Sharia Law: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के अंदौली का रहने वाला मोहम्मद रजा चार साल पहले कामकाज के लिए केरल गया था. लेकिन केरल पहुंचकर वो जंग-ए-जिहाद और भारत में शरिया शासन के लिए मुजाहिदीन आर्मी वाली साजिश में जुट गया.
UP STF News: यूपी एटीएस ने कथित मुजाहिदीन आर्मी के मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा को केरल के मलप्पुरम से गिरफ्तार किया है. इसका मतलब ये हुआ कि मुजाहिदीन आर्मी वाली खतरनाक साजिश के तार उत्तर प्रदेश से केरल तक फैले हुए हैं.
एटीएस ने कट्टरपंथी सोच वाली इस कथित मुजाहिदीन आर्मी से जुड़े अकमल रजा, सलमानी, मोहम्मद तौसीफ और कासिम अली को पहले ही गिरफ्तार किया था. इन संदिग्धों से पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा के लोकेशन की जानकारी मिली और उसे मलप्पुरम से पकड़ा गया. उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के अंदौली का रहने वाला मोहम्मद रजा चार साल पहले कामकाज के लिए केरल गया था. लेकिन केरल पहुंचकर वो जंग-ए-जिहाद और भारत में शरिया शासन के लिए मुजाहिदीन आर्मी वाली साजिश में जुट गया. मलप्पुरम से मोहम्मद रजा की गिरफ्तारी से साफ है कि भारत विरोधी सोच से भरे इन कट्टरपंथियों का नेटवर्क केरल से यूपी तक एक्टिव है. देश के और किन राज्यों में इनका नेटवर्क था, यूपी एटीएस इसकी जानकारी जुटा रही है. शरिया शासन स्थापित करने का था प्लान ये कट्टरपंथी हथियार के दम पर देश में शरिया का शासन स्थापित करने की साजिश रच रहे थे. शरिया शासन वाली जहरीली सोच से भरे इन कट्टरपंथियों ने इसके लिए बकायदा प्लान बनाया था. सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट लिखनेवालों को ये गैंग टारगेट करता था. मुजाहिदीन आर्मी के संदिग्ध अपने इन वैचारिक बंधुओं का ब्रेनवाश कर उन्हें गैंग में शामिल करते थे. एजेंसियों से बचने के लिए मुजाहिदीन आर्मी से जुड़े सभी संदिग्धों को नाम से नहीं कोड वर्ड से बुलाया जाता था. अपने एक्टिव सदस्यों को हथियार देने के लिए मुजाहिदीन आर्मी फंड जुटा रही थी. देश में अशांति का माहौल बनाने के लिए मुजाहिदीन आर्मी छोटे-छोटे धार्मिक विवादों को बड़ा बनाने की साजिश रच रही थी. देश में अशांति फैलाने के लिए इन आतंकियों ने हिंदू धार्मिक नेताओं की हत्या की साजिश भी रची थी. जांच एजेंसियों को आशंका है कि शरिया वाली सनक के शिकार ये कट्टरपंथी पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के संपर्क में थे. एटीएस जांच कर रही है कि मुजाहिदीन आर्मी वाले संदिग्धों को फंडिंग कहां से मिल रही थी. #DNAWithRahulSinha | यूपी में ब्रांच..केरल में हेडक्वार्टर, मुजाहिदीन आर्मी की केरल Files#DNA #UPATS #Kerala #UttarPradesh #UPPolice @RahulSinhaTV pic.twitter.comJyMLyyLksG — Zee News October 1, 2025 मुजाहिदीन आर्मी के मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा की केरल के मलप्पुरम से गिरफ्तारी ने एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए है क्योंकि केरल आतंकियों का प्रयोगशाला रहा है. मलप्पुरम में ही SIMI के पूर्व सदस्यों ने PFI का गठन किया था. शुरुआत में PFI के कट्टरपंथी मलप्पुरम, कोझिकोड और कासरगोड में सक्रिय थे. मलप्पुरम में इनका मजबूत नेटवर्क था. यहीं से उन्होंने देशभर में PFI का विस्तार किया. PFI कई अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी संगठनों से भी जुड़ा था. जंगलों में था ट्रेनिंग कैंप इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों का ट्रेनिंग कैंप भी मल्लपुरम के जंगलों में था. कासरगोड, मल्लपुरम, कन्नूर, कोझिकोड में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी एक्टिव थे. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 2016 में केरल के 21 कट्टरपंथियों का ग्रुप आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने के लिए सीरिया गया था. मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी संख्या सिर्फ 21 नहीं बल्कि 200 के करीब थी. यानी केरल और खासकर मल्लपुरम का इलाका कट्टरपंथी सोच का एपीसेंटर रहा है. ऐसे में मोहम्मद रजा का केरल में बेस बनाना और उसकी मल्लपुरम से गिरफ्तारी से एजेंसियां मुजाहिदीन आर्मी वाली साजिश के इंटरनेशनल नेटवर्क को खंगाल रही हैं. क्योंकि अतीत में केरल और खासतौर पर मल्लपुरम में सक्रिय आतंकी संगठनों के तार सिर्फ पाकिस्तान से नहीं अरब देशों के दूसरे कट्टरपंथी संगठनों से भी जुड़े रहे हैं.
