Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियों की समीक्षा की.
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग अंतिम तैयारी में जुटा है. अगले सप्ताह चुनाव की तिथियों की घोषणा भी होने की संभावना है. इस बीच, बुधवार को चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल तथा राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन ने भी भाग लिया. बताया गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने की दिशा में की गई तैयारियों की समीक्षा करना था. जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विमर्श हुआ. बैठक में निर्वाचन सूची के प्रकाशन से लेकर मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था तथा मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने की तैयारियों की समीक्षा की गई. विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए वरीय उप निर्वाचन आयुक्त ने अर्धसैनिक बलों की तैनाती, आर्म्स रिकवरी, अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी, शराब की जब्ती और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी तैयारी करने के निर्देश दिए. ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: बसपा ने कैमूर की चारों सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी साझा की और आश्वस्त किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी. मतदान केंद्रों पर सुविधाएं और विशेष व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई. यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैम्प, शौचालय, फर्नीचर और संकेतक जैसी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध हों. साथ ही, विशेष रूप से 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया. बैठक में राजनीतिक दलों की सक्रिय और पारदर्शी भागीदारी सुनिश्चित करने, मीडिया मॉनिटरिंग और सर्टिफिकेशन को मजबूत करने तथा सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया.इनपुट: आईएएनएस बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Assembly Elections Election Commission Manish Garg Polling Stations Evms Vvpats Security Arrangements Postal Ballots Law And Order Senior Voters Fake News Control Political Parties Training Programmes
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेजप्रताप की नई पार्टी, पोस्टर में गांधी-कर्पूरी की फोटो,लालू-राबड़ी गायब: अखिलेश सिंह बोले- नीतीश को बीजेप...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update.
Read more »
Bihar Elections 2025: बीजेपी ने जारी की बिहार चुनाव समिति की सूची, जानें कौन-कौन है इसमें शामिलBihar BJP issues list of the Election Campaign Committee for the upcoming assembly elections Bihar Elections 2025: बीजेपी ने जारी की बिहार चुनाव समिति की सूची, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल
Read more »
Bihar Chunav: तेजस्वी के 'यादव दुर्ग' पर चलेगा इस बार 'बुलडोजर', जेल से बाहर आ गए ये 2 'सूरमा'?Bihar Chunav 2025 : बिहार चुनाव से ठीक पहले दो ताकतवर यादव नेता राजबल्लभ यादव और गुलाब यादव का जेल से बाहर आना महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.
Read more »
Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर को 132.24 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा करने की धमकीBihar Chunav 2025: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पश्चिम चंपारण से बीजेपी के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने मानहानि मुकदमा करने की धमकी दी है।
Read more »
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कांग्रेस और बीजेपी से निराश, कहा- बिहार चुनाव में करेंगे गौ भक्तों का प्रचारBihar Chunav 2025: 'गौ मतदाता संकल्प यात्रा' के तहत आरा पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार विधानसभा चुनावों में गौ भक्तों को समर्थन देने की घोषणा की है।
Read more »
BJP का झंडा लेकर डांसर माही-मनीषा ने लगाए ठुमके: नेहा राठौर ने पवन सिंह-अंजलि की फोटो शेयर की, लिखा-BJP में...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update.
Read more »
