DU Recruitment Professor 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका है। नई वैकेंसी की घोषणा हुई है। जिसमे आवेदन भी चालू होने वाले हैं।
Delhi University Faculty Vacancy 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ अपना टीचिंग करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर निकला है। डीयू कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसके जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए 7 अक्टूबर से डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.
du.ac.in पर आवेदन शुरू होंगे। जिसमें आखिरी तारीख 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे।DU Professor Vacancy 2025: वैकेंसी डिटेल्स दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह भर्ती विज्ञापन संख्या Advt. No. R&P/313/2025 के जरिए जारी किया है। किस डिपार्टमेंट में कितनी रिक्तियां हैं? यह आप नीचे टेबल से देख सकते हैं। डिपार्टमेंट का नाम एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर मैनेजमेंट स्टडीज 23 12 फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स 08 07 सोशल वर्क 04 02 कुल 35 21 डीयू प्रोफेसर बनने के लिए योग्यता एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवारों के अच्छे रिकॉर्ड के साथ पीएचडी की डिग्री संबंधित क्षेत्र में पूरी की हो। साथ ही न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और टीचिंग/ रिसर्च को मिलाकर 8 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं प्रोफेसर के लिए पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय में 10 पब्लिकेशन के साथ हो और कम से कम 10 साल का टीचिंग अनुभव बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर/रिसर्च अनुभव आदि का हो। यानी अगर आपने NET पास नहीं किया है, तब भी आप इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि इसमें नेट जरूरी योग्यता में शामिल नहीं हैं। पूरी डिटेल आप भर्ती के योग्यता नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।Delhi College Professor Salary: कितनी मिलेगी? सैलरी- एसोसिएट प्रोफेसर को एकेडमिक पे लेवल 13 A और प्रोफेसर को एकेडमिक पे लेवल 14 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। चयन प्रक्रिया- मेरिट बेस पर शॉर्टलिंस्टिंग फिर अभ्यर्थियों को प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन शुल्क- अनारक्षित अभ्यर्थियों को 2000 रुपये, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला उम्मीदवारों को 1500/-, एससी/एसटी को 1000/- और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। भर्ती का नोटिफिकेशन- DU Faculty Recruitment 2025 Notification PDFअप्लाई कैसे करें? इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाना होगा। यहां Jobs and Opportunities सेक्शन में Work with DU में जाएं। यहां संबंधित भर्ती में Apply Online सेक्शन में जाएं। मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। कैटेगिरी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
आज की नई भर्ती डीयू में प्रोफेसर वैकेंसी 2025 Du Professor Salary Delhi University Associate Professor Jobs Govt Professor Eligibility प्रोफेसर जॉब की आयुसीमा क्या होनी चाहिए? सरकारी प्रोफेसर वैकेंसी 2025 योग्यता सरकारी नौकरी DU Associate Professor Recruitment 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस महीने 21 दिन बैंक बंद रहेंगे: अक्टूबर में 4 रविवार-2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 15 दिन बैंकों में ...Bank Holidays October 2025 List Update; How many holidays are there in October 2025.
Read more »
GD Constable Vacancy 2025: एमपी कॉन्स्टेबल 7500 भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 8वीं पास को मिलेगी 62,000 तक सैलरीMP GD Constable Recruitment 2025 Last Date Extended: मध्य प्रदेश जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 को बंद होने वाली थी, जिसे बढ़ाकर 06 अक्टूबर कर दिया गया है।
Read more »
BJP का झंडा लेकर डांसर माही-मनीषा ने लगाए ठुमके: नेहा राठौर ने पवन सिंह-अंजलि की फोटो शेयर की, लिखा-BJP में...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update.
Read more »
2025 चीन सरकार मैत्री पुरस्कार समारोह पेइचिंग में आयोजित2025 चीन सरकार मैत्री पुरस्कार समारोह पेइचिंग में आयोजित
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोरBihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियों की समीक्षा की.
Read more »
Dussehra 2025: ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, ਲੋਕਾਂ ਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹHappy Dussehra 2025: ਸੱਚ ਦੀ ਜਿੱਤ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ 2 ਅਕਤੂਬਰ 2025 ਨੂੰ ਰਾਵਣ ਦਹਨ ਸਾੜ ਕੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਾਣੋ ਰਾਵਣ ਦਹਨ ਦਾ ਸਹੀ ਸਮਾਂ, ਇਸ ਦਿਨ ਦੀ ਪੂਜਾ ਵਿਧੀ
Read more »
