Mega star father Super flop son : बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, काबिलियत, लगन की दम पर अपना मुकाम हासिल किया. कई हिट-सुपरहिट फिल्में देकर सुपरस्टार का स्टेटस हासिल किया. समय के साथ अपना स्टारडम लंबे समय तक बचाकर रखा.
सफलता हर किसी के नसीब में नहीं होती. बॉलीवुड में तो सफलता कब असफलता में बदल जाए कोई नहीं जानता. कई ऐसे उदाहरण हैं जिनमें कोई एक्टर रातोंरात स्टार बना लेकिन फिर फिल्में नहीं चलीं. कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ भी ऐसा ही हुआ और बेटों का करियर लाख कोशिशों के बावजूद भी वो संवार नहीं आए.
इन सुपरस्टार्स में राजकुमार से लेकर जीतेंद्र के नाम शामिल हैं. सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार देवानंद की. देवानंद की डांसिंग स्टाइल, चार्मिंग पर्सनैलिटी के करोड़ों लोग दीवाने थे. उनका करियर छह दशक तक चला. उन्हें बॉलीवुड का पहला कूल स्टार माना जाता है. उनकी आधुनिकता उनकी फिल्मों में झलकती थी. गाइड, ज्वैलथीफ जैसी आइकोनिक फिल्म बनाने वाले देवानंद ने कल्पना कार्तिक से शादी की थी. उनके बेटे सुनील आनंद ने भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाया लेकिन अपने पिता के जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर सके. सुनील आनंद ने पिता के साथ 1984 में ‘आनंद और आनंद’ से बॉलीवुड में करियर शुरू किया था. यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही. सुनील आनंद ने बतौर हीरो विजयता पंडित के साथ ‘कार थीफ’ के साथ काम किया, यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही. फिर चाचा विजय आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं तेरे लिए’ के जरिये एक बार फिर से फिल्मों में वाप्सी की कोशिश की लेकिन यह प्रयास भी असफल रहा. इस तरह से तीन-चार फिल्मों में ही सुनील आनंद का करियर सिमट गया. बॉलीवुड सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने 1981 में ‘लव स्टोरी’ फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली थी. पहली ही फिल्म से वो रातोंरात स्टार बन गए. विजयता पंडित के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म की सफलता ही उनके लिए अभिशाप बन गई. इसके बाद कुमार गौरव की कोई भी फिल्म सफल बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. 1986 में आई फिल्म ‘नाम’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही लेकिन इसका क्रेडिट संजय दत्त के खाते में गया. लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद कुमार गौरव ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया. कुमार गौरव की शादी सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से हुई है. यह शादी 1984 में हुई थी. विजयता पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया था कुमार गौरव ने उनकी मां से शादी का वादा किया था. कसम खाई थी. उनके पिता राजेंद्र कुमार इस रिश्ते के खिलाफ थे. दोनों की लव स्टोरी फिल्म में काम करने के दौरान प्यार हो गया था. राजेंद्र कुमार ने कुमार गौरव की सगाई राज कपूर के बेटी रीमा से करवाई थी लेकिन रिश्ता टूट गया. विजयता के मुताबिक, राजेंद्र कुमार ही कुमार गौरव के फ्लॉप करियर के लिए जिम्मेदार हैं. आज कुमार गौरव एक सफल व्यवसायी हैं. मालदीव में अपना कंस्ट्रक्शन का बिजनेस चलाते हैं. इस लिस्ट में एक नाम मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी का भी शामिल है. कुणाल ने श्रीदेवी के साथ 1983 में ‘कलाकार’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. उन्होंने ‘घुंघरू’ समेत अन्य सभी फिल्में में काम किया लेकिन सभी मूवी फ्लॉप साबित हुईं. फिल्मों में सफलता न मिलने पर उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया और दिल्ली में कैटरिंग का बिजनेस शुरू किया. 70-80 के दशक में कई हिट और सुपरहिट फिल्में देने वाले और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार जीतेंद्र के साथ नसीब ने कुछ ऐसा ही खेल खेला. उनकी बेटी एकता कपूर जहां ‘टीवी की दुनिया की क्वीन’ कहलाती हैं, वहीं बेटे तुषार कपूर का करियर कुछ ही फिल्मों के बाद सिमट गया. तुषार कपूर ने 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से करीना कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला लेकिन फिर भी फिल्मों में किस्मत नहीं चमकी. तुषार ने 23 साल में 19 फ्लॉप फिल्में दीं. बॉलीवुड के दिग्गज मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती उर्फ महाक्षय की गिनती भी सुपरफ्लॉप एक्टर में होती है. बॉलीवुड की दुनिया उनके लिए दुखद स्वप्न साबित हुई. मिमोह ने 2008 में ‘जिमी’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया लेकिन यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई. मिमोह के पिता मिथुन चक्रवर्ती ने बेटे का करियर बनाने की भरसक कोशिश की. मिमोह पिछले 17 साल से एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं.
