BJP की राजनीति की पहचान क्रोध, विभाजन और बर्बादी, इसने वायनाड भूस्खलन का भी राजनीतिकरण कियाः प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi News

BJP की राजनीति की पहचान क्रोध, विभाजन और बर्बादी, इसने वायनाड भूस्खलन का भी राजनीतिकरण कियाः प्रियंका गांधी
WayanadCongressBjp
  • 📰 Navjivan
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 68%

प्रियंका ने कहा कि जिस आपदा से लोगों को भारी पीड़ा हुई, उसका भी बीजेपी ने राजनीतिकरण कर दिया। हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां आपको अपने देश, अपनी जरूरतों और आप जिस तरह की राजनीति चाहते हैं, उसके बारे में सोचना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी ने इस साल जुलाई में हुई भूस्खलन की घटना का राजनीतिकरण किया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पूरे देश में नफरत फैला रही बीजेपी की राजनीति की पहचान क्रोध, विभाजन और बर्बादी है।.

चुनाव प्रचार के दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने सुल्तान बाथरी विधानसभा क्षेत्र के केनिचिरा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘जिस आपदा से लोगों को भारी पीड़ा हुई, उसका भी बीजेपी ने राजनीतिकरण कर दिया...हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां आपको अपने देश, अपनी जरूरतों और आप जिस तरह की राजनीति चाहते हैं, उसके बारे में सोचना चाहिए।’’.प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों के समक्ष खड़े वास्तविक मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और उनकी समस्याएं अनसुलझी हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बेरोजगारी अब तक के उच्चतम स्तर पर है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिनके रुकने का कोई संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति इन मुद्दों को हल करने पर केंद्रित नहीं है। बीजेपी की राजनीति का उद्देश्य पूरी तरह से आपका अपनी समस्याओं से ध्यान भटकाना है, क्योंकि इसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता में बने रहना है, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े।’’.कांग्रेस महासचिव ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आवश्यक सहायता राशि देने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप मुझे संसद में अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका देते हैं, तो मैं आपको दिखाऊंगी कि आपके लिए किसी और की तुलना में मैं अधिक मेहनत कर सकती हूं। मैं आपके मुद्दों को हर जगह उठाऊंगी। मैं आपके लिए लड़ूंगी और राज्य और केंद्र दोनों सरकारों पर दबाव डालूंगी।’’.कांग्रेस नेता ने रविवार को अपने दूसरे चरण का चुनाव प्रचार फिर से शुरू किया और अपने भाई राहुल गांधी के साथ वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं कीं। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के कारण वायनाड सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने इस साल हुए आम चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दोनों लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Navjivan /  🏆 2. in İN

Wayanad Congress Bjp Divisive Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वायनाड से प्रियंका का ऐलान-ए-जंग!वायनाड से प्रियंका का ऐलान-ए-जंग!प्रियंका गांधी की पहली बार चुनावी राजनीति में एंट्री हो रही है प्रियंका वायनाड सीट से चुनावी मैदान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, राहुल और सोनिया रहे मौजूदप्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, राहुल और सोनिया रहे मौजूदप्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन, राहुल और सोनिया रहे मौजूद
Read more »

DNA: कांग्रेस को ‘इंदिरा’ मिल गईं?DNA: कांग्रेस को ‘इंदिरा’ मिल गईं?प्रियंका गांधी का वायनाड से नामांकन कांग्रेस और गांधी परिवार का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। अगर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'मेरे प्यारे भाइयों और बहनों', वायनाड की जनता के नाम प्रियंका गांधी का भावुक पत्र; भूस्खलन त्रासदी का भी किया जिक्र'मेरे प्यारे भाइयों और बहनों', वायनाड की जनता के नाम प्रियंका गांधी का भावुक पत्र; भूस्खलन त्रासदी का भी किया जिक्रPriyanka Gandhi प्रियंका गांधी वायनाड से चुनावी राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। राहुल गांधी के सीट खाली करने के बाद उपचुनाव में वह इस सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। चुनाव से पहले उन्होंने वायनाड की जनता के नाम भावुक संदेश लिखा है और लोगों के साहस की प्रशंसा करते हुए भूस्खलन के दौरान राहुल गांधी के साथ अपनी वायनाड यात्रा का भी जिक्र किया...
Read more »

प्रियंका गांधी ने पिनराई विजयन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगायाप्रियंका गांधी ने पिनराई विजयन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगायाप्रियंका गांधी ने पिनराई विजयन पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया
Read more »

Bypoll: 'वायनाड त्रासदी पर केंद्र ने राजनीति की', प्रियंका गांधी का आरोप- भाजपा की राजनीति विभाजनकारीBypoll: 'वायनाड त्रासदी पर केंद्र ने राजनीति की', प्रियंका गांधी का आरोप- भाजपा की राजनीति विभाजनकारीकांग्रेस नेता और वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोला। वायनाड में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि जुलाई में वायनाड में
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:35:27