Safeel Salmani Qasim Ali Mohammad Taufeeq Mohammad Raza Ali Razvi Uttar Pradesh Mujahideen Army Sharia Raza Kerala Anti-Terrorism Squad Malappuram Lucknow India Fatehpur Akmal Raza India News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DNA: ममता का राज.. मां के दर नमाज, बंगाल की दुर्गा पूजा में इस्लामिक रूल!Bengal News: मुर्शिदाबाद के एक दुर्गा पंडाल में एक पोस्टर टंगा हुआ है. इस पोस्टर में दिन के पांचों वक्त के नमाज का जिक्र है. जहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित है, उसके सामने ठीक दाहिनी ओर एक रंग-बिरंगा पोस्टर टंगा है. जिसपर अंकित है कि दिन में किस समय नमाज होना है.
Read more »
DNA: अब हाइफा पर इजरायल सुधारेगा अपनी भूल, अंग्रेजों की कहानी डिलीट कर पढ़ाएगा भारतीय सैनिकों की बहादुरीDNA on Haifa of Israel: जिस तरह भारत में वर्षों से बच्चों को गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा है, वैसा ही वर्षों से इजरायल में भी चल रहा था. लेकिन इजरायल ने अब अपनी इस गलती को सुधारने का फैसला कर लिया है. वह अपने इतिहास में अंग्रेजों की कहानी डिलीट कर भारतीय सैनिकों की बहादुरी को पढ़ाएगा.
Read more »
DNA: तौकीर रजा के दामाद ने नाला घेरकर बनाया था महल, योगी के बुल्डोजर ने कर दिया साफ; काम नहीं आया चक्रव्यूहDNA analysis Bareilly violence news: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड तौकीर रजा जेल अपने चेलों के साथ जेल पहुंच चुका है. इसके साथ ही उसके गुर्गों के खिलाफ योगी सरकार का बुल्डोजर एक्शन भी शुरू हो गया है.
Read more »
I Love Muhammad Row: Muslims Vs Muslims As Yogi Govt Launches ActionIn todays DNA, Zee news managing editor Rahul Sinha analysed the diverse opinions within the Indian Mushlim community.
Read more »
DNA: पाकिस्तान में जोरदार धमाका, मुनीर से बदला या ट्रंप को मैसेज? क्या है पीछे छिपी कहानीPakistan Blast: आसिम मुनीर की फौज पर फिर से हमला हुआ है. ये आत्मघाती हमला तब हुआ है जब आसिम मुनीर, ट्रंप को बलूचिस्तान का दुर्लभ खनिज दिखाकर अमेरिका से लौटा है. प्रश्न है कि क्वेटा में पाकिस्तानी आर्मी पर हुआ हमला ट्रंप को मैसेज है या फिर मुनीर से बदला है? आज हम इस प्रश्न को डिकोड करेंगे.
Read more »
DNA: पत्थर के बदले बुलडोजर, बुलेट के बदले बुलेट; मुनीर की माफिया आर्मी से भिड़े PoK के नागरिकDNA: पीओके में मुनीर की फौज का आतंक जारी है. पीओके की जनता को रोकने के लिए आज सेना ने कई इंतजाम कर रखे थे. कहीं बैरिकेडिंग की गई थी तो कहीं कंटेनरों से रास्ते को रोका गया था. लेकिन पाकिस्तानी फौज के जुल्म से परेशान लोग बुलडोजर पर बैठकर हर पड़ाव को पार करते जा रहे थे.
Read more »