Mega Star Father Super Flop Sons Kumar Gaurav Love Story Movie Kumar Gaurav Movies Kumar Gaurav Wife Name Kumar Gaurav Sanjay Dutt Relations Kumar Gaurav Father Kumar Gaurav Business Kumar Gaurav Vijiyata Pandit Relationship Kumar Gaurav Sunil Dutt Relation Tushar Kapoor Films Tushar Kapoor Father Tushar Kapoor Net Worth Tushar Kapoor Wife Tushar Kapoor Sister Kunal Goswami Father Manoj Kumar Son Kunal Goswami Sridevi Film Raaj Kumar Son Puru Raaj Kumar Movies Puru Raaj Kumar Wife Jeetendra Son Deva Anand Son Deva Anand Movies Deva Anand Son Name Sunil Anand Movies Mithun Chakraborty Flop Son Mahaakshay Chakraborty Father Mahaakshay Chakraborty Movies Mahaakshay Chakraborty Rape Allegations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Vs Pakistan Asia Cup 2025: যদি ভারতীয়রা দেশপ্রেমী হয়... ভারত-পাক মহাযুদ্ধের আগে বিস্ফোরক ওয়াসিম আক্রম!Wasim Akram Bouncer Ahead Of India Vs Pakistan Asia Cup 2025 Mega Clash
Read more »
सुप्रीम कोर्ट बोला-बच्चे को माता-पिता दोनों के प्यार का हक: चाहे अलग देशों में रहते हों; पिता को वीडियो कॉल...Supreme Court Father Son Video Call Permission Case; सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर बच्चे को अपने माता-पिता का प्यार, मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग पाने का पूरा हक है।
Read more »
Mohammed Rafi’s son on Lata-Asha: অনেক বয়স হয়েছে, লজ্জা করুন, হিংসায় বাবার নামে বদনাম ছড়িয়েছেন লতা-আশা! বিস্ফোরক মহম্মদ রফির পুত্র...Mohammed Rafi son accuses Lata Mangeshkar and Asha Bhosle for sabotaging his father career
Read more »
एक नाम की 5 फिल्में, पांचों ने मचाया धमाल, 2 फ्लॉप हीरो की चमकाई किस्मत, मेकर्स भी हुए मालामाल- bollywood 5 movies with same name golmaal superhit at box office 4 films starring ajay devgn drastically changed 2 flop actors career
Read more »
First Time Ever In Indian Cricket: আচমকাই নিয়েছেন অবসর, এবার ক্রিকেট অস্ট্রেলিয়া ডেকে নিল, ভারত ছাড়ছেনই কিংবদন্তি!First Time Ever In Indian Cricket This Super Star Seals Historic BBL Move
Read more »
55 वर्षांपूर्वीचा 'तो' चित्रपट, फ्लॉप करण्यासाठी निर्मात्यांनीच रचलेला कट, अभिनेत्याला विकावी लागली होती संपत्तीBiggest Flop Film Mera Naam Joker: राज कपूर यांचा ड्रिम प्रोजेक्ट असलेला चित्रपट सर्वात फ्लॉप ठरला होता.
Read more »
