हें 28 जून को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. जेल से रिहा होने के बाद वह चंपाई सोरेन से इस्तीफा लेकर खुद मुख्यमंत्री बने थे.झारखंड चुनाव: अमित शाह के घुसपैठ के आरोप पर हेमंत सोरेन का जवाब- शेख हसीना को शरण कैसे दी?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Assembly Elections 2024 Hemant Soren JMM BJP Mahagathbandhan Kalpana Soren Champai Soren झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा बीजेपी महागठबंधन कल्पना सोरेन चंपई सोरेन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्तीझारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्तीCM Champai Soren health: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Ratan Tata Demise: उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक की घोषणाRatan Tata Demise: उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर झारखंड में राजकीय शोक की घोषणारांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

सच्ची दोस्ती ऐसी होती है... व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग दोस्त के लिए बच्चे ने किया कुछ ऐसा, Video ने लाखों दिल जीत लिएसच्ची दोस्ती ऐसी होती है... व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग दोस्त के लिए बच्चे ने किया कुछ ऐसा, Video ने लाखों दिल जीत लिएसहानुभूति और निस्वार्थता के हृदयस्पर्शी पल ने कई लोगों का ध्यान खींचा है, जो हमारे रोजमर्रा के जीवन में पाई जाने वाली असाधारण दयालुता पर प्रकाश डालता है.
Read more »

'हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे', तेजस्वी यादव बोले- सीट बंटवारे पर बनी सहमति'हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे', तेजस्वी यादव बोले- सीट बंटवारे पर बनी सहमतितेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन एकजुट है और हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री होंगे। सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और आरजेडी की सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।’’
Read more »

Jharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत पर लगाए आरोप, बताया घुसपैठियों का संरक्षकJharkhand Chunav 2024: बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत पर लगाए आरोप, बताया घुसपैठियों का संरक्षकJharkhand Chunav 2024: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत पर हमला बोला है. उन्होंने हेमंत सोरेन को घुसपैठियों का संरक्षक बताया है.
Read more »

Jharkhand Chunav: हेमंत ने बकाया 1.36 लाख करोड़ मांगा तो अमित शाह बोले- 10 साल में PM मोदी ने 3.08 लाख करोड़ दिएJharkhand Chunav: हेमंत ने बकाया 1.36 लाख करोड़ मांगा तो अमित शाह बोले- 10 साल में PM मोदी ने 3.08 लाख करोड़ दिएJharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र से 1.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:50:11