MP GD Constable Recruitment 2025 Last Date Extended: मध्य प्रदेश जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 को बंद होने वाली थी, जिसे बढ़ाकर 06 अक्टूबर कर दिया गया है।
MP GD Constable Vacancy 2025 Last Date: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन का एक और मौका दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा था, वे अभी भी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.
mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 7500 रिक्तियों को भरा जाएगा।एमपी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती की लास्ट डेट बढ़ीमध्य प्रदेश जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को 29 सितंबर तक फॉर्म भरने का मौका दिया था। आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर अब 6 अक्टूबर 2025 कर दी गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो गर्वनमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं। आवेदन में सुधार का अवसर 4 अक्टूबर तक दिया जाएगा।MP जीडी कॉन्स्टेबल की योग्यता शैक्षणिक योग्यता: जो उम्मीदवार मान्यता प्राप्त किसी मंडल या संस्थान से 10वीं या हायर सेकेंडरी परीक्षा पास हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के 8वीं पास या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा: कम से कम उम्र 18 साल और अधिकतम 33 साल तक ही होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट मिलेगी। एससी, एसटी, ओबीसी और पूर्व कर्मचारी को ऊपरी आयु सीमाम में 5 साल की छूट मिलेगी। वहीं सभी महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 साल और विक्रम पुरस्कार विजेता 43 साल तक कॉन्स्टेबल भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं।एप्लीकेशन फीससामान्य वर्ग/अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 500 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपए फीस तय की गई है। वहीं, मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजनों के लिए फीस 200 रुपये तय है। विभागीय परीक्षा के लिए 100 रुपये फीस है।चयन प्रक्रियामध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 ऑनलाइन ली जाएगी। लिखित परीक्षा में चयन के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जो पुलिस विभाग द्वारा ली जाएगी। उसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नियुक्ति मिलेगी।लिखित परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट का पेपर सुबह 9:30 हजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।एमपी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की जरूरी जानकारी पद का नाम मध्य प्रदेश जीडी कॉन्स्टेबल कुल रिक्तियां 7500 आवेदन की शुरुआत 15 सितंबर 2025 आवेदन की आखिरी तारीख 06 अक्टूबर 2025 योग्यता 10वीं पास/SC 8वीं पास चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन परीक्षा तारीख 30 अक्टूबर 2025 से 11 शहरों में भर्ती नोटिफिकेशन MPESB GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन pdf कहां होगी परीक्षापुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा भोपाल, इंदौर सहित 11 शहरों में होगी। प्रारंभिक तौर पर परीक्षा केंद्र भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में बनाए जा सकते हैं। परीक्षा का स्तर हाई स्कूल योग्यता पर आधारित होगा।जीडी कॉन्स्टेबल की सैलरीकॉन्स्टेबल जीडी पद पर सरकारी नौकरी पाने वाले योग्य उम्मीदवारों की शुरुआती बेसिक सैलरी 19,500 रुपये है और अधिकतम बेसिक सैलरी 62,000 रुपये तक होगी। इसके अलावा डीए, एचआरए, टीए जैसे भत्तों और इंक्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा। इन्हें जोड़ने के बाद इन-हैंड सैलरी बेसिक सैलरी से ज्यादा हो जाएगी।
पुलिस भर्ती पुलिस की नौकरी एमपी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 MP Police Bharti 2025 Police Bharti 2025 MP GD Constable Vacancy 2025 MP GD Constable Salary 8Th Pass Police Job GD Constable Eligibility
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शारदीय नवरात्रि 2025 दुर्गाष्टमी पूजा आज, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्तAaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 September 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 दुर्गाष्टमी पूजा आज, महागौरी दूर करेंगे हर कष्ट, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय
Read more »
NIT Vacancy 2025: एनआईटी दिल्ली में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, 50 से ऊपर वाले भी भर सकते हैं फॉर्मNIT Faculty Jobs 2025 Apply: एनआईटी दिल्ली को फैकल्टी की जरूरत है। एज लिमिट 50 से ज्यादा रखी गई है। अगर आप टीचिंग वैकेंसी की तलाश में हैं, तो यह बढ़िया अवसर हो सकता है।
Read more »
Railway Vacancy 2025: रेलवे में खेलकूद कोटे से मिलेगी नौकरी, 56 रिक्तियों पर होगी नियुक्तिपूर्व मध्य रेलवे ने 2025-26 के लिए खेल-कूद कोटे से भर्ती निकाली है। 18 से 25 वर्ष के खिलाड़ी 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। लेवल वन से फाइव तक 56 रिक्तियां हैं धनबाद मंडल में लेवल-वन के पांच पद हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये है महिलाओं के लिए 250 रुपये। विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध...
Read more »
Delhi Police Bharti 2025: दिल्ली पुलिस में धड़ाधड़ निकल रहीं नौकरियां, आई नई वैकेंसी, 500+ पदों पर आवेदन शुरूDelhi Police New Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में धड़ाधड़ नए नोटिफिकेशन निकल रहे हैं, हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती भी निकल गई है। एसएससी ने इसके लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Read more »
Railway Jobs 2025: रेलवे में JE की 2570 नई वैकेंसी, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, अक्टूबर में फॉर्मRailway Job Vacancy 2025: रेलवे में जेई की नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। रोजगार समाचार में संक्षिप्त अधिसूचना प्रकाशित हुई है। फॉर्म अक्टूबर में निकल रहे हैं।
Read more »
इस महीने 21 दिन बैंक बंद रहेंगे: अक्टूबर में 4 रविवार-2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 15 दिन बैंकों में ...Bank Holidays October 2025 List Update; How many holidays are there in October 2025.
Read more »